गोंडा में आवारा कुत्ते का कहर, 40 ग्रामीणों को रेबीज का खतरा

स्वास्थ्य News

गोंडा में आवारा कुत्ते का कहर, 40 ग्रामीणों को रेबीज का खतरा
रेबीजकुत्तागोंडा
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 23 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 30%
  • Publisher: 53%

गोंडा के मोतीगंज में आवारा कुत्ते के काटने से एक गाय रेबीज से संक्रमित हो गई, जिसके दूध का सेवन करने वाले 40 ग्रामीण रेबीज के खतरे से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाया गया, लेकिन स्वास्थ्य केंद्र में सिरिंज की कमी और देरी से परेशानी हुई। विशेषज्ञ ने बताया कि उबाले हुए दूध से रेबीज का खतरा नहीं है, फिर भी एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।

संवाद सूत्र, मोतीगंज । आवारा कुत्तों के कारण नौबरा के चहबचवा के छह परिवारों के 40 लोग रेबीज के खतरे और चिंता से जूझ रहे हैं। इन सभी लोगों ने जिस गाय का दूध पिया, वह कुत्ते के काटने से रेबीज संक्रमित हो गई। मंगलवार को ग्रामीणों ने काजीदेवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाया। नौबरा के चहबचवा के राम अजोर मिश्र की गाय को शनिवार की शाम को कुत्ते ने काट लिया। गाय के दूध की गांव में बिक्री होती है। रविवार की सुबह दूध गांव में बेचा गया। ग्रामीणों ने दूध का उपयोग किया। सोमवार की शाम के बाद गाय के स्वभाव में परिवर्तन आने लगा। इसके बाद ग्रामीणों को कुत्ते के काटने की जानकारी हो सकी। मंगलवार की सुबह सभी ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। नौबरा के चहबचवा की रहने वाली रीता, कंचन, मनीष, जगराम पंचम, बरसाती, बनारसी व नंदकिशोर के घर के पांच-पांच सदस्य, गोली के घर के तीन सदस्य, ननके के दो, रामजज के घर तीन सदस्यों समेत 40 से अधिक लोगों को एंटी रेबीज टीका लगवाया गया है। उधर, लोड़ियाघाटा गांव के चार लोगों को कुत्ते काट लिया। उन्हें एआरवी लगाई गई है। सीएचसी पर नहीं मिली सीरिंज कुत्ते काटने पर एंटी रेबीज वैक्सीन लगाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सीरिंज नहीं थी। बाबूराम ने बताया कि बाहर से सीरिंज खरीदकर लाया हूं, जिसके बाद एआरवी लगाया गया है। उन्होंने कहा कि सुबह करीब दस बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए थे, लेकिन वहां कोई इंजेक्शन लगाने वाला नहीं था। ग्रामीणों के विरोध के बाद करीब साढ़े 11 बजे इंजेक्शन लगाना शुरू किया गया। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से इंजेक्शन लगाया है। सीएचसी के दरवाजे पर ही कुत्ता बैठा था, जिससे लोगों में दहशत भी देखने को मिली। लोग डर-डर कर अंदर जा रहे थे। अधीक्षक डा.

आलोक सिंह ने कहा कि सभी को एआरवी लगवाया गया है। एक साथ भारी संख्या में लोगों के पहुंचने से समय लगा। सीरिंज को लेकर जानकारी कर रहे हैं।मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के सहायक आचार्य डॉ. एजाज अहमद ने बताया कि दूध से रेबीज नहीं आता है इसलिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। संक्रमित गांय के दूध में उबाला कर पीया गया है तो बिल्कुल दिक्कत नहीं है। यदि गाय में रेबीज के लक्षण है तो उसका दूध न पीएं। कोई आशंका है तो एंटी रेबीज इंजेक्शन की सभी खुराक भी लगवा लें।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

रेबीज कुत्ता गोंडा एंटी रेबीज इंजेक्शन स्वास्थ्य केंद्र

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

सोनम कपूर ने बेटे को दिया जन्म, 40 की उम्र में दूसरी बार मां बनीं एक्ट्रेससोनम कपूर ने बेटे को दिया जन्म, 40 की उम्र में दूसरी बार मां बनीं एक्ट्रेससोनम कपूर और आनंद आहूजा एक प्यारे से बच्चे के माता-पिता बन गए हैं. एक्ट्रेस ने एक बेटे को जन्म दिया है. अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दोनों ने इस बात की जानकारी शेयर की है.
Read more »

40 की उम्र में सोनम कपूर दूसरी बार मां बनीं: बेटे को जन्म दिया, खुशखबरी शेयर कर कहा- हमारा परिवार बड़ा हो ग...40 की उम्र में सोनम कपूर दूसरी बार मां बनीं: बेटे को जन्म दिया, खुशखबरी शेयर कर कहा- हमारा परिवार बड़ा हो ग...sonam kapoor gave birth to baby boy at the age of 40
Read more »

2 मौसमी सिस्टम एक्टिव,4 अप्रैल तक बारिश की संभावना: बस्तर में असर ज्यादा, तेज हवाएं चलेंगी, बिजली गिरेगी, र...2 मौसमी सिस्टम एक्टिव,4 अप्रैल तक बारिश की संभावना: बस्तर में असर ज्यादा, तेज हवाएं चलेंगी, बिजली गिरेगी, र...Chhattisgarh weather forecast: Light rain expected in South Chhattisgarh in 3 days. Heat rising in state, Rajnandgaon temp crosses 40 degrees. प्रदेश में गर्मी बढ़ी, राजनांदगांव में तापमान 40 डिग्री पार। Follow Dainik Bhaskar.
Read more »

बॉलीवुड में छाया लेट मदरहुड का ट्रेंड, 40 की उम्र पार कर मम्मी बनीं ये हसीनाएंबॉलीवुड में छाया लेट मदरहुड का ट्रेंड, 40 की उम्र पार कर मम्मी बनीं ये हसीनाएंफोटो | मनोरंजन: Bollywood Actresses: बॉलीवुड इंडस्ट्री में लेट मदरहुड का ट्रेंड काफी समय से देखने मिल रहा है. ऐसे में जानते हैं, 40 की उम्र के बाद कौन-कौन मां बनी हैं.
Read more »

हार्दिक पंड्या की रईसी, 40 दिनों में खरीदी 3 लग्जूरियस कार, गर्लफ्रेंड-Ex वाइफ को दिया गिफ्टहार्दिक पंड्या की रईसी, 40 दिनों में खरीदी 3 लग्जूरियस कार, गर्लफ्रेंड-Ex वाइफ को दिया गिफ्टहार्दिक पंड्या करोड़ों के मालिक हैं. वो अपने करीबियों पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. स्टार क्रिकेटर ने बीते दिनों करोड़ों की गाड़ियां खरीदी हैं. एक एक्स वाइफ नताशा को गिफ्ट की, तो एक गर्लफ्रेंड माहिका को दी.
Read more »

MP में ओले-बारिश, आज ग्वालियर समेत 16 जिलों में अलर्ट: 30 से 40Km/घंटा की रफ्तार से आंधी चलेगी; 3 अप्रैल तक...MP में ओले-बारिश, आज ग्वालियर समेत 16 जिलों में अलर्ट: 30 से 40Km/घंटा की रफ्तार से आंधी चलेगी; 3 अप्रैल तक...Madhya Pradesh weather alert for Gwalior and 16 districts. Follow latest updates on rain, hailstorm, and 30-40 Kmph winds.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 18:18:29