IPL मैचों की तारीख की घोषणा सोमवार को मुंबई में होने वाली प्रशासकों की समिति (COA) की बैठक के बाद की जा सकती है
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया है कि 23 मार्च से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण में होने वाले सभी मैचों की तारीख की घोषणा सोमवार को मुंबई में होने वाली प्रशासकों की समिति की बैठक के बाद की जा सकती है.
बीबीसीआई ने फिलहाल, 23 मार्च से लेकर पांच अप्रैल तक होने वाले पहले 17 मैचों के कार्यक्रम के बारे में ही जानकारी दी है. आईएएनएस के मुताबिक अधिकारी ने कहा, 'ऐसा माना जा रहा है कि सोमवार को होने वाली सीओए की बैठक के बाद टूर्नामेंट के बाकी बचे कार्यक्रम की घोषणा कर दी जाएगी.' उन्होंने कहा, 'आईपीएल सीओओ और उनकी टीम बहुत मेहनत कर रहे हैं और यह उनके ही प्रयास का नतीजा है कि इस साल बीसीसीआई टूर्नामेंट के पूरे सीजन का आयोजन भारत में कराने में सफल हो रही है.' पिछले साल की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स पहले मुकाबले में अपने घरेलू मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी. बैठक में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के चेयरमैन शशांक मनोहर भी मौजूद होंगे और सीओए से बीबीसीआई एवं विश्व डोपिंग रोधी संस्था के बीच जारी विवाद पर चर्चा भी करेंगे. आईसीसी ने वाडा के नियमों का पालन करने के लिए हामी भर दी है, लेकिन बीबीसीआई उन शर्तों को पूरी तरह से मानने को तैयार नहीं है. आईसीसी के सीईओ डेविड रिचर्डसन ने कहा था, 'मैं बीसीसीआई की मदद कर रहा हूं ताकि वे वाडा और नाडा के साथ इस विवाद को सुलझा पाएं. हमें लगता है कि 2028 के ओलंपिक में क्रिकेट होना चाहिए, लेकिन यह तब तक नहीं होगा जब तक हम एकजुट नहीं होंगे. उन्होंने कहा, 'अभी हमें बीसीसीआई को यह समझाने की जरूरत है कि क्रिकेट का ओलंपिक होना हर मायने में सही है.' हालांकि, आईसीसी मुख्य कार्यकारी बैठक में उपस्थित बीसीसीआई अधिकारियों ने यह स्पष्ट कर दिया था कि वाडा को अलग परीक्षण एजेंसी का नाम देना होगा क्योंकि वे हाल में हुई कई गलतियों के कारण नाडा पर भरोसा नहीं कर सकते.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आकाश अंबानी की शादी में जुटे देश-विदेश के दिग्गज, देखें फोटोदेश के शीर्ष उद्योगपति मुकेश अंबानी के पुत्र आकाश हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। आकाश की शाही शादी में शामिल होने के लिए दुनियाभर के मेहमान भारत पहुंच चुके हैं। इन मेहमानों में कॉर्पोरेट, बॉलीवुड, राजनीति और खेल जगत की प्रसिद्ध हस्तियां पहुंचीं। अंबानी परिवार की खुशियों में शामिल होने के लिए संयुक्त राष्ट्र के पूर्व प्रमुख बान की मून और ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, भारतीय क्रिकेट के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी पहुंचे। सभी दिग्गजों ने शादी के दौरान निभाई जाने वाले रस्मों का आनंद लिया और बाराती बनकर जमकर थिरके भी। बारात आज जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंचेगी, जहां पर आकाश और श्लोका की शादी संपन्न होगी।
Read more »
नौरोबी जा रहा इथोपिया का विमान क्रैश, 157 थे सवार-Navbharat TimesHindi News: इथोपियन एयरलाइंस की एक फ्लाइट के क्रैश होने की खबर आ रही है। फ्लाइट में 149 पैसेंजर्स के साथ 8 क्रू मेंबर्स थे। न्यूज ऐंजसी एएफपी का कहना है कि इसमें कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह फ्लाइट एडिस से नैरोबी के लिए उड़ी थी। इथोपिया के प्रधानमंत्री ने इस हादसे की पुष्टि की है।
Read more »
Lok Sabha Election 2019 Full Schedule : लोकसभा चुनाव में आपकी सीट पर कब होगी वोटिंग, पढ़ें पूरी डिटेलचुनाव आयोग ने रविवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है. जिसके मुताबिक पहले चरण में 11 अप्रैल को 20 राज्यों की 91 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इनमें आंध्र प्रदेश की 25, यूपी की 8, बिहार की 4, महाराष्ट्र की 7, अरुणाचल प्रदेश की 2, असम की 5, छत्तीसगढ़ की 1, जम्मू-कश्मीर की 2, मणिपुर की 1, मेघालय की 2, मिज़ोरम की 1, नागालैंड की 1, ओडिशा की 4, सिक्किम की 1, उत्तराखंड की 5, पश्चिम बंगाल की 2, लक्षद्वीप की 1, तेलंगाना की 17, त्रिपुरा की 1 और अंडमान की 1 सीटें शामिल हैं.
Read more »
“न तो मेरी इच्छा है, न मुझे प्रधानमंत्री बनाने की आरएसएस की कोई योजना है”केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनने की उनकी न तो कोई महत्वाकांक्षा है और न ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की उन्हें उम्मीदवार के रूप में पेश करने की कोई मंशा है।
Read more »
'मोदी है तो मुमकिन है’ होगा 2019 के चुनावों के लिए भाजपा का नारा : जेटली- Amarujalaअरुण जेटली ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा ने ‘मोदी है तो मुमकिन है’ नारे को चुना है। BJP4India arunjaitley AmitShah LoksabhaElections2019 votekaro Mahasangram2019
Read more »
चीन की नजर में आतंकवादी होने की परिभाषा क्या है?करीब डेढ़ साल पहले चीन के शियामेन ब्रिक्स सम्मेलन के घोषणा-पत्र में आतंकवाद के सभी रूपों की निंदा की गई थी। उसमें पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठनों मसलन लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हक्कानी नेटवर्क का भी जिक्र किया गया था।
Read more »
न्यूजीलैंड की मस्जिद में गोलीबारी, 6 लोगों की मौत, कई लोगों के घायल होने की खबरन्यूजीलैंड की एक मस्जिद में गोलीबारी का मामला सामने आया है. इसमें 6 लोगों की मौत हो गई है. जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है. बताया जा रहा है कि हमलावर अभी भी सक्रिय है.
Read more »
रेप के आरोपी की GF है एक्ट्रेस नुसरत- CMममता की प्रत्याशी यूं हुईं ट्रोलLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): इससे पहले, चुनाव प्रचार के पहले दिन नुसरत से ट्रोलिंग के बारे में पूछा गया तो वह बोलीं- मैं अपनी नेता ममता जी की कही हुई बात को दोहराऊंगी कि हमें आपत्तिजनक चीजें कहने की संस्कृति को रोकना होगा। सभ्य बनना होगा। मैं एक्टर हूं तो क्या? क्या एक्टिंग की दुनिया से कोई राजनीति में नहीं आ सकता?
Read more »
