जालौन में सड़क किनारे 100 से अधिक सरकारी एलबेंडाजोल दवा के पैकेट मिले। ये दवाएं 'बिक्री के लिए नहीं' चिह्नित थीं और 2028 तक वैध थीं, फिर भी फेंकी गईं।
संवाद सहयोगी, कोंच । पेट के कीड़ों को मारने के लिए प्रयोग की जाने वाली एलबेंडाजोल दवा के 100 से अधिक पैकेट सड़क किनारे पड़े मिले। सरकारी अस्पतालों में आपूर्ति होने वाली इस दवा के पैकेटों पर नाट फार सेल लिखा है। यह एक्सपायर भी नहीं है। इसके बावजूद दवा इतनी बड़ी मात्रा फेंके जाने से कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। यह मामला तब उजागर हुआ जब इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने लगा। यह वीडियो दो-तीन दिन पुराना है। दैनिक जागरण इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। कोंच और नदीगांव सीएचसी के जिम्मेदारों ने इसे अपने यहां की दवा होना नहीं बताया है। सीएमओ ने कहा कि उन्होंने दवा देखी है जो वर्ष 2028 तक प्रयोग के लिए वैध है। किसने दवा फेंकी और क्यों फेंकी, इसके लिए बैच नंबर के आधार पर मिलान करवा कर जांच की जाएगी। बता दें कि 15 जनवरी को कदौरा की नहर के पास भी सरकारी दवाएं पड़ी हुई मिली थीं। जिनमें कुछ एक्सपायर तो कुछ प्रयोग करने लायक थीं। अभी तक उस मामले में भी जांच पूरी नहीं हो पाई है और न ही पता लग सका है कि दवा कहां की थीं। नगर से सटे नारायणपुरी मंदिर के आगे बने एमआरएफ सेंटर वाले संपर्क मार्ग के किनारे एलबेंडाजोल के एक सैकड़ा से अधिक पैकेट वहां से गुजर रहे किसानों को दिखाई दिए। जिसके बाद कई लोग वहां पहुंचे और उन्होंने उसकी वीडियो बना ली। एलबेंडाजोल के जो पैकेट पड़े मिले वे सभी सरकारी आपूर्ति के हैं। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामला उजागर हुआ। एलबेंडाजोल दवा तब दी जाती है जब पेट में कीड़े हो जाते हैं। खासतौर से दो वर्ष से अधिक की आयु के बच्चों को सरकार निश्शुल्क एलबेंडाजोल की गोली खिलाई जाती है। वर्ष में दो बार अभियान चलाकर स्वास्थ्य कर्मचारी स्कूलों व घरों में जाकर बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाएं। इसके लिए प्रति वर्ष मांग के अनुरूप एलबेंडाजोल की गोलियां सीएचसी और पीएचसी पर भेजी जाती हैं। इतनी बड़ी मात्रा में गोलियां मिलने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग का कोई अधिकारी सड़क के किनारे पड़ी गोलियों की जिम्मेदारी नहीं ले रहा है। नदीगांव सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डा.
विनोद कुमार को तो एलबेडाजोल की टैबलेट सड़क के किनारे पड़े होने की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर गोलियों से भरे पैकेट मिले हैं वह स्थान वहां से 20 किमी. दूर है। उनके सीएचसी पर एलबेंडाजोल की जो गोलियां आई थीं वह अभी वहीं रखी हैं। कोंच सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डा. अनिल कुमार शाक्य ने भी कहा कि सड़क के किनारे पड़ी एलबेंडाजोल की गोलियां उनकी सीएचसी की नहीं हैं। उन्हें जो गोलियां भेजी गई हैं वह सभी सीएचसी पर सुरक्षित रखी हुई हैं। क्या कहते जिम्मेदार दवा सड़क किनारे मिलने की जानकारी हुई। इसके दवा को देखा गया है। एलबेंडाजोल की यह टैबलेट अभी एक्सपायर नहीं हुई हैं। यह वर्ष 2028 तक प्रयोग करने लायक हैं। दवा के पैकेटों को किसने यहां फेंका और क्यों फेंका, इसको लेकर जांच शुरू कर दी गई है। बैच नंबर के आधार पर यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि यह दवा किस स्वास्थ्य केंद्र पर भेजी गई थी।
Jalaun Medicine Dumping Government Medicine Waste Uttar Pradesh Health Scandal Unexpired Medicine Konch CHC Nadigaon CHC CMO Investigation Deworming Medicine Jalaun UP_TOP_NEWS एलबेंडाजोल दवा जालौन समाचार जालौन की खबरें Jalaun News Jalaun Latest News Jalaun News In Hindi Jalaun Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
2028 Olympics' qualification journey: भारतीय महिला हॉकी टीम ने ‘मिशन लॉस एंजिलिस 2028' का किया आगाज2028 Los Angeles Olympics' qualification journey: भारत की युवा और पहले से फिट महिला हॉकी टीम ने एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी खिताब बरकरार रखकर ‘मिशन 2028 लॉस एंजिलिस’ अभियान का आगाज किया.
Read more »
Cricket in Olympics: 6 संघ, 90 खेळाडू... 128 वर्षांनंतर ऑलिंपिकमध्ये होणार क्रिकेटचे पुनरागमन...Cricket in Los Angeles 2028 Olympics: अनेक चर्चानंतर अखेरीस आता 128 वर्षांनंतर 2028 च्या ऑलिंपिकमध्ये क्रिकेट खेळाचाही समावेश करण्यात आला आहे.
Read more »
सिंहस्थ 2028: उज्जैन में उमड़ेगा आस्था का सागर, रेलवे चलाएगा 100 स्पेशल ट्रेनेंMP Weather-मध्यप्रदेश में मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने के बाद से लगातार बारिश का दौर जारी है. बुधवार को मौसम विभाग ने 16 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट जारी किया है. इससे पहले मंगलवार को 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई, इसे लेकर भी अलर्ट जारी किया गया था.
Read more »
8th Pay Commission 2028 Updates: বিগ বিগ ব্রেক! অষ্টম পে কমিশনের জন্য সরকারি কর্মচারী ও পেনশনারদের এখনও দীর্ঘ অপেক্ষা করতে হবে?8th Pay Commission to be implemented by early 2028 Why 2028 question being raised Here is what central govt employees pensioners must know
Read more »
128 साल बाद ओलंपिक में होगी क्रिकेट, पाकिस्तान का कटेगा पत्ता, क्या भारत को मिलेगा टिकट? जान लीजिएCricket in LA Olympics 2028: आईसीसी ने बोर्ड मीटिंग में लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की एंट्री को लेकर जानकारी दी है, जिसमें टीमों का क्वॉलिफिकेशन प्रोसेस भी बताया है।
Read more »
मेरी तरफ देखना भी मत..., 2028 में अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ेंगी मिशेल ओबामा? पूर्व फर्स्ट लेडी ने किया खुलासाMichelle Obama For 2028 Presidential Run: अमेरिका की पूर्व फर्स्ट लेडी मिशेल ओबामा ने हाल ही में अपने साल 2028 के राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की संभावनाओं के बारे में बात की.
Read more »
