गौतमबुद्धनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत ने लोगों को बड़ी राहत दी। बिजली बिल, वाहन चालान और बैंक ऋण जैसे विभिन्न बकाया मामलों में सुलह समझौते से छूट मिली।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रीय लोक अदालत ने शनिवार को बड़ी संख्या में लोगों के सिर पर लदे कर्ज से राहत दी। गौतमबुद्धनगर जिला न्यायालय परिसर और तीनों तहसीलों में पहुंचे लोगों के बैंकों के बकाया कर्ज, बिजली बिल, वाहनों के चालान समेत विभिन्न प्रकार के कर्ज का सुलह समझौता के माध्यम से एकमुश्त धनराशि जमा करने पर ब्याज आदि में मिली छूट ने राहत दी। सिर से कर्ज उतरने के बाद कई लोग खुशी-खुशी घर के लिए रवाना होते दिखे। ग्राम सादीपुर निवासी पदम सिंह ने घरेलू उपयोग के लिए बिजली का कनेक्शन लिया था। पिछले दो साल से आर्थिक तंगी के चलते वह बिल जमा नहीं कर पा रहे थे। इसके चलते बिजली विभाग की तरफ से उनको लगातार नोटिस जारी किए जा रहे थे। कई बार कनेक्शन कटने तक की नौबत आ गई थी। वह लोक अदालत में पहुंचे थे। एक मुश्त जमा पर मिली 75 प्रतिशत छूट पदम सिंह ने बताया कि 43 हजार रुपए बिजली का बिल बकाया था। यहां पर करीब 10 हजार रुपए छूट मिली। इसके चलते उन्होंने पूरा बिल जमा कर दिया। अब कनेक्शन कटने का डर नहीं रहेगा। सूरजपुर निवासी सुनील कुमार की कार के पिछले दो वर्ष में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर करीब 23 बार चालान हुए थे। जुर्माना राशि करीब 53 हजार रुपए हो गई थी। लोक अदालत में चालान की जुर्माना राशि एक मुश्त जमा करने पर उन्हें करीब 75 प्रतिशत छूट मिली। सूरजपुर निवासी एक व्यक्ति ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि एक बैंक से होमलोन लिया था। आर्थिक तंगी आने से पिछले दो साल से बैंक की किस्तें जमा नहीं कर पा रहे थे। बैंक से लगातार नोटिस आने से वह मानसिक रूप से परेशान थे। समझ नहीं आ रहा था कि कैसे सिर से कर्ज उतरेगा। लोक अदालत के बारे में एक मित्र ने जानकारी दी थी। किसी तरह किस्तों की बकाया रकम की व्यवस्था कर यहां आए हैं। बैंक से ब्याज की पूरी रकम में छूट मिल गई है। अब वह खुद को तनाव मुक्त महसूस कर रहे हैं। यमराज और चित्रगुप्त ने पढ़ाया यातायात का पाठ राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान जिला न्यायालय परिसर में वाहनों के चालान का निस्तारण कराने बड़ी संख्या में लोग उमड़े थे। यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले लोगों को जागरूक करने के लिए ट्रैफिक पुलिस की तरफ से नुक्कड़ नाटक का मंचन कराया गया। नाटक में कलाकारों ने यमराज व चित्रगुप्त की वेशभूषा में बताया कि यातायात नियमों का पालन नहीं करने से धनहानि ही नहीं जानमाल का भी नुकसान हो सकता है। इसलिए बाइक व कार चालक यातायात नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करें।.
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रीय लोक अदालत ने शनिवार को बड़ी संख्या में लोगों के सिर पर लदे कर्ज से राहत दी। गौतमबुद्धनगर जिला न्यायालय परिसर और तीनों तहसीलों में पहुंचे लोगों के बैंकों के बकाया कर्ज, बिजली बिल, वाहनों के चालान समेत विभिन्न प्रकार के कर्ज का सुलह समझौता के माध्यम से एकमुश्त धनराशि जमा करने पर ब्याज आदि में मिली छूट ने राहत दी। सिर से कर्ज उतरने के बाद कई लोग खुशी-खुशी घर के लिए रवाना होते दिखे। ग्राम सादीपुर निवासी पदम सिंह ने घरेलू उपयोग के लिए बिजली का कनेक्शन लिया था। पिछले दो साल से आर्थिक तंगी के चलते वह बिल जमा नहीं कर पा रहे थे। इसके चलते बिजली विभाग की तरफ से उनको लगातार नोटिस जारी किए जा रहे थे। कई बार कनेक्शन कटने तक की नौबत आ गई थी। वह लोक अदालत में पहुंचे थे। एक मुश्त जमा पर मिली 75 प्रतिशत छूट पदम सिंह ने बताया कि 43 हजार रुपए बिजली का बिल बकाया था। यहां पर करीब 10 हजार रुपए छूट मिली। इसके चलते उन्होंने पूरा बिल जमा कर दिया। अब कनेक्शन कटने का डर नहीं रहेगा। सूरजपुर निवासी सुनील कुमार की कार के पिछले दो वर्ष में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर करीब 23 बार चालान हुए थे। जुर्माना राशि करीब 53 हजार रुपए हो गई थी। लोक अदालत में चालान की जुर्माना राशि एक मुश्त जमा करने पर उन्हें करीब 75 प्रतिशत छूट मिली। सूरजपुर निवासी एक व्यक्ति ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि एक बैंक से होमलोन लिया था। आर्थिक तंगी आने से पिछले दो साल से बैंक की किस्तें जमा नहीं कर पा रहे थे। बैंक से लगातार नोटिस आने से वह मानसिक रूप से परेशान थे। समझ नहीं आ रहा था कि कैसे सिर से कर्ज उतरेगा। लोक अदालत के बारे में एक मित्र ने जानकारी दी थी। किसी तरह किस्तों की बकाया रकम की व्यवस्था कर यहां आए हैं। बैंक से ब्याज की पूरी रकम में छूट मिल गई है। अब वह खुद को तनाव मुक्त महसूस कर रहे हैं। यमराज और चित्रगुप्त ने पढ़ाया यातायात का पाठ राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान जिला न्यायालय परिसर में वाहनों के चालान का निस्तारण कराने बड़ी संख्या में लोग उमड़े थे। यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले लोगों को जागरूक करने के लिए ट्रैफिक पुलिस की तरफ से नुक्कड़ नाटक का मंचन कराया गया। नाटक में कलाकारों ने यमराज व चित्रगुप्त की वेशभूषा में बताया कि यातायात नियमों का पालन नहीं करने से धनहानि ही नहीं जानमाल का भी नुकसान हो सकता है। इसलिए बाइक व कार चालक यातायात नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करें।
Debt Relief Electricity Bill Waiver Vehicle Challan Discount Bank Loan Settlement Gautam Buddh Nagar Greater Noida Traffic Awareness Play Legal Aid Financial Relief Noida News Noida Latest News Noida News In Hindi Noida Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
गिरते बाजार में अनिल अंबानी की रिलायंस पावर के शेयरों का हाल हुआ बेहाल, 23 रुपये से भी नीचे पहुंचा भावभारतीय शेयर बाजार में जारी गिरावट के बीच अनिल अंबानी की रिलायंस पावर के शेयरों में 4 से अधिक की गिरावट दर्ज की गई, जिससे इसका भाव 23 रुपये से नीचे आ गया।
Read more »
100 साल पुराने भूतिया कहानियों वाले होटल सवॉय में शादी कर रहे कुलदीप यादव-वंशिका चड्ढा, रूम नंबर 23 के आसपा...Hotel Savoy Mussoorie History : क्रिकेटर कुलदीप यादव और वंशिका सवॉय होटल मसूरी में शादी करने जा रहे हैं. इसे मसूरी की सबसे चर्चित जगहों में गिना जाता है. भव्य औपनिवेशिक वास्तुकला, शाही इतिहास और रहस्यमयी किस्सों के कारण यह होटल सिर्फ पर्यटकों के लिए आकर्षण नहीं, बल्कि इतिहास और रोमांच के शौकीनों के लिए भी खास महत्व रखता है.
Read more »
अमृतसर में टूटे नदी बांधों का विधायक ने लिया जायजा: धालीवाल ने अधिकारियों को जल्द मरम्मत करने और मजबूत करने...Punjab MLA Kuldeep Singh Dhaliwal visit Ravi River flood damage, orders urgent repair and strengthening of 23 breached embankments. Follow latest updates.
Read more »
Congress Candidate List: असम विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की दूसरी लिस्ट, 23 कैंडिडेट का ऐलानAssam Assembly Polls: पूर्वोत्तर राज्य असम में चुनावी तैयारियों को तेज करते हुए कांग्रेस ने कैंडिडेट की दूसरी सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने दूसरी सूची में 23 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। कांग्रेस ने पहली सूची 3 मार्च को जारी की थी। जिसमें 42 कैंडिडेट के नाम तय किए...
Read more »
असम चुनाव: कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, अन्य राज्यों में भी घटनाक्रमअसम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस घोषणा के साथ ही पार्टी ने अब तक 65 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसके अतिरिक्त, अन्य राज्यों में भी महत्वपूर्ण घटनाक्रम हुए हैं, जिनमें पश्चिम बंगाल में राजनीतिक विवाद, कुत्तों को मारने का मामला, लेह हिंसा से जुड़ी रिहाई, AI पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और मौसम में बदलाव शामिल हैं।
Read more »
असम चुनाव से पहले कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 23 उम्मीदवारों का ऐलानअसम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपनी दूसरी कैंडिडेट लिस्ट जारी की, जिसमें 23 नाम शामिल हैं. अब तक पार्टी ने 65 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं और 15 सीटें सहयोगी दलों के लिए सुरक्षित रखी हैं. कांग्रेस विपक्षी गठबंधन का नेतृत्व कर रही है, जिसमें CPI(M), असम जातीय परिषद और CPI(ML) लिबरेशन शामिल हैं, जबकि रायजोर दल इस बार गठबंधन में नहीं है.
Read more »
