गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ईको मशीन खराब होने के कारण मरीजों को जांच के लिए आठ किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। इंजीनियरों के अनुसार, मशीन का एक महत्वपूर्ण पार्ट खराब हो गया है, जिसे विदेश से मंगवाया जाना है। प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और जल्द ही मशीन को ठीक कराकर जांच दोबारा शुरू की...
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कालेज में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली एक बार फिर रोगियों पर भारी पड़ रही है। दिल से संबंधित बीमारियों की जांच के लिए आवश्यक ईको मशीन पिछले दो माह से खराब पड़ी है। इससे ओपीडी और वार्ड में भर्ती रोगियों को आठ किमी दूर शहर के बीच में निजी कार्डियोलाजी केंद्रों पर जाना पड़ रहा है। सुविधा के अभाव में गंभीर रोगियों की परेशानी बढ़ गई है। तीमारदारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ रहा है। उन्हें वाहन बुक कर रोगियों को ईको जांच कराने के लिए ले जाना पड़ रहा है। ईको मशीन सुपर स्पेशियलिटी ब्लाक में स्थापित है। पूरे मेडिकल कालेज में केवल एक मशीन है। इसी मशीन पर बीआरडी के नेहरू अस्पताल व सुपर स्पेशियलिटी ब्लाक में पहुंचने वाले रोगियों का भार है। कार्डियोलाजी ओपीडी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में रोगी पहुंचते हैं। इनमें से कई ऐसे होते हैं जिनकी स्थिति का मूल्यांकन बिना ईको जांच के संभव नहीं। नेहरू अस्पताल के मेडिसिन विभाग के ओपीडी में पहुंचने वाले व वार्डों में भर्ती अनेक रोगियों के लिए भी ईको जांच जरूरी होती है। ऐसे रोगियों को जांच के लिए बाहर भेजना पड़ रहा है। तीमारदारों का कहना है कि उन्हें निजी वाहनों की व्यवस्था करनी पड़ती है। कई रोगियों को स्ट्रेचर या ह्वीलचेयर समेत निजी गाड़ियों में ले जाना पड़ रहा है। गंभीर रोगियों को आठ किमी दूर ले जाना और लेना भी उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डाल सकता है। पिपराइच के रामहरख ने बताया के उनका रोगी मेडिकल कालेज में भर्ती है। डॉक्टर ने ईको जांच के लिए लिखा था। यहां मशीन खराब होने से रोगी को लेकर बेतियाहाता जाना पड़ा। वहां भी भी एक घंटे बैठे रहे, इसके बाद ईको जांच हुई। मोगलहा के रामनिवास अपनी पत्नी को भर्ती कराए हैं। उनकी सांस फूल रही है। डॉक्टर ने उन्हें ईको जांच कराने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि बाहर जाकर जांच करानी पड़ी। अनावश्यक खर्च भी करना पड़ा। बीआरडी में मात्र पांच सौ रुपये में जांच हो जाती है, बाहर दो हजार रुपये लगे। रोगियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। इंजीनियर को बुलाया गया था। उन्होंने बताया कि ईको मशीन का एक महत्वपूर्ण पार्ट खराब हो गया है, जिसे विदेश से मंगाना है। प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही मशीन को ठीक कराकर जांच शुरू करा दी जाएगी। - -डा.
भूपेंद्र शर्मा, नोडल अधिकारी सुपर स्पेशियलिटी ब्लाक, बीआरडी मेडिकल कॉलेज
Echo Test Medical Equipment Malfunction Healthcare Access Medical Diagnostics Patient Inconvenience Foreign Parts Procurement Medical College Issues Gorakhpur News BRD Medical College Gorakhpur News Gorakhpur Latest News Gorakhpur News In Hindi Gorakhpur Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
BRD मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने दुर्लभ बीमारी से ग्रसित युवक को दी नई जिंदगी, सर्जरी कर निकाली गांठेंगोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने एक जटिल सर्जरी करके युवक की जान बचाई है. बताया जाता है कि युवक फैमिलियल एडिनोमेटस पॉलीपोसिस(एएफपी) बीमारी से ग्रसित था.
Read more »
खतरे का सबब बन रहा BRD कॉलेज का जर्जर रैंप, छत से गिर रहा प्लास्टर, सरिया भी निकले बाहरबीआरडी कॉलेज का रैंप जर्जर हालत में है, जिससे छात्रों और कर्मचारियों के लिए खतरा पैदा हो गया है। रैंप की छत से प्लास्टर गिर रहा है और सरिया बाहर निकल आई है। कॉलेज प्रशासन को तत्काल इसकी मरम्मत करानी चाहिए ताकि किसी भी दुर्घटना से बचा जा सके।
Read more »
गोरखपुर BRD में महिला की मौत, पति छोड़ भागा, मां के शव से लिपट रोता मिला बच्चागोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एक महिला की मौत के बाद उसका चार साल का बच्चा शव से लिपटकर रोता मिला। महिला का पति मानसिक रूप से अस्वस्थ है और परिवार ने शव लेने से इनकार कर दिया। पुलिस ने बच्चे को चाइल्ड लाइन भेज दिया है और महिला के परिजनों की तलाश कर रही...
Read more »
गोरखपुर जिला अस्पताल में बन जाएगा BRD का पर्चा, रोगियों को बड़ी राहतगोरखपुर जिला अस्पताल में अब बीआरडी मेडिकल कॉलेज का पर्चा भी बनेगा, जिससे मरीजों को सुविधा होगी। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओआरएस पोर्टल से जुड़ गए हैं, जिससे रेफरल प्रक्रिया आसान हो गई है। जिला अस्पताल में रेफर किए गए मरीजों का पर्चा तुरंत बन जाता है। अब बीआरडी मेडिकल कॉलेज को भी ओआरएस से जोड़ने की तैयारी...
Read more »
