बीजेपी ने पत्र में आरोप लगाया है कि सीएम अरविंद केजरीवाल पिछले कुछ दिनों से मुस्लिम बहुल इलाकों में भड़काऊ भाषण और आधारहीन बयान दे रहे हैं
दिल्ली बीजेपी ने मांग की है कि चुनाव आयोग मस्जिदों और मुस्लिम बहुल इलाकों में स्पेशल ऑब्जर्वर की नियुक्ति करे ताकि लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान मुस्लिम वोटरों को बरगला ना जा सके. दिल्ली बीजेपी ने इसके लिए चुनाव आयोग को एक लंबा चौड़ा पत्र लिखा है और कहा है कि रमजान के दौरान मुस्लिमों को धार्मिक आधार पर मतदान करने के लिए उकसाया जा सकता है, ऐसा ना हो इसके लिए जरूरी है कि चुनाव आयोग पर्यवेक्षकों की नियुक्ति करे.
बीजेपी ने पत्र में आरोप लगाया है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पिछले कुछ दिनों से मुस्लिम बहुल इलाकों में भड़काऊ भाषण और आधारहीन बयान दे रहे हैं और मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं. बीजेपी ने पत्र में कई उदाहरण भी दिए हैं. भारतीय जनता पार्टी द्वारा आप विधायक अमानतुल्लाह खान के बयान का भी जिक्र किया गया है. बीजेपी ने कहा है कि उसे इस बात की पर्याप्त आशंका है कि केजरीवाल और उनकी पार्टी के दूसरे नेता धर्म के नाम पर मुस्लिम वोटरों को प्रभावित करने की कोशिश करेंगे. Delhi BJP writes to Election Commission requesting it to"appoint Special Observer for the mosques especially in Muslim dominated areas so that political/religious leaders cannot spread hate among people to influence elections" pic.twitter.com/klvvuZ4lG2 — ANI March 16, 2019बीजेपी ने आगे पत्र में लिखा है कि कई बार ऐसे भाषण मस्जिदों में और आसपास दिए जाते हैं जहां अल्पसंख्यक समाज के मासूम लोग शुक्रवार को नमाज पढ़ने के लिए जमा होते हैं. यहां पर ये लोग नेताओं की नफरत की राजनीति का आसानी से शिकार बन जाते हैं. बीजेपी के मुताबिक रमजान के पवित्र महीने में इसकी बेहद आशंका है कि मुसलमानों को भड़काने के लिए धर्म की राजनीति का इस्तेमाल किया जाए. बीजेपी ने चुनाव को जानकारी दी है कि ये भाषण इन पवित्र स्थानों पर पर्दे के पीछे होते हैं इसलिए प्रशासन की नजर में नहीं आते हैं. भाजपा ने आगे कहा है कि इसलिए चुनाव आयोग से उनकी अपील है कि मुस्लिम बहुत इलाकों में स्थित मस्जिदों के लिए स्पेशल ऑब्जर्वर नियुक्त किया जाए ताकि राजनीतिक और धार्मिक नेता लोगों के बीच नफरत नहीं फैला सकें और मतदाताओं को धर्म के आधार पर प्रभावित नहीं कर सकें. इससे आदर्श आचार संहिता का भी उल्लंघन नहीं होगा. बीजेपी ने कहा है कि अगर कोई शख्स आचार संहिता का उल्लंघन करता है कि पर्यवेक्षक की रिपोर्ट के आधार पर चुनाव आयोग उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आकाश अंबानी की शादी में जुटे देश-विदेश के दिग्गज, देखें फोटोदेश के शीर्ष उद्योगपति मुकेश अंबानी के पुत्र आकाश हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। आकाश की शाही शादी में शामिल होने के लिए दुनियाभर के मेहमान भारत पहुंच चुके हैं। इन मेहमानों में कॉर्पोरेट, बॉलीवुड, राजनीति और खेल जगत की प्रसिद्ध हस्तियां पहुंचीं। अंबानी परिवार की खुशियों में शामिल होने के लिए संयुक्त राष्ट्र के पूर्व प्रमुख बान की मून और ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, भारतीय क्रिकेट के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी पहुंचे। सभी दिग्गजों ने शादी के दौरान निभाई जाने वाले रस्मों का आनंद लिया और बाराती बनकर जमकर थिरके भी। बारात आज जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंचेगी, जहां पर आकाश और श्लोका की शादी संपन्न होगी।
Read more »
पूर्व बीजेपी सांसद पटोले कांग्रेस के टिकट पर नागपुर में गडकरी के खिलाफ ठोकेंगे तालLok Sabha Elecetion 2019 लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही सभी दल प्रत्याशियों को घोषित करने में लगे हैं. इस बार महाराष्ट्र की नागपुर सीट पर बीजेपी के कद्दावर नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को चुनौती देने के लिए कांग्रेस ने बीजेपी के ही पूर्व सांसद नानाभाऊ पटोले को मैदान में उतारा है. आइये जानते हैं नाना पटोले के बारे में जो कांग्रेस के झंडे तले आरएसएस के गढ़ में बीजेपी को चुनौती देंगे.
Read more »
मध्य प्रदेश: बीजेपी नेताओं में लोकसभा चुनाव के लिए बच्चों को टिकट दिलाने की होड़अब खुद भाजपा में इस बार अपनों के लिए टिकट मांगने की होड़ लगी है. मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने अपने बेटे अभिषेक भार्गव तो वहीं पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने अपनी बेटी मौसम बिसेन को लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बताया है.
Read more »
लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को उम्मीदवारों की पहली लिस्ट का ऐलान करेगी बीजेपी-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: बीजेपी की पहली लिस्ट में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की 42 सीटों के अलावा पश्चिम यूपी, बिहार, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और महाराष्ट्र जैसे राज्यों की कुछ सीटें भी शामिल हो सकती है। तेलंगाना और आंध्र की सभी सीटों पर पहले राउंड में ही मतदान है।
Read more »
