गणित के डर से कहीं आपके बच्चे को भी तो नहीं हो रही ये बीमारी, जानकारी है जरूरी

United States News News

गणित के डर से कहीं आपके बच्चे को भी तो नहीं हो रही ये बीमारी, जानकारी है जरूरी
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 163 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 68%
  • Publisher: 63%

मासूम बच्चो को गणित के डर से हो रही है यह बीमारी, जानकारी रखना है जरूरी

गणित एक ऐसा विषय है जिसे कई बच्चे तो बेहद पसंद करते हैं तो वहीं कुछ इस विषय से बेहद खौफ में रहते हैं. आपने भी कई बार अपने बच्चे के दिल में इस विषय के प्रति इंटरेस्ट पैदा करने के लिए उसे कहा होगा कि यह एक स्कोरिंग सब्जेक्ट है.

इस विषय पर थोड़ी से मेहनत करने पर आप आसानी से फुल मार्क्स ला सकते हैं. लेकिन उस समय क्या वाकई आप अपने बच्चे की मनोवस्था समझ रहे होते हैं. बता दें, बच्चों पर इस विषय को लेकर जरूरत से ज्यादा दबाव बनाने पर वो तनाव में आने लगता है. इसकी वजह से थोड़े समय बाद उन्हें इस विषय से ही नफरत हो जाती है. हाल ही में हुई एक स्टडी की मानें तो बच्चों में मैथ्स के लिए बढ़ती नफरत की वजह से अब वो 'मैथ्स एंजाइटी' का भी शिकार होने लगे हैं. सेंटर फॉर न्यूरोसाइंस इन एजुकेशन द्वारा की गई एक स्टडी में पता चला कि ज्यादातर बच्चे मैथ्स की वजह से तनाव का शिकार हो रहे हैं. इस स्टडी में बच्चों के माता पिता और स्कूल टीचर्स को उनके तनाव का कारण बताया गया. यह शोध 1000 इटालियन बच्चों और 1700 लंदन में रहने वाले बच्चों पर किया गया. इन अध्यन को अच्छी तरह करने के बाद शोधकर्ता इस नतीजे पर पहुंचे कि प्राइमरी और सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाले लड़कों की तुलना में लड़कियां मैथ्स एंजाइटी की ज्यादा शिकार होती हैं. स्टडी में इस बात का भी खुलासा हुआ कि ऐसा इसलिए होता है क्योंकि बच्चे पहले ही इस विषय को मुश्किल समझ लेते हैं. जिसकी वजह से उन्हें तनाव होने लगता है. इसके अलावा इस विषय में कम अंग प्राप्त करने का डर भी उन्हें इस तनाव से उबरने नहीं देता है. इस शोध को करने वाले डेनिस कहते हैं, ' ये सच है कि 'मैथ्स एंजाइटी' हर बच्चे में अलग कारण से हो सकती है लेकिन हमने अपनी रिसर्च के माध्यम से कुछ ऐसे कारण खोज लिए हैं जो प्राइमरी और सेकेंडरी दोनों बच्चों में एक समान हैं.' इस शोध में एक और बात जो सामने निकलकर आई वो थी कि स्कूल में टीचर्स के पढ़ाने का स्टाइल. जी हां, इस स्टडी में खुद बच्चों ने इस बात की शिकायत की है कि उनके स्कूल में इस विषय को अलग-अलग ढंग से पढ़ाया जाता है जिसके चलते वो अक्सर कंफ्यूज हो जाते हैं. वहीं सेकेंडरी स्कूल के बच्चों का कहना था कि पेरेंट्स और दोस्तों के साथ खराब रिश्तों की वजह से उन्हें तनाव रहता है. इसके अलावा हर क्लास के साथ पढ़ाई के बढ़ते दवाब की वजह से भी बच्चों को तनाव हो रहा है. वैसे हैरानी तो इस बात की है कि जो बच्चे मैथ्स में मजबूत है, वो भी कई मौकों पर तनाव महसूस करते हैं. दरअसल जो बच्चे मैथ्स में अच्छे होते हैं, उनके पेरेंट्स को हमेशा सिर्फ उनके मार्क्स से ही मतलब होता है. ऐसा करने से उन बच्चों में धीरे-धीरे तनाव बढ़ने लगता है और वो भविष्य में उस फील्ड में भी परफॉर्म नहीं कर पाते जहां वो बेहतर होते हैं. शोधकर्ताओं की मानें तो वो इस बढ़ते ट्रेंड को काफी चिंताजनक मानते हैं. उनके अनुसार बच्चे इस तरह से एक तरह के चक्रव्यू में फंस जाते हैं. जहां से भविष्य में उनका निकलना बहुत मुश्किल होगा. उनके मुताबिक पहले मैथ्स एंजाइटी के चलते बच्चे अच्छा परफॉर्म नहीं करेंगे और फिर कम मार्क्स लाने की वजह से तनाव से पीड़ित होंगे. इस स्टडी में शोधकर्ताओं ने इस परेशानी को हल करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण विकल्पों पर भी जोर दिया गया है. उन्होंने बताया कि इस परेशानी से निजात पाने के लिए सबसे पहले स्कूल के टीचर्स को इस बात को स्वीकार करना होगा कि बच्चों भी मैथ्स एंजाइटी का शिकार हो सकते हैं. जिसका सीधा असर उनकी परफॉर्मेंस पर पड़ता है. इसके अलावा टीचर्स को बच्चों को पढ़ाने के अपने स्टाइल में भी जरूरी परिवर्तन लाना चाहिए. इतना ही नहीं बच्चों के माता- पिता भी इस बात का ख्याल रखें कि मैथ्स के लिए बच्चों पर दवाब बनाने से बच्चों पर इसका बुरा असर पड़ सकता है. शोधकर्ताओं ने उम्मींद जताई कि अगर इन समाधानों पर अमल किया जाए तो जल्द ही स्थिति में सुधार लाया जा सकता है. उन्होंने इस बात को भी स्वीकार किया कि वर्तमान स्थति काफी चिंताजनक है. एक शोध के मुताबिक यूके में हर पांच में से एक इंसान को मैथ्स की प्रॉब्लम सुलझाने में दिक्कत होती है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

शहरी और ग्रामीण आबादी के बीच 'फंसा' नोएडा, जानिए कितना खरे उतरे सांसदशहरी और ग्रामीण आबादी के बीच 'फंसा' नोएडा, जानिए कितना खरे उतरे सांसदउत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र की पहचान नोएडा और ग्रेटर नोएडा से है। ये दोनों औद्योगिक महानगर ना केवल देश, बल्कि वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। औद्योगिक महानगरों से इतर इस इलाके की पहचान बेहतरीन खेती के क्षेत्र के रूप में भी है। दो नदी हिंडन और यमुना के बीच बसे इलाके की अधिकांश जमीन उपजाऊ है। जेवर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की मंजूरी मिलने के बाद से इलाके में संपर्क मार्गों समेत विकासीय परियोजनाओं पर तेजी से काम हुआ है। दिल्ली के बाहर एनसीआर में नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मेट्रो का सबसे बड़ा नेटवर्क है।
Read more »

'मोदी है तो मुमकिन है’ होगा 2019 के चुनावों के लिए भाजपा का नारा : जेटली- Amarujala'मोदी है तो मुमकिन है’ होगा 2019 के चुनावों के लिए भाजपा का नारा : जेटली- Amarujalaअरुण जेटली ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा ने ‘मोदी है तो मुमकिन है’ नारे को चुना है। BJP4India arunjaitley AmitShah LoksabhaElections2019 votekaro Mahasangram2019
Read more »

केजरीवाल के संपर्क में अहमद पटेल, हो सकता है गठबंधन- सर्वे में क्लीन स्वीप के आसारकेजरीवाल के संपर्क में अहमद पटेल, हो सकता है गठबंधन- सर्वे में क्लीन स्वीप के आसारLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): आप औप कांग्रेस के बीच गठबंधन को रुपरेखा देने के लिए कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल और महासचिव गुलाम नबी आजाद आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के संपर्क में हैं।
Read more »

राजस्थान में जिसकी होती है सरकार, लोकसभा चुनाव में उसे को होता है बड़ा फायदा- Amarujalaराजस्थान में जिसकी होती है सरकार, लोकसभा चुनाव में उसे को होता है बड़ा फायदा- Amarujalaराजस्थान में जिसकी होती है सरकार, लोकसभा चुनाव में उसे को होता है बड़ा फायदा Mahasangram VoteKaro वोटकरो INCIndia ashokgehlot51
Read more »

कांग्रेस ये 'दांव' खेलकर क्या BJP के हाथ से छीन सकती है गोवा की सत्ता, 10 प्वाइंट्स में समझेंकांग्रेस ये 'दांव' खेलकर क्या BJP के हाथ से छीन सकती है गोवा की सत्ता, 10 प्वाइंट्स में समझेंगोवा (GOA) में भाजपा नीत गठबंधन अगले मुख्यमंत्री को लेकर अभी किसी सहमति पर नहीं पहुंच पाया है. मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) के निधन के बाद राज्य में नए मुख्यमंत्री की तलाश शुरू हो गई है. भाजपा (BJP) विधायक माइकल लोबो ने बताया कि देर रात पहुंचे केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी राज्य में भगवा पार्टी और गठबंधन सहयोगी दलों के बीच कोई आम सहमति हासिल नहीं कर सके. वहीं दूसरी ओर कांग्रेस (Congress) ने मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद सरकार बनाने के लिए फिर से दावा पेश किया है. कांग्रेस ने पहले मनोहर पर्रिकर के तबीयत ज्यादा खराब होने पर शनिवार को राज्यपाल के सामने दावा पेश किया था. हालांकि, कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राज्यपाल ने न तो उनके पत्र का जवाब दिया और न ही उन्होंने मिलने का समय दिया. ऐसे में यह समझाना जरूरी है कि गोवा के सियासी समीकरण क्या कहते हैं. हम आपको बता रहे हैं कि गोवा में किन परिस्थितियों में भाजपा के साथ से सत्ता जा सकती है.
Read more »

प्रियंका गांधी बोलीं- देश संकट में है, बीजेपी का जवाब- पति या भाई संकट में हैप्रियंका गांधी बोलीं- देश संकट में है, बीजेपी का जवाब- पति या भाई संकट में हैप्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को प्रयागराज में मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश और संविधान संकट में है, इसी वजह से मुझे घर से बाहर निकला पड़ा. इसका जवाब देते हुए बीजेपी ने कहा कि जनता अच्छी तरह समझती है कि देश संकट में है या फिर पार्टी संकट में है, या परिवार संकट में है, या भाई संकट में है, या पति संकट में है, या संपत्ति पर संकट है.
Read more »

ANALYSIS: लोकसभा चुनाव में बीजेपी की राह आसान बना रही है 'घर की लड़ाई'– News18 हिंदीANALYSIS: लोकसभा चुनाव में बीजेपी की राह आसान बना रही है 'घर की लड़ाई'– News18 हिंदीदेश की राजनीति में जितनी तेजी से परिवारवाद बढ़ रहा है, उससे ज्यादा इन परिवारों में झगड़ा भी बढ़ता जा रहा है. दक्षिण में करुणानिधि के परिवार से लेकर महाराष्ट्र में पवार परिवार और ठाकरे परिवार उत्तर प्रदेश में यादव परिवार, बिहार में भी प्रसाद यादव हर परिवार में इन चुनावों में झगड़ा खुलकर सामने आ गया है. इन सबसे बीजेपी को फायदा मिलता दिख रहा है. बीजेपी ने अपने सहयोगी दलों के ‘घर की लड़ाई’ को इस बार बड़ी आसानी से सुलझा लिया है.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 18:26:25