रांची के टाटीसिलवे में डोल मेला के दौरान एक तेज रफ्तार कार ने लोगों को कुचल दिया। इस भीषण हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात गंभीर रूप से घायल हो गए।
संवाद सूत्र, नामकुम। टाटीसिलवे थाना क्षेत्र में शनिवार शाम डोल मेला के दौरान तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और आक्रोशित ग्रामीणों ने रांची–पुरुलिया मार्ग को जाम कर दिया। जानकारी के अनुसार रांची,पुरुलिया मार्ग पर टाटीसिलवे क्षेत्र में डोल मेला लगा हुआ था। इसी दौरान तेज गति से आ रही वैगनार कार ने मेला में मौजूद लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। कार की टक्कर से कई लोग कुचल गए, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान रीमा कुमारी , पिता प्रमोद राम और भोला शर्मा के रूप में हुई है। हादसे में सात लोग घायल हो गए। घायलों में आयुष कुमार का पैर फ्रैक्चर हो गया, जबकि अंशिका कुमारी घायल हो गई। तारा देवी को कमर में गंभीर चोट लगी है। इसके अलावा साहेबगंज के राजमहल निवासी लखन मंडल , जो मेला में खिलौना बेचने आए थे, उनके पैर में गंभीर चोट आई है। पप्पू साहू , निवासी बोकारो स्टील सिटी थाना जरिडीह क्षेत्र, का भी पैर फ्रैक्चर हो गया है। अन्य घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों और मृतकों के परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया। नाराज ग्रामीणों ने दोनों शवों को सड़क पर रखकर रांची, पुरुलिया मार्ग को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने और आरोपित चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर टाटीसिलवे थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद सड़क जाम हटवाकर यातायात बहाल कराया। रात में फिर से लोगों ने किया सड़क जाम पुलिस के अनुसार दोनों मृतकों के शव का पोस्टमार्टम रात तक नहीं हुआ था। लोग शव को पुलिस के हवाले नहीं कर रहे थे। रात आठ बजे घरवाले और ग्रामीणों ने एक बार फिर सड़क जाम कर दिया। रात करीब आठ बजे से साढ़े दस बजे तक सड़क जाम रहा। लोगों का आरोप था कि पुलिस की मदद से आरोपित चालक भाग निकला है और उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए। काफी समझाने-बुझाने के बाद प्रशासन के आश्वासन पर लोग जाम हटाने को राजी हुए। यह भी पढ़ें- जमशेदपुर के पोटका में बस ने साइकिल सवार को कुचला, मौके पर मौत; आक्रोशित भीड़ ने किया सड़क जाम.
संवाद सूत्र, नामकुम। टाटीसिलवे थाना क्षेत्र में शनिवार शाम डोल मेला के दौरान तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और आक्रोशित ग्रामीणों ने रांची–पुरुलिया मार्ग को जाम कर दिया। जानकारी के अनुसार रांची,पुरुलिया मार्ग पर टाटीसिलवे क्षेत्र में डोल मेला लगा हुआ था। इसी दौरान तेज गति से आ रही वैगनार कार ने मेला में मौजूद लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। कार की टक्कर से कई लोग कुचल गए, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान रीमा कुमारी , पिता प्रमोद राम और भोला शर्मा के रूप में हुई है। हादसे में सात लोग घायल हो गए। घायलों में आयुष कुमार का पैर फ्रैक्चर हो गया, जबकि अंशिका कुमारी घायल हो गई। तारा देवी को कमर में गंभीर चोट लगी है। इसके अलावा साहेबगंज के राजमहल निवासी लखन मंडल , जो मेला में खिलौना बेचने आए थे, उनके पैर में गंभीर चोट आई है। पप्पू साहू , निवासी बोकारो स्टील सिटी थाना जरिडीह क्षेत्र, का भी पैर फ्रैक्चर हो गया है। अन्य घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों और मृतकों के परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया। नाराज ग्रामीणों ने दोनों शवों को सड़क पर रखकर रांची, पुरुलिया मार्ग को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने और आरोपित चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर टाटीसिलवे थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद सड़क जाम हटवाकर यातायात बहाल कराया। रात में फिर से लोगों ने किया सड़क जाम पुलिस के अनुसार दोनों मृतकों के शव का पोस्टमार्टम रात तक नहीं हुआ था। लोग शव को पुलिस के हवाले नहीं कर रहे थे। रात आठ बजे घरवाले और ग्रामीणों ने एक बार फिर सड़क जाम कर दिया। रात करीब आठ बजे से साढ़े दस बजे तक सड़क जाम रहा। लोगों का आरोप था कि पुलिस की मदद से आरोपित चालक भाग निकला है और उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए। काफी समझाने-बुझाने के बाद प्रशासन के आश्वासन पर लोग जाम हटाने को राजी हुए। यह भी पढ़ें- जमशेदपुर के पोटका में बस ने साइकिल सवार को कुचला, मौके पर मौत; आक्रोशित भीड़ ने किया सड़क जाम
Dhol Mela Accident Tatisilwe Car Crash Ranchi Purulia Road Accident Wagonr Accident Jharkhand Road Safety Fatal Car Crash Road Blockade Ranchi Accident Victims Ranchi Ranchi झारखंड सड़क हादसा झारखंड हादसा Ranchi News Ranchi Latest News Ranchi News In Hindi Ranchi Samachar
