100 साल पुराने भूतिया कहानियों वाले होटल सवॉय में शादी कर रहे कुलदीप यादव-वंशिका चड्ढा, रूम नंबर 23 के आसपा...

Kuldeep Yadav Vanshika Chadha Wedding News

100 साल पुराने भूतिया कहानियों वाले होटल सवॉय में शादी कर रहे कुलदीप यादव-वंशिका चड्ढा, रूम नंबर 23 के आसपा...
Kuldeep Yadav Vanshika Chadha Wedding DestinationITC Hotels Savoy Mussoorie HistoryMussoorie Hotel Savoy
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 147 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 97%
  • Publisher: 51%

Hotel Savoy Mussoorie History : क्रिकेटर कुलदीप यादव और वंशिका सवॉय होटल मसूरी में शादी करने जा रहे हैं. इसे मसूरी की सबसे चर्चित जगहों में गिना जाता है. भव्य औपनिवेशिक वास्तुकला, शाही इतिहास और रहस्यमयी किस्सों के कारण यह होटल सिर्फ पर्यटकों के लिए आकर्षण नहीं, बल्कि इतिहास और रोमांच के शौकीनों के लिए भी खास महत्व रखता है.

मसूरी: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव कल अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं. कानपुर की वंशिका के साथ सात फेरे लेकर वह शादी के बंधन में बंधेंगे. खास बात यह है कि यह शाही शादी उत्तराखंड के खूबसूरत पहाड़ी शहर मसूरी में स्थित ऐतिहासिक सवॉय होटल में होने जा रही है.

मसूरी की पहाड़ियों के बीच स्थित सवॉय होटल ब्रिटिश काल का एक शानदार हेरिटेज होटल है, जो अपने इतिहास, शाही ठाठ-बाट और रहस्यमयी कहानियों के लिए प्रसिद्ध रहा है. करीब एक सदी से भी ज्यादा पुराने इस होटल ने कई ऐतिहासिक पल देखे हैं और अब यह भारतीय क्रिकेट के स्टार खिलाड़ी कुलदीप यादव की शादी का गवाह बनने जा रहा है. उत्तराखंड के पहाड़ी शहर मसूरी में स्थित सवॉय होटल सिर्फ एक लग्जरी होटल नहीं, बल्कि इतिहास, रहस्यों और शाही मेहमानों की कहानियों से भरी एक विरासत है. औपनिवेशिक दौर में बना यह होटल आज भी अपने भव्य स्थापत्य, ऐतिहासिक घटनाओं और कथित भूतिया किस्सों के कारण लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहता है. सवॉय होटल का निर्माण वर्ष 1902 में आयरिश बैरिस्टर Cecil D. Lincoln ने कराया था. इसे बनने में लगभग 5 साल लगे और उस दौर में यह ब्रिटिश अधिकारियों और रईसों का सबसे पसंदीदा ठिकाना बन गया. ब्रिटिश राज के दौरान यहां शानदार डिनर पार्टी, बॉल डांस, संगीत कार्यक्रम और कई शाही समारोह आयोजित होते थे. समय के साथ यह होटल मसूरी की पहचान बन गया. वर्ष 2009 में इसे ITC Hotels समूह ने अपने अधीन ले लिया और आज यह एक लग्ज़री हेरिटेज होटल के रूप में संचालित किया जा रहा है. सवॉय होटल का आकर्षण इतना खास रहा है कि यहां देश-विदेश की कई बड़ी हस्तियां ठहर चुकी हैं. भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी भी यहां आ चुके हैं. इसके अलावा इथियोपिया के सम्राट Haile Selassie, कंबोडिया के राजा Norodom Sihanouk और ब्रिटिश शाही परिवार की Queen Mary जैसी हस्तियां भी यहां ठहर चुकी हैं. पुराने समय में भारत के कई महाराजा-महारानी भी गर्मियों की छुट्टियां बिताने के लिए सवॉय होटल को ही चुनते थे. प्यार की पिच पर कुलदीप गुगली फेंकने को तैयार, तय हो चुकी है जगह और तारीख, कानपुर से मसूरी तक धूम-धड़ाका सवॉय होटल को भारत के कथित तौर पर सबसे भूतिया होटलों में भी गिना जाता है. इसकी वजह वर्ष 1911 की एक रहस्यमयी घटना है. उस समय यहां ठहरी ब्रिटिश महिला Lady Frances Garnett‑Orme अपने कमरे में मरी हुई पाई गई थीं. जांच में पता चला कि उनकी मौत जहर से हुई, लेकिन इस मामले में असली कातिल का कभी पता नहीं चल सका. इस घटना के बाद से होटल को लेकर कई रहस्यमयी कहानियां सामने आती रही हैं. कहा जाता है कि कभी-कभी होटल के गलियारों में अजीब आवाजें सुनाई देती हैं और दरवाजे अपने-आप खुलने-बंद होने जैसी घटनाएं भी होती हैं. कुछ मेहमानों का दावा है कि होटल के रूम नंबर 23 के आसपास ऐसी घटनाएं ज्यादा महसूस होती हैं. सवॉय होटल की इस रहस्यमयी घटना का असर साहित्य तक भी पहुंचा. माना जाता है कि मशहूर ब्रिटिश लेखिका Agatha Christie को इसी घटना से प्रेरणा मिली थी. उनके प्रसिद्ध उपन्यास The Mysterious Affair at Styles में जहर देकर हत्या की कहानी कुछ हद तक इसी घटना से प्रेरित बताई जाती है. सवॉय होटल सिर्फ ठहरने की जगह नहीं रहा, बल्कि यह कई ऐतिहासिक आयोजनों का भी गवाह रहा है. ब्रिटिश दौर में यहां शाही पार्टियां और बॉल डांस आयोजित होते थे. भारतीय राजघरानों के समारोह भी यहां होते रहे. इतिहास के पन्नों में दर्ज है कि वर्ष 1957 में यहां कांग्रेस की एक अहम बैठक हुई थी, जिसमें जवाहरलाल नेहरू भी शामिल हुए थे. वहीं 1959 में तिब्बत से भारत आने के बाद Dalai Lama ने मसूरी प्रवास के दौरान इसी होटल में कई सार्वजनिक कार्यक्रम किए थे.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

Kuldeep Yadav Vanshika Chadha Wedding Destination ITC Hotels Savoy Mussoorie History Mussoorie Hotel Savoy Kuldeep Yadav Wedding Kuldeep Yadav Marriage Vanshika Kuldeep Yadav Kuldeep Yadav Wife Rinku Singh Rinku Singh Sanju Samson

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

यूपी के इस जिले में 100 हेक्टेयर में बनेगा नया इंडस्ट्रियल एरिया, 30,000 युवाओं को मिलेगा रोजगार का मौकायूपी के इस जिले में 100 हेक्टेयर में बनेगा नया इंडस्ट्रियल एरिया, 30,000 युवाओं को मिलेगा रोजगार का मौकासीतापुर में निवेशकों की बढ़ती संख्या के कारण यूपीसीडा 100 हेक्टेयर में नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित करेगा। इसका लक्ष्य 30,000 युवाओं को रोजगार देना है।
Read more »

जालौन में सडक किनारे फेंकी गई बड़ी मात्रा में सरकारी एलबेंडाजोल दवा, जिम्मेदारों ने झाड़ा पल्लाजालौन में सडक किनारे फेंकी गई बड़ी मात्रा में सरकारी एलबेंडाजोल दवा, जिम्मेदारों ने झाड़ा पल्लाजालौन में सड़क किनारे 100 से अधिक सरकारी एलबेंडाजोल दवा के पैकेट मिले। ये दवाएं 'बिक्री के लिए नहीं' चिह्नित थीं और 2028 तक वैध थीं, फिर भी फेंकी गईं।
Read more »

मध्य पूर्व में बढ़ते संघर्ष से कच्चा तेल फिर 100 डॉलर प्रति बैरल के पारमध्य पूर्व में बढ़ते संघर्ष से कच्चा तेल फिर 100 डॉलर प्रति बैरल के पारमध्य पूर्व में बढ़ते संघर्ष से कच्चा तेल फिर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार
Read more »

हरियाणा के 100 स्वास्थ्य संस्थान बने फर्स्ट रेफरल यूनिट, ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे मिलेंगी आपातकालीन सेवाएंहरियाणा के 100 स्वास्थ्य संस्थान बने फर्स्ट रेफरल यूनिट, ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे मिलेंगी आपातकालीन सेवाएंहरियाणा सरकार ने नेशनल हेल्थ मिशन के तहत 100 स्वास्थ्य संस्थानों को फर्स्ट रेफरल यूनिट एफआरयू नामित किया है। ये यूनिटें ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करेंगी।
Read more »

खीरी में 100 रुपये के नोटोरियल दान पत्र पर करोड़ों की जमीन हड़पने का खेल, ऐसे हुआ खुलासाखीरी में 100 रुपये के नोटोरियल दान पत्र पर करोड़ों की जमीन हड़पने का खेल, ऐसे हुआ खुलासालखीमपुर खीरी में करोड़ों की जमीन को मात्र 100 रुपये के नोटोरियल दानपत्र पर हस्तांतरित करने का बड़ा घोटाला सामने आया है।
Read more »

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले गुजरात ने 100 दिवसीय अभियान शुरू कियाअंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले गुजरात ने 100 दिवसीय अभियान शुरू कियाअंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले गुजरात ने 100 दिवसीय अभियान शुरू किया
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:31:55