Prashant Kishor Latest News: बिहार विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज जोर- शोर से लगी हुई है। बिहार में चार सीटों पर उपचुनाव होना है। इसके लिए पीके ने अपनी कमर कस ली है। प्रशांत किशोर के मुताबिक ये चुनाव उनके लिए बहुत बड़ा सियासी टेस्ट है। इसी के आधार पर जन सुराज की आगे की रणनीति तय होगी। आइए जानते हैं, चारों...
पटना: बिहार में हो रहे चार विधानसभा उपचुनाव अपने प्रारंभ में ही काफी रोचक हो गया है। इस चुनावी जंग में दलों के पहलवानों के उतरने के बाद चुनावी समीकरण एक दूसरे पर हावी होते दिखने लगे हैं। गठबंधन दलों के इस कांटे के संघर्ष में पीके फैक्टर एक तरह से निर्णायक होने जा रहा है। ज्ञात है बिहार में जिन चार विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होने हैं, उनमें तरारी, रामगढ़, इमामगंज और बेलागंज विधानसभा क्षेत्र शामिल है। वर्ष 2020 के चुनाव में तरारी से सुदामा प्रसाद, बेलागंज से सुरेंद्र यादव और रामगढ़ से सुधाकर सिंह तो इमामगंज से जीतन राम मांझी ने जीत हासिल की थी। तरारी का हाल फिलहाल, ये चारों चेहरे अब सांसद हैं। इनके सांसद बनने के बाद होने वाले विधान उपचुनाव में इस बार प्रमुख दलों के उम्मीदवारों के चेहरे बदल गए केवल रामगढ़ से बीजेपी ने अपने पुराने उम्मीदवार अशोक सिंह को खड़ा किया है। तरारी विधानसभा में मुख्य मुकाबला सीपीआई माले के राजू यादव और बीजेपी के विशाल प्रशांत और जनसुराज के उम्मीदवार किरण सिंह के बीच है। 2020 में माले के सुदामा प्रसाद ने निर्दलीय सुनील पांडे को हराया था। तब सुनील पांडे को 62 हजार 930 मत मिले थे और सुदामा प्रसाद को 73 हजार 945 मत मिले थे। लेकिन वर्ष 2024 तक आते- आते यहां के राजनीतिक वर्चस्व में कोई बदलाव आता नहीं दिख रहा है। ऐसा इसलिए कि वर्ष 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में आरा लोकसभा में पड़ने वाले तरारी विधानसभा में महागठबंधन का ही पलड़ा ही भारी रहा।उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बगावत, प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश महासचिव का इस्तीफा तरारी सीट और सुनील पांडेयइस लोक सभा चुनाव में तरारी विधानसभा में आरके सिंह को 68 हजार 813 मत मिले तो सुदामा प्रसाद को 74 हजार 589 मत मिले। पर इस तरारी विधानसभा का खेल को रोचक बना डाला जन सुराज के उम्मीदवार किरण सिंह ने। किरण सिंह एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं और राजपूत जाति से हैं। ऐसे में जातीय वोट के साथ जन सुराज की नीतियों का वोट अगर किरण सिंह काटती हैं तो फिर बीजेपी उम्मीदवार के सामने संकट आ सकता है। और अगर मुस्लिम वोट जन सुराज के उम्मीदवार को मिल गया तो संकट माले उम्मीदवार को होगा। और इसका फायदा बीजेपी उम्मीदवार विशाल प्रशांत को हो सकता है।प्रशांत किशोर पहली परीक्षा के लिए उपचुनाव में उतारेंगे उम्मीदवार, RJD के 'गढ़' में होगा असली टेस्टबेलागंज विधानसभा सीटबेलागंज विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला आरजेडी के विश्वनाथ प्रसाद और जेडीयू के मनोरम प्रसाद से है। 2020 में सुरेंद्र यादव और जेडीयू के अभय सिंह के बीच टक्कर हुई थी। जदयू प्रत्याशी अभय सिन्हा को 55 हजार 745 मत मिले। सुरेंद्र यादव को 79 हजार 708 मत मिले थे। लेकिन वर्ष 2024 तक यहां के राजनीतिक वर्चस्व में कोई बदलाव आता नहीं दिख रहा है। ऐसा इसलिए कि वर्ष 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में गया लोकसभा में पड़ने वाले बेलागंज में हम उम्मीदवार मांझी को 67 हजार 890 मत मिले थे जबकि राजद के कुमार सर्वजीत को 70 हजार 436 मत मिले। जन सुराज ने मुस्लिम उम्मीदवार मोहम्मद अहमद को उतारकर राजद की परेशानियों बढ़ा दी है।बिहार उपचुनाव 2024: 'वंश' का पताका लहराने की तैयारी, NDA के लिए सबसे बड़ी चुनौती इमामगंज विधानसभा सीट इमामगंज विधानसभा में मुख्य मुकाबला हम की उम्मीदवार दीपा मांझी और राजद से राजेश मांझी के बीच है। वर्ष 2020 के विधानसभा में हम के उम्मीदवार जीतन राम मांझी को 78 हजार 762 मत मिले तो राजद के उदय चौधरी को 62 हजार 728 मत मिले थे। 2024 लोकसभा चुनाव में यहां बदलाव दिखा। लोकसभा चुनाव में इमामगंज विधानसभा में बीजेपी उम्मीदवार सुशील सिंह को 68 हजार 271 मत मिले, तो वहीं औरंगाबाद से आरजेडी उम्मीदवार अभय सिन्हा को 70 हजार 605 मिले। इमामगंज के संघर्ष को जनसुराज के नायक उम्मीदवार डॉ.
जितेंद्र पासवान ने त्रिकोणात्मक बना डाला है। राजद और हम ने मांझी जाति से उम्मीदवार बनाया है। जन सुराज ने पासवान जाति से उम्मीदवार को उतारकर एनडीए की परेशानी बढ़ा दी है।बिहार उपचुनाव: प्रशांत किशोर की सभा में बवाल, प्रत्याशी चयन को लेकर लगे नारे और चली कुर्सियांरामगढ़ विधानसभा सीटरामगढ़ विधानसभा में मुख्य मुकाबला राजद के अजीत सिंह और और बीजेपी के अशोक सिंह से है। 2020 में राजद के सुधाकर सिंह ने बसपा उम्मीदवार अंबिका सिंह को हराया था। भाजपा के अशोक सिंह तीसरे नंबर पर रहे थे। इस सीट पर कोई खास अंतर नहीं दिख रहा है। 2024 में हुए बक्सर लोकसभा चुनाव में पड़ने वाले रामगढ़ विधानसभा में महागठबंधन का ही पलड़ा ही भारी रहा। इस लोकसभा चुनाव में रामगढ़ विधानसभा में मिथिलेश तिवारी को 55 हजार 677 मत मिले और सुधाकर सिंह को 65 हजार 605 मत मिले थे। जनसुराज ने रामगढ़ विधानसभा से कुशवाहा जाति से सुशील सिंह कुशवाहा को टिकट देकर मुकाबला को रोचक बना डाला है।
Prashant Kishor Latest News Jan Suraj Party Bihar News Bihar Politics Nda Bihar India Block Bihar Bihar Assembly By Elections प्रशांत किशोर लेटेस्ट अपडेट जन सुराज और प्रशांत किशोर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
प्रशांत किशोर अपनी सियासी पार्टी जन सुराज की आज करेंगे शुरुआतप्रशांत किशोर आज अपनी सियासी पार्टी जन सुराज की शुरुआत करेंगे। यह पार्टी बिहार की राजनीति में एक Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
प्रशांत किशोर ने कांशीराम के विजन और मायावती के प्रयोग से साधा बिहार का सियासी समीकरणप्रशांत किशोर ने कांशीराम की तरह बिहार में दलित समाज पर भरोसा जताया है. मायावती की तरह वो दलित-ब्राह्मण गठजोड़ का नमूना भी पेश कर चुके हैं. लेकिन उनके हिस्से में क्या आएगा, ये अभी समझना मुश्किल है - हां, बिहार के मौजूदा राजनीतिक समीकरण हद से ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं.
Read more »
Nitish Kumar: नीतीश के चेहरे पर ही चुनाव लड़ेगा जदयू-भाजपा गठबंधन, क्या अभी भी ट्रंप कार्ड साबित होंगे सीएम?प्रशांत किशोर के नाम से बिहार में एक नई बयार भी चल रही है।
Read more »
बिहार उपचुनाव में प्रशांत किशोर ने घोषित किया जन सुराज प्रत्याशी, जानिए तरारी से कौन लड़ेगा चुनावपटना: बिहार की चार विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होने वाले हैं, जिसमें पहली बार प्रशांत Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
बिहार उपचुनाव: प्रशांत किशोर ने की उम्मीदवारों की घोषणा, जानें बेलागंज और इमामगंज में किस पर लगाया दांवप्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने बिहार विधानसभा उप-चुनाव 2024 के लिए दो उम्मीदवारों की घोषणा की है। बेलागंज से प्रोफेसर खिलाफत हुसैन और इमामगंज से डॉक्टर जितेंद्र पासवान उम्मीदवार होंगे। प्रशांत किशोर ने कहा कि यह 2024 में बिहार के राजनीतिक दलों को बड़ा संदेश होगा। तरारी से एसके सिंह अन्य उम्मीदवार...
Read more »
प्रशांत किशोर की बिहार उपचुनाव में नई रणनीति! स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सबसे नीचे रखा अपना नाम, देखिएप्रशांत किशोर ने बिहार की चार सीटों पर उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार उतारे हैं और स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। चार सीटों पर 13 नवंबर को वोटिंग होगी। महागठबंधन की सबसे ज्यादा साख दांव पर है। उपचुनाव में महागठबंधन की तीन और एनडीए की एक सीट है.
Read more »
