EXCLUSIVE REPORT: 17 घरों में घुसे कमांडो... आधी रात लश्कर कमांडर उस्मान को ठिकाने लगाने की इनसाइड स्टोरी

Let Commander Usman News

EXCLUSIVE REPORT: 17 घरों में घुसे कमांडो... आधी रात लश्कर कमांडर उस्मान को ठिकाने लगाने की इनसाइड स्टोरी
How Usman Eliminated In KashmirBiscuit Helps Eliminate TerroristJammu Kashmir News
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 285 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 148%
  • Publisher: 63%

हाल में घाटी में एक बड़े एनकाउंटर में लश्कर के बड़े आतंकी को ठिकाने लगा दिया. रात में किए गए ऑपरेशन में तीन फेज में जवानों ने लश्कर कमांडर उस्मान को घेरा और उसे बाहर निकलने का मौका मिला तो सीधे कमांडोज के निशान पर आ गया. ड्रोन की मदद से कैसे कुत्तों को भौंकने से रोका गया. पढ़िए पूरी कहानी.

EXCLUSIVE REPORT: 17 घरों में घुसे कमांडो. आधी रात लश्कर कमांडर उस्मान को ठिकाने लगाने की इनसाइड स्टोरी हाल में घाटी में एक बड़े एनकाउंटर में लश्कर के बड़े आतंकी को ठिकाने लगा दिया. रात में किए गए ऑपरेशन में तीन फेज में जवानों ने लश्कर कमांडर उस्मान को घेरा और उसे बाहर निकलने का मौका मिला तो सीधे कमांडोज के निशान पर आ गया.

EXCLUSIVE REPORT: 17 घरों में घुसे कमांडो... आधी रात लश्कर कमांडर उस्मान को ठिकाने लगाने की इनसाइड स्टोरी हाल में घाटी में एक बड़े एनकाउंटर में लश्कर के बड़े आतंकी को ठिकाने लगा दिया. रात में किए गए ऑपरेशन में तीन फेज में जवानों ने लश्कर कमांडर उस्मान को घेरा और उसे बाहर निकलने का मौका मिला तो सीधे कमांडोज के निशान पर आ गया. ड्रोन की मदद से कैसे कुत्तों को भौंकने से रोका गया. पढ़िए पूरी कहानी.Raw Banana: पका हुआ ही नहीं, कच्चा केला भी कर सकता है सेहत को मालामाल, 5 तरीके से पहुंचाता है फायदेआज खामोशी से दिन बिताएं 2 राशि वाले लोग, वरना त्रिग्रही योग बिगाड़ेगा बनते काम, पढ़ें राशिफलहत्या, ताबड़तोड़ गोलियां, रंगदारी...दिल्ली के सबसे खूंखार गैंगस्टर्स, जिनके नाम से कांपते हैं लोगभारत के तीन, चीन के पास एक, किस देश के हैं दुनिया में सबसे ज्यादा मिलिट्री बेस 24 साल से कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा की कमान संभालने वाले कमांडर आतंकी उस्मान को ढेर करने के लिए सुरक्षाबलों ने संयुक्त होकर पुलिस मुख्यालय पर आधी रात तक बैठक की थी. घनी आबादी वाला इलाका होने और रात की ख़ामोशी को ध्यान में रखते हुए योजना बनाई गई. चुनौती यह थी कि आसपास बसे लोग, तंग गलियां और गलियों में आवारा कुत्ते और ज़रा सी आहट आतंकी उस्मान को चुंगल से बचा निकलती. एक नवंबर को शाम के करीब सात बजे जम्मू कश्मीर पुलिस को ह्यूमन हिंट मिला कि आतंकी उस्मान आज रात श्रीनगर के खनीयर के मीर मोहल्ला के एक घर में रुकने वाला है. खबर की पुष्टि होते ही उस्मान के मीर मोहल्ला पहुंचने से पहले ही जम्मू कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ, पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप, सीआरपीएफ के कमांडो के अधिकारियों ने आपस में मिलकर एक उच्चस्तरीय बैठक की. 10 लोगों की तीन टीमें बनाई गईं जो ऑपरेशन को फ्रंट से लीड करते.सबसे पहले इलाके को हर तरफ से घेरे में लेने की रणनीति बनाई गई. सबसे बड़ी चुनौती थी घनी बस्ती जहां घरों की दीवार से दीवार मिली हुई है. तंग गलियों में रात को आवारा कुत्ते घूमते हैं. तय किया गया कि पहले चार किमी के दायरे को घेरे में लिया जाएगा और खनीयर मीर मोहल्ला की घेराबंदी रात 11.30 बजे शुरू हुई. केवल रेनिवारा अस्पताल जाने वाले रास्ते के एक हिस्से को छोड़कर सब एंट्री-एग्जिट पॉइंट सील कर दिए गए. आउटर घेराबंदी के बाद मौके पर स्पेशल थ्री टीम पहुंची, जिनके साथ सिविल कपड़ों में कमांडो थे जो पहले तीन तरफ से इस मकान की ओर बढ़े. जिस घर में आतंकी उस्मान छुपा था, वह अशफाक शाह के भाई का है. अशफाक कश्मीर का पहला आत्मघाती हमलावर था जिसने साल 2000 में 12वीं कक्षा के दौरान मारुति 800 में बारूद लेकर श्रीनगर में सेना की 15वीं कोर के दरवाज़े को उड़ा दिया था. यह वही साल था जब 2000 में उस्मान पहली बार कश्मीर आया था.स्पेशल थ्री के सिविल कपड़ों में कमांडो के सामने अब अगली चुनौती थी बिना आहट के स्पेशल थ्री टीम के 30 जवानों का घर तक पहुंचना. इसका भी समाधान निकाला गया. इन लोगों ने पहले आवारा कुत्तों से निपटने की सोची. नाइट ऑपेरशन के एसओपी के तहत ये रोटी और बिस्कुट साथ लाए थे और कुत्तों को खिलाना शुरू किया जिससे कुत्ते शांत हुए. इसके बाद एक-एक कर आसपास के करीब 17 घरों में ये कमांडो चुपके से घुसे और घरवालों को सतर्क किया. अब स्पेशल थ्री घेराबंदी कर रही थी.ठीक रात के 1.45 मिनट पर स्पेशल थ्री के कमांडो ने टारगेटेड मकान को घेरे में ले लिया. घेराबंदी और लोगों को बाहर निकालने का यह अभियान करीब दो घंटे तक चला. जब मकान की घेराबंदी सख्त हुई तब उस्मान को आहट हुई मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी. स्पेशल थ्री के जांबाज़ जम्मू कश्मीर के 20 और सीआरपीएफ के 10 कमांडोज ने घर को हर तरफ से घेर लिया था. उस्मान को इस बात का अंदेशा नहीं था. घेराबंदी देख आतंकी उस्मान ने बाहर निकलने की कोशिश की और स्पेशल टीम पर गोलियां चलानी शुरू कर दी. इसमें चार सुरक्षाकर्मी घायल हो गए. हालांकि उस्मान समझ गया था कि वह हर तरफ से घिर गया है यहां तक कि उस घर में रहने वालों को भी जांबाज़ सुरक्षाकर्मी निकाल चुके थे. अब उस्मान अकेला था और स्पेशल थ्री. उस्मान घर के भीतर जगह बदल-बदल कर गोलियां दागने लगा ताकि सुरक्षाबल समझें कि उस्मान अकेला नहीं बल्कि उसके साथी भी उसके साथ हैं. तब इस अभियान में बैकअप प्लान का इस्तेमाल किया गया और वो था टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके आतंकी की लोकेशन पता करना. तड़के करीब 3 बजे घर के आंगन में आतंकी के पास गोला बारूद फटा और घर में आग लग गई. हालांकि ये आग इस घर के पीछे किसी दूसरे घर तक ना पहुंचे, इसके लिए चार दमकल की गाड़ियां मौजूद थीं जो पास के घरों की दीवारों को ठंडा कर रही थीं. आतंकी जिस घर में छिपा था, उसमें धुआं इतना हुआ कि आतंकी को सांस लेने के लिए बाहर निकलना पड़ा तब तक उसकी हरकत को देखने के लिए आसमान में ड्रोन आ चुके थे. जैसे ही ड्रोन ने स्पेशल थ्री को टारगेट की लोकेशन दी, उन्होंने आतंकी उस्मान का अंत कर दिया. उस्मान के शव के पास से एक एके-47 राइफल, दो चाइनीज पिस्तौल मिले. माना जा रहा है कि उसके पास काफी बारूद भी था जो आग लगने से नष्ट हो गया. उस्मान ने गोलियां चलाई थीं और ग्रेनेड भी दागे थे.आतंकी उस्मान घाटी के इलाकों से अच्छी तरह से वाकिफ था, खासकर बांदीपोरा, गांदरबल और श्रीनगर की गली-गली के बारे में उसे पता था. यह आतंकी पहले साल 2000 अप्रैल के महीने में कश्मीर घुसपैठ कर आया था और कई आतंकी गतिविधियों को अंजाम दिया था. शक है कि उसके इशारे पर कश्मीर में पहला आत्मघाती हमला हुआ था, जो 12वीं कक्षा के स्टूडेंट अशफाक शाह ने किया था. रिकॉर्ड के मुताबिक उस्मान घाटी में लश्कर-ए-तैयबा को मजबूत करने आया था और वह कई नौजवानों को आतंक के रास्ते पर ले गया. घाटी में लश्कर की कुछ हद तक मजबूती के बाद वह फिर से पाकिस्तान चला गया. अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि उस्मान 2019-2020 के आसपास फिर से गुरेज़ सेक्टर से घुसपैठ कर कश्मीर पहुंचा. घाटी में कमजोर पड़े लश्कर की ताकत को फिर से मज़बूत करने लगा. उसके सुझाव से ही TRF को खड़ा किया गया क्योंकि लश्कर के चलते पाकिस्तान का नाम बदनाम हो रहा था. पुलिस के मुताबिक उस्मान पिछले साल पुलिस इंस्पेक्टर मसरूर वानी की ईदगाह इलाके में गोली मारकर की गई हत्या में शामिल था. उस समय मसरूर क्रिकेट खेल रहे थे.17 घरों में घुसे कमांडो... आधी रात लश्कर कमांडर उस्मान को ठिकाने लगाने की पूरी कहानीbreaking news Aaj Ki Taza Khabar LIVE: यूपी का मदरसा कानून संविधान के खिलाफ है या नहीं? सुप्रीम कोर्ट आज सुना सकता है फैसलाmahakumbh 2025ताज देखने पहुंचे ईरानी पर्यटक ने मंदिर में पढ़ी नमाज, बवाल मचा तो बोला- माफ कर दो!dhirendra shastriVIDEO: दोस्तों से लगाई शर्त और पटाखे के डिब्बे पर बैठ गया शख्स, धमाके के बाद जो हुआ

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

How Usman Eliminated In Kashmir Biscuit Helps Eliminate Terrorist Jammu Kashmir News Kashmir Late Night Encounter Who Was Usman Lashkari उस्मान लश्करी कैसे मारा गया बिस्कुट ने कैसे एनकाउंटर में मदद की कौन था उस्मान लश्करी कश्मीर में कैसे मारा गया उस्मान

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

आधी रात JP को श्रद्धांजलि देने पहुंचे अखिलेश, लखनऊ में जेपी सेंटर के हाई-वोल्टेज ड्रामे की इनसाइड स्टोरी पढ़िएआधी रात JP को श्रद्धांजलि देने पहुंचे अखिलेश, लखनऊ में जेपी सेंटर के हाई-वोल्टेज ड्रामे की इनसाइड स्टोरी पढ़िएअखिलेश यादव ने जेपी सेंटर के बाहर से एक वीडियो भी गुरुवार की रात को सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट किया था. इस वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह से वहां काम कर रहे मजदूर बड़ी बड़ी टीन शेड की मदद से सेंटर की दीवार को ढकने की कोशिश कर रहे हैं.
Read more »

बहराइच में हिंसा जारी, देर रात उपद्रवियों ने धार्मिक स्थल को तोड़ा, आग लगाने की कोशिशबहराइच में हिंसा जारी, देर रात उपद्रवियों ने धार्मिक स्थल को तोड़ा, आग लगाने की कोशिशबहराइच में पुलिस फोर्स की तैनाती के बावजूद उपद्रवियों ने देर रात जमकर तांडव मचाया. एक गांव में उन्होंने धार्मिक स्थल को तोड़ दिया और आग लगाने की कोशिश भी की. हालांकि इतनी ही देर में पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई तो वो भाग गए.
Read more »

लाहौर की बादशाही मस्जिद में भगोड़े जाकिर नाइक ने लश्कर कमांडर मुझम्मिल हाश्मी से की मुलाकातलाहौर की बादशाही मस्जिद में भगोड़े जाकिर नाइक ने लश्कर कमांडर मुझम्मिल हाश्मी से की मुलाकातभगोड़ा इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक ने हाल ही में पाकिस्तान की यात्रा के दौरान लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर मुझम्मिल इकबाल हाश्मी और अन्य LeT सदस्यों के साथ मुलाकात की. नाइक को भारत में नफरत फैलाने और चरमपंथ को भड़काने के आरोप में वांटेड घोषित किया गया है.
Read more »

जम्मू-कश्मीर: मुठभेड़ में ढेर हुआ लश्कर का टॉप कमांडर उस्मान, 4 जवान जख्मीजम्मू-कश्मीर: मुठभेड़ में ढेर हुआ लश्कर का टॉप कमांडर उस्मान, 4 जवान जख्मीजम्मू-कश्मीर: मुठभेड़ में ढेर हुआ लश्कर का टॉप कमांडर उस्मान, 4 जवान जख्मी
Read more »

Jammu Kashmir Encounter: मुठभेड़ में ढेर हुआ लश्कर का टॉप कमांडर उस्मान, 4 जवान जख्मीJammu Kashmir Encounter: मुठभेड़ में ढेर हुआ लश्कर का टॉप कमांडर उस्मान, 4 जवान जख्मीJammu Kashmir Encounter: कश्मीर जोन के आईजीपी वीके बिर्दी ने बताया है कि जम्मू कश्मीर पुलिस ने सीआरपीएफ के साथ मिलकर खानयार इलाके में एक विदेशी आतंकवादी को ढेर कर दिया गया है. यह लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर था और कश्मीर में काफी सक्रिय था. इसने जम्मू कश्मीर पुलिस के इंस्पेक्टर की भी हत्या की थी.
Read more »

जम्मू कश्मीर: सुरक्षाबलों ने कैसे किया आतंकी लश्कर कमांडर उस्मान को ढेर? जानिए इस ऑपरेशन की इनसाइड स्टोरीजम्मू कश्मीर: सुरक्षाबलों ने कैसे किया आतंकी लश्कर कमांडर उस्मान को ढेर? जानिए इस ऑपरेशन की इनसाइड स्टोरीजम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने हाल ही में आतंकवादियों के खिलाफ कई सफल अभियान चलाए हैं। 28 अक्टूबर को अखनूर सेक्टर में हुए हमले के बाद से ही सुरक्षाबल सतर्क हो गए थे। इसके बाद 2 नवंबर को दो अलग-अलग मुठभेड़ों में तीन आतंकवादी मारे गए। आइए जानते हैं कैसे हुए आंतकी उस्मान...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:39:31