खेड़ा लोकसभा सीट: 2014 के मोदी लहर में जीती इस सीट को BJP बचाए रख पाएगी?– News18 हिंदी

United States News News

खेड़ा लोकसभा सीट: 2014 के मोदी लहर में जीती इस सीट को BJP बचाए रख पाएगी?– News18 हिंदी
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 105 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 45%
  • Publisher: 51%

खेड़ा लोकसभा सीट पहले कैरा लोकसभा सीट के नाम से जानी जाती थी.

May 21, 2019, 10:58 AM IST गुजरात की खेड़ा लोकसभा सीट पर बीजेपी का कब्जा है. यहां से बीजेपी के देवू सिंह चौहान सांसद हैं. इस बार बीजेपी ने अपने मौजूदा सांसद पर भरोसा जताते हुए उन्हें ही चुनाव मैदान में उतारा है.

देवू सिंह चौहान के मुकाबले में कांग्रेस ने बिमल शाह को टिकट दिया है. बीएसपी ने यहां से भाईलाल पांडव को उतारा है. इस सीट पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच है.2008 के परिसीमन आयोग की रिपोर्ट के बाद खेड़ा लोकसभा सीट पर पहली बार 2009 में चुनाव हुए . 2009 में यहां से कांग्रेस उम्मीदवार ने बाजी मारी थी. उसके बाद 2014 में इस सीट पर बीजेपी ने कब्जा कर लिया. ये क्षेत्र कांग्रेस का गढ़ रहा है. बीजेपी 1991 और 2014 के चुनाव में ही यहां से जीत हासिल कर पाई है.खेड़ा लोकसभा सीट का राजनीतिक इतिहास 2014 के चुनाव में इस सीट से बीजेपी उम्मीदवार देवू सिंह चौहान ने कांग्रेस उम्मीदवार दिनशा पटेल को 2.32 लाख वोटों के बड़े अंतर से हराया था. देवू सिंह चौहान ने कुल 5 लाख 68 हजार 235 वोट हासिल किए थे. जबकि दिनशा पटेल को 3 लाख 35 हजार 334 वोट मिले थे. जबकि इसी सीट पर देवू सिंह चौहान को 2009 के चुनाव में दिनशा पटेल ने हराया था. लेकिन हार का अंतर सिर्फ 721 वोटों का था. 2009 के चुनाव में दिनशा पटेल को 2 लाख 83 हजार 780 वोट हासिल हुए थे जबकि देवू सिंह चौहान को 2 लाख 83 हजार 59 वोट मिले थे.है. 1962 और 1967 के चुनाव में यहां से कांग्रेस के टिकट पर प्रवीणसिंह सोलंकी ने लगातार दो बार जीत हासिल की. इसके बाद के दो चुनावों में भी कांग्रेस के धर्मसिंह देसाई ने बाजी मारी. अगले दो चुनावों में भी कांग्रेस उम्मीदवार अजीत सिंह दाभी विजयी रहे. 1989 के चुनाव में यहां से कांग्रेस के वर्चस्व को तोड़ते हुए जनता दल के उम्मीदवार प्रभातसिंह चौहान ने जीत हासिल की. 1991 के चुनाव में यहां से पहली बार बीजेपी ने बाजी मारी और खुशीराम जेसवानी सांसद चुने गए. इसके बाद 1996 से लेकर 2009 के चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार ने जीत हासिल की. लगातार 5 चुनाव जीतकर कांग्रेस के दिनशा पटेल सांसद बने. 2014 में दिनशा पटेल के जीत के सिलसिले को बीजेपी के देवू सिंह चौहान ने रोका और बड़े अंतर से जीत हासिल की.खेड़ा लोकसभा सीट का समीकरण खेड़ा लोकसभा सीट के अंतर्गत विधानसभा की 7 सीटें आती हैं. इनमें दसक्रोई, नाडियाड, कपडवंज, धोलका, मेहमदाबाद, मातर और महुधा विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं. दसक्रोई और धोलका अहमदाबाद जिले में आते हैं. 2017 के विधानसभा चुनाव में इनदोनों सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी. कांग्रेस ने महुधा और कपडवंज सीटें जीतने में कामयाब रही थी. मातर, नाडियाड और मेहमदाबाद सीट से भी बीजेपी को जीत मिली थी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

दार्जिलिंग लोकसभा सीट: इस सीट से बीजेपी लगा पाएगी जीत की हैट्रिक?– News18 हिंदीदार्जिलिंग लोकसभा सीट: इस सीट से बीजेपी लगा पाएगी जीत की हैट्रिक?– News18 हिंदीमोदी लहर में दार्जिलिंग सीट बीजेपी के एसएस अहलूवालिया निकाल ले गए. यहां से 2009 में जसवंत सिंह सांसद चुने गए थे.
Read more »

रानाघाट लोकसभा सीट: इस सीट से हैं टीएमसी को काफी उम्मीदें– News18 हिंदीरानाघाट लोकसभा सीट: इस सीट से हैं टीएमसी को काफी उम्मीदें– News18 हिंदीरानाघाट लोकसभा सीट का अस्तित्व 2009 के परिसीमन की रिपोर्ट के बाद सामने आई. इसके पहले ये सीट नवद्वीप संसदीय क्षेत्र के नाम से जानी जाती थी.
Read more »

बनासकांठा लोकसभा सीट: विधानसभा की कामयाबी को लोकसभा सीट में बदल पाएगी कांग्रेस?– News18 हिंदीबनासकांठा लोकसभा सीट: विधानसभा की कामयाबी को लोकसभा सीट में बदल पाएगी कांग्रेस?– News18 हिंदीबनासकांठा में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है. बीजेपी ने यहां से परबतभाई पटेल को टिकट दिया है, जबकि कांग्रेस की ओर से पारथीभाई मैदान में हैं. वहीं बहुजन समाज पार्टी ने तेजाभाई नेथीभाई राबारी को प्रत्याशी बनाया है.
Read more »

एर्नाकुलम लोकसभा सीट: कांग्रेस के किले में क्या बीजेपी के कन्नाथनन लगा सकेंगे सेंध– News18 हिंदीएर्नाकुलम लोकसभा सीट: कांग्रेस के किले में क्या बीजेपी के कन्नाथनन लगा सकेंगे सेंध– News18 हिंदीइस बार कुल 13 प्रत्याशी एर्नाकुलम से अपना भाग्य आजमा रहे हैं. बीजेपी ने मौजूदा केंद्रीय मंत्री अल्फोंस कन्नाथनन को यहां से उम्मीदवार बनाया है जबकि कांग्रेस ने हीबी इडेन, माकपा ने पी. राजीव, बहुजन समाज पार्टी ने पीए नियामाथुल्ला को टिकट दिया है.
Read more »

सूरत लोकसभा सीट: बीजेपी के गढ़ में क्या इस बार होगी कांग्रेस की वापसी?– News18 हिंदीसूरत लोकसभा सीट: बीजेपी के गढ़ में क्या इस बार होगी कांग्रेस की वापसी?– News18 हिंदीसूरत लोकसभा सीट बीजेपी का गढ़ रही है. 2014 के लोकसभा चुनाव में भी इस सीट पर बीजेपी ने ही बाजी मारी थी. ElectionsWithNews18 BattleOf2019
Read more »

जम्मू लोकसभा सीट: 2014 के झटके से उबरकर ‘घर’ में वापसी कर पाएगी कांग्रेस?– News18 हिंदीजम्मू लोकसभा सीट: 2014 के झटके से उबरकर ‘घर’ में वापसी कर पाएगी कांग्रेस?– News18 हिंदीकांग्रेस से यहां पर रमन भल्ला खड़े हैं, जबकि बीजेपी ने जुगल किशोर शर्मा को टिकट दिया है. सिख समुदाय द्वारा रमन भल्ला का समर्थन करने का फैसला बीजेपी को भारी पड़ सकता है. चुनाव से पहले कई गुरुद्वारों में यह घोषणा की गई कि सिख समुदाय ने रमन भल्ला को समर्थन देने का फैसला किया है.
Read more »

सुरेंद्रनगर लोकसभा सीट: इस सीट पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच है जबरदस्त टक्कर– News18 हिंदीसुरेंद्रनगर लोकसभा सीट: इस सीट पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच है जबरदस्त टक्कर– News18 हिंदी2019 के चुनाव में बीजेपी ने अपने मौजूदा सांसद देवजी भाई का टिकट काटकर महेंद्र मुंजपरा को चुनाव मैदान में उतारा है. उनके मुकाबले में कांग्रेस ने सोमा भाई पटेल को ही फिर से मौका दिया है. बीएसपी के टिकट पर यहां से शैलेश सोलंकी चुनाव लड़ रहे हैं. एनसीपी ने घोघाभाई परमार को टिकट दिया है.
Read more »

आणंद लोकसभा सीट: कांग्रेस के भरतसिंह सोलंकी इस सीट को दोबारा हासिल कर पाएंगे?– News18 हिंदीआणंद लोकसभा सीट: कांग्रेस के भरतसिंह सोलंकी इस सीट को दोबारा हासिल कर पाएंगे?– News18 हिंदीबीजेपी ने मितेश पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया है. कांग्रेस की तरफ से भरतसिंह सोलंकी उम्मीदवार हैं. भरतसिहं सोलंकी यहां से दो बार (2004 और 2009) सांसद रह चुके हैं. जबकि बीजेपी के मितेश पटेल पहली बार सांसद का चुनाव लड़ रहे हैं.
Read more »

LIVE देवरिया लोकसभा सीटः मतदान शुरू, 11 उम्मीदवारों की किस्मत दांव परLIVE देवरिया लोकसभा सीटः मतदान शुरू, 11 उम्मीदवारों की किस्मत दांव परदेवरिया लोकसभा सीट पर कुल 11 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के रमापति राम त्रिपाठी, कांग्रेस के नियाज अहमद और बहुजन समाज पार्टी के बिनोद कुमार जयसवाल के बीच है.
Read more »

LIVE: दुमका लोकसभा सीट पर वोटिंग शुरू, क्या इस बार अपनी सीट बचा पाएंगे शिबू सोरेनLIVE: दुमका लोकसभा सीट पर वोटिंग शुरू, क्या इस बार अपनी सीट बचा पाएंगे शिबू सोरेनझारखंड की दुमका लोकसभा सीट पर आज सुबह सात बजे से वोट डाले जा रहे हैं. यहां से कुल 15 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. इस लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस ने अर्जुन पुजहार, झारखंड मुक्ति मोर्चा ने शिबू सोरेन, भारतीय जनता पार्टी ने सुनील सोरेन, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया ने सेनापति मुर्मू, बहुजन समाज पार्टी ने स्टेफन बेसरा और झारखंड पीपुल्स पार्टी ने सतीश सोरेन को चुनाव मैदान में उतारा है. दुमका लोकसभा सीट पर 23 मई को वोटों की गिनती होगी और चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:39:26