टीजर जारी, क्लिक करें और पढ़ें इसके बारे में..
एचएमडी ग्लोबल का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nokia 9 Pure View भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है. इस स्मार्टफोन की खासियत इसमें दिया गया पेंटा लेंस कैमरा है. कंपनी ने ऑफिशियल पोस्टर फेसबुक पेज पर पोस्ट किया है.
टीजर में दरअसल पांच कैमरे सेटअप से क्लिक की गई फोटो है और लिखा है, स्टे ट्यून्ड. यानी भारत में इसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा. पिछले महीने Nokia 9 Pure View को कंपनी ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस के दौरान लॉन्च किया था. कुछ मार्केट में यह स्मार्टफोन उपलब्ध है, और अब तक Nokia 9 Pure View के कैमरे की तारीफ हो रही है. Nokia 9 Pure View इसलिए भ खास है, क्योंकि इसमें Zeiss का कैमरा सेटअप दिया गया है. रियर पैनल पर 12 मेगापिक्सल के तीन मोनोक्रोम सेंसर्स हैं, जबकि 12 मेगापिक्सल के दो आरजीबी सेंसर्स लगे हैं. अलग अलग एक्सपोजर के साथ ये कैमरे किसी भी तस्वीर को क्लिक करते हैं और इन्हें मिला कर बेहतर रेज्योलुशन की तस्वीरें आती हैं. खास बात ये है कि इसके कैमरे से RAW इमेज भी क्लिक होती हैं जिसे डायरेक्ट एडोबी लाइटरूम ऐप में एडिट किया जा सकता है. Nokia 9 PureView के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो, इस स्मार्टफोन में क्वॉल्कॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ 6GB रैम दिया गया है. इसकी इंटर्नल मेमोरी 128GB की है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है. Nokia PureView में 5.99 इंच की क्वॉड एचडी पोलेड डिस्प्ले दी गई है. यह फोन अब तक सिर्फ एक कलर मिडनाइन ब्लू में उपलब्ध है. Nokia 9 PureView में 3,320mAh की बैटरी दी गई है और इसमें 3D कर्व्ड बैक दिया गया है. इस स्मार्टफोन में अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया है. यह स्मार्टफोन गूगल के लेटेस्ट मोबाइल ओएस Android Pie पर चलता है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है Vivo S1Vivo S1 वीवो अब भारत में एक नए स्मार्टफोन S1 को लाने की तैयारी में है. इस स्मार्टफोन में भी पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है.
Read more »
लगता है 2024 में चुनाव नहीं होगा- साक्षी महाराजबीजेपी सांसद ने उन्नाव में क्यों कहा-आगे चुनाव की जरूरत नहीं होगी, पढ़ें बड़ी खबरें
Read more »
न्यूज़ीलैंडः दो मस्जिदों में हुई गोलीबारी में पांच भारतीयों की मौत की पुष्टिभारतीय उच्चायोग ने बताया कि क्राइस्टचर्च के आतंकी हमले में हमारे 5 नागरिकों की मौत की खबर साझा कर रहे हैं, जिनके नाम- महबूब खोखर, रमीज वोरा, आसिफ ओरा, अंसी अलीबावा और ओजैर कादिर हैं.
Read more »
राजस्थान में जिसकी होती है सरकार, लोकसभा चुनाव में उसे को होता है बड़ा फायदा- Amarujalaराजस्थान में जिसकी होती है सरकार, लोकसभा चुनाव में उसे को होता है बड़ा फायदा Mahasangram VoteKaro वोटकरो INCIndia ashokgehlot51
Read more »
50 साल में लोकसभा तक केवल पांच महिलाएं पहुंच सकीं, जानें क्यों है ऐसे हालातपिछले 50 वर्षों में हरियाणा से केवल पांच महिलाएं ही लोकसभा तक पहुंची हैं। वह भी पारिवारिक सियासी रसूख और राष्ट्रीय दलों के टिकट के बल पर। निर्दलीय कोई महिला आज तक नहीं जीत सकी।
Read more »
प्रियंका गांधी बोलीं- देश संकट में है, बीजेपी का जवाब- पति या भाई संकट में हैप्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को प्रयागराज में मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश और संविधान संकट में है, इसी वजह से मुझे घर से बाहर निकला पड़ा. इसका जवाब देते हुए बीजेपी ने कहा कि जनता अच्छी तरह समझती है कि देश संकट में है या फिर पार्टी संकट में है, या परिवार संकट में है, या भाई संकट में है, या पति संकट में है, या संपत्ति पर संकट है.
Read more »
2014 में दोबारा चुने गए 153 सांसदों की संपत्ति पांच साल में 142 फीसदी बढ़ी- Amarujalaयह चौंकाने वाला तथ्य नेशनल इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमॉक्रेटिक रिफॉर्म की पड़ताल में सामने आया है। narendramodi BJP4India RahulGandhi INCIndia Elections2019 LokSabhaElections2019
Read more »
ANALYSIS: लोकसभा चुनाव में बीजेपी की राह आसान बना रही है 'घर की लड़ाई'– News18 हिंदीदेश की राजनीति में जितनी तेजी से परिवारवाद बढ़ रहा है, उससे ज्यादा इन परिवारों में झगड़ा भी बढ़ता जा रहा है. दक्षिण में करुणानिधि के परिवार से लेकर महाराष्ट्र में पवार परिवार और ठाकरे परिवार उत्तर प्रदेश में यादव परिवार, बिहार में भी प्रसाद यादव हर परिवार में इन चुनावों में झगड़ा खुलकर सामने आ गया है. इन सबसे बीजेपी को फायदा मिलता दिख रहा है. बीजेपी ने अपने सहयोगी दलों के ‘घर की लड़ाई’ को इस बार बड़ी आसानी से सुलझा लिया है.
Read more »
