Election Commission Press Briefing Live: चुनाव आयोग आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों का पूरा कार्यक्रम जारी कर सकता है. इन चुनावों को अगले साल की राष्ट्रीय राजनीति के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
देश की सियासत के लिए बेहद अहम माने जा रहे पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव ों की तारीखों का ऐलान आज होने की संभावना है. सूत्रों के मुताबिक चुनाव आयोग आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनाव ों का पूरा कार्यक्रम जारी कर सकता है.
इन चुनावों को अगले साल की राष्ट्रीय राजनीति के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. सूत्रों के अनुसार, सबसे बड़ा चुनावी मुकाबला पश्चिम बंगाल में देखने को मिलेगा, जहां मतदान 3 से 4 चरणों में कराया जा सकता है. वहीं असम में दो चरणों में वोटिंग होने की संभावना है. इसके अलावा तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में चुनाव एक ही चरण में संपन्न कराए जाने की तैयारी है. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, चुनाव आयोग सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा कार्यक्रम और मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए चरणबद्ध तरीके से मतदान कराने की योजना बना रहा है. खासकर पश्चिम बंगाल में बड़ी आबादी, संवेदनशील क्षेत्रों और सुरक्षा कारणों को देखते हुए बहु-चरणीय मतदान की तैयारी की गई है. कब से शुरू होगी वोटिंग, कब आएगा रिजल्ट? सूत्रों का कहना है कि चुनाव की पूरी प्रक्रिया अप्रैल से शुरू होकर मई के पहले सप्ताह तक पूरी कर ली जाएगी. इस दौरान सभी राज्यों में मतदान के बाद मई के पहले हफ्ते में मतगणना कराकर नतीजे घोषित किए जा सकते हैं. चुनाव कार्यक्रम जारी होते ही इन पांचों राज्यों में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो जाएगी. इन चुनावों में पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं, जहां सत्तारूढ़ टीएमसी और विपक्षी बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है. वहीं केरल और असम में भी सत्ता को लेकर राजनीतिक दलों के बीच जोरदार चुनावी जंग होने की उम्मीद है. चुनाव तारीखों के ऐलान के साथ ही इन राज्यों में राजनीतिक गतिविधियां और तेज हो जाएंगी.
विधानसभा चुनाव Election Commission चुनाव आयोग West Bengal Elections पश्चिम बंगाल चुनाव Tamil Nadu Elections तमिलनाडु चुनाव
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
LIVE: ओडिशा में PM बोले- कांग्रेस राज में संस्कृति की बात करना गुनाह थाLokSabhaElections2019 ओडिशा में बोले मोदी, 2004 से 2014 तक रिमोट वाली सरकार थी
Read more »
महाराष्ट्र-हरियाणा LIVE: दोनों राज्यों में मतदान शुरू, PM मोदी ने की वोट डालने की अपीलMaharashtra और Haryana में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू VoteOn2019 HaryanaAssemblyPolls MaharashtraAssemblyPolls Live Updates:
Read more »
LIVE: डिफेंस में FDI बढ़ाने का फैसला, 49 से बढ़ाकर 74 फीसदी की गईsitharaman press conference live, nirmala press conference live, 20 lkh crore economic package,
Read more »
ECI.Gov.In Lok Sabha Election Results 2024 LIVE: लोकसभा की 543 नहीं बल्कि इतनी सीटों के नतीजे जारी करेगा चुनाव आयोग, जानें क्या है कारणElection Commission of India (ECI) Lok Sabha Election Chunav Results 2024 Live on www.eciresults.nic.in, eci.gov.in, results.eci.gov.in, elections24.eci.gov.
Read more »
जम्मू-कश्मीर चुनाव को लेकर इलेक्शन कमीशन की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज: कल पॉलिटिकल पार्टी के साथ मीटिंग की थी, दल...Jammu Kashmir Assembly Election 2024; Election Commission Press Conference Update.
Read more »
Lakhisarai Election Results 2025 Live Updates: BJPs Vijay Sinha Vs INCs Amresh Kumar AnishLakhisarai Election Results 2025 Live Updates: The Election Commission is all set to declare the results of the Lakhisarai constituency on Friday, November 4.
Read more »
