UPSI Exam Controversy Live: एसआई परीक्षा में 'पंडित' विकल्प पर बवाल, भर्ती बोर्ड करेगा जांच

UPSI Exam Controversy Live News

UPSI Exam Controversy Live: एसआई परीक्षा में 'पंडित' विकल्प पर बवाल, भर्ती बोर्ड करेगा जांच
Uttar Pradesh Brahmins Protest LiveUPSI Exam Pandit RowFollow Latest Updates On UPSI Exam Controversy Li
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 148 sec. here
  • 17 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 107%
  • Publisher: 51%

UPSI Exam Pandit Controversy in UP: यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में पूछे गए एक सवाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. पहले दिन की परीक्षा में सामान्य हिंदी के प्रश्न पत्र के एक सेट में 31 नंबर पर पूछे गए एक सवाल को लेकर आपत्ति जाहिर की जा रही है. इस प्रश्न में पूछा गया है, ‘अवसर के अनुसार बदलने वाला’ इस वाक्यांश के लिए एक शब्द का चयन कीजिए.

UPSI Exam Pandit Controversy in UP Live News: उत्तर प्रदेश सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को लेकर बवाल खड़ा हो गया है. इस बार मामला पेपर लीक का नहीं बल्कि परीक्षा में पूछे गए एक सवाल और उसके विकल्प को लेकर है.

इससे सूबे की सियासत गरमा गई है. उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से लेकर भाजपा प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्र और तमाम लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई है. इस विवाद से जुड़े सारे अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए न्यूज 18 की इस लाइव कॉपी से… आज दूसरा दिन परीक्षा का यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती की लिखित परीक्षा का दूसरा दिन आज है. आज भी दो पालियों सुबह 10 से 12 और दोपहर 3 से 5 बजे भर्ती की लिखित परीक्षा होगी. कल पहले दिन करीब 32 फीसदी से ज्यादा अभ्यर्थियों ने छोड़ी भर्ती की परीक्षा. सुरक्षा के सख्त इंतजाम और एसटीएफ की निगरानी में होगी भर्ती परीक्षा. कल एसटीएफ ने टेलीग्राम ग्रुप में पेपर लीक के मामले में चार आरोपियों को किया था गिरफ्तार. यह है मामला दरअसल, 14 मार्च, 2026 को SI परीक्षा में सवाल पूछा गया था कि अवसर के अनुसार बदल जाने वाले के लिए एक शब्द में उत्तर दें. इसके उत्तर के लिए चार ऑप्शन दिए गए थे, जिसमें पहला पंडित, दूसरा अवसरवादी, तीसरा निष्कपट और चौथा सदाचारी था. ऑप्शन में पंडित होने को लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया है. जिस पर लोगों ने कड़ी आपत्ति जाहिर की है. SI भर्ती परीक्षा के प्रश्न पर विवाद, भर्ती बोर्ड ने दिए जांच के आदेश लखनऊ में यूपी भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित सब इंस्पेक्टर भर्ती की लिखित परीक्षा के एक प्रश्न को लेकर विवाद खड़ा हो गया. 14 मार्च की प्रथम पाली में पूछे गए प्रश्न संख्या 20 में ‘अवसर के अनुसार बदल जाने वाला’ वाक्यांश के लिए एक शब्द चुनने को कहा गया था, जिसके विकल्पों में निष्कपट, सदाचारी, अवसरवादी और ‘पंडित’ शामिल था. इस विकल्प को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्ति जताई गई. मामले में भर्ती बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक ने बयान जारी कर जांच के आदेश दिए हैं. जांच के बाद दोष तय कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. ये कतई बर्दाश्त नहीं: डिप्टी सीएम डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कहा, यदि किसी भी प्रश्न या विकल्प से किसी समाज या वर्ग की गरिमा को ठेस पहुंचती है, तो यह बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है. उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी जाति, समुदाय या परंपरा के प्रति अपमानजनक शब्दों या संदर्भों को किसी भी परीक्षा में जगह नहीं मिलनी चाहिए. उन्होंने मामले की तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं और कहा है कि यदि किसी स्तर पर लापरवाही या त्रुटि पाई जाती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उत्तर प्रदेश सरकार सभी समाजों के सम्मान, समानता और संवेदनशीलता के सिद्धांत पर काम करती है और प्रदेश के हर नागरिक की गरिमा सर्वोच्च प्राथमिकता है. विकल्प पर जताई गई आपत्ति प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी प्रशांत पांडेय ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है. उनका कहना है कि अन्य विकल्प किसी गुण या स्वभाव को दर्शाते हैं, जबकि पंडित शब्द किसी विशेष जाति या वर्ग के लोगों के लिए भी इस्तेमाल होता है. उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह का विकल्प देना समाज में ब्राह्मणों के प्रति विद्वेष फैलाने जैसा है. उनका कहना है कि ब्राह्मण समाज को जातीय मानसिकता के आधार पर टारगेट करना बेहद आपत्तिजनक है. सीएम योगी से शिकायत दरोगा भर्ती से जुड़े सवाल को लेकर भाजपा प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्र ने पत्र लिखकर सीएम योगी से शिकायत की. उन्होंने कहा कि ये विशेष समुदाय की भावनाओं को आहत करने वाला है. वहीं, दरोगा भर्ती को लेकर एक फेक पेपर भी वायरल हुआ था, जिसे लेकर लखनऊ के हुसैनगंज थाने में 13 और 14 मार्च को कुल 7 FIR दर्ज की गई हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Uttar Pradesh Brahmins Protest Live UPSI Exam Pandit Row Follow Latest Updates On UPSI Exam Controversy Li Upsi Exam News Live UP Police SI Exam Question Paper UP Police SI Exam 2026 UP Police SI Exam Questions UP Police SI Exam Questions On Pandit यूपी पुलिस एसआई एग्जाम 2026 लाइव यूपी पुलिस एसआई एग्जाम 2026 यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2026 यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा प्रश्न पत्र

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

हरियाणा में बादशाह की गिरफ्तारी के आदेश: महिला आयोग अध्यक्ष बोलीं- पंचकूला-पानीपत SP पासपोर्ट जब्त करें; टट...हरियाणा में बादशाह की गिरफ्तारी के आदेश: महिला आयोग अध्यक्ष बोलीं- पंचकूला-पानीपत SP पासपोर्ट जब्त करें; टट...Haryana State Woman Commission summons Bollywood singer Badshah in Panipat over Titteri song controversy. Follow latest updates.
Read more »

दरोगा भर्ती परीक्षा आज, 3 टेलीग्राम चैनल पर FIR: 75 जिलों में 15 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी; काला चश्मा लगाकर आ...दरोगा भर्ती परीक्षा आज, 3 टेलीग्राम चैनल पर FIR: 75 जिलों में 15 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी; काला चश्मा लगाकर आ...UP Police SI Recruitment 2026 Exam Centers. Latest Updates.
Read more »

UP SI Exam 2026: यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा आज से, एग्जाम गाइडलाइंस टाइम शिफ्ट पैटर्न सहित पूरी डिटेल करें चेकUP SI Exam 2026: यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा आज से, एग्जाम गाइडलाइंस टाइम शिफ्ट पैटर्न सहित पूरी डिटेल करें चेकयूपी पुलिस एसआई भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 14 एवं 15 मार्च को दो-दो शिफ्ट में करवाया जायेगा। भर्ती के लिए कुल 1575760 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया है।
Read more »

फैशन डिजाइनर के सुसाइड के बाद पिता की तबीयत बिगड़ी: बोले- FIR लिख जाती तो बेटी जिंदा होती; आगरा में कांस्टे...फैशन डिजाइनर के सुसाइड के बाद पिता की तबीयत बिगड़ी: बोले- FIR लिख जाती तो बेटी जिंदा होती; आगरा में कांस्टे...Agra Tajganj police constable live-in relationship fashion designer suicide case. Follow latest updates on the shocking incident and familys allegations on Dainik Bhaskar.
Read more »

UP Police Recruitment Exam: दारोगा भर्ती परीक्षा सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझाया, STF के रडार पर रहे परीक्षा केंद्रUP Police Recruitment Exam: दारोगा भर्ती परीक्षा सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझाया, STF के रडार पर रहे परीक्षा केंद्रUP Police Recruitment Exam उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित दारोगा भर्ती परीक्षा शनिवार से शुरू हुई। पहले दिन पहली पाली में पूछे गए प्रश्नों ने अभ्यर्थियों को उलझा दिया। प्रयागराज में बनाए गए 43 केंद्रों पर आज और कल दो पालियों में परीक्षा होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए...
Read more »

UP Police Exam: कलावा काटा, कंगन और बाली उतरवा अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में इंट्री, पेपर में प्रश्न छूटा तो रो पड़ेUP Police Exam: कलावा काटा, कंगन और बाली उतरवा अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में इंट्री, पेपर में प्रश्न छूटा तो रो पड़ेकानपुर में उपनिरीक्षक व समकक्ष भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। 53 केंद्रों पर अभ्यर्थियों को कलावे, बाली, कंगन, जूते-मोजे उतारकर प्रवेश दिया गया।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:41:53