न्यूज़ीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने लिव इन पार्टनर क्लार्क गेफ़ोर्ड से की सगाई
न्यूज़ीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने अपने लिव इन पार्टनर क्लार्क गेफ़ोर्ड से सगाई कर ली है. प्रधानमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने इस ख़बर की पुष्टि की है. जैसिंडा की सगाई का अनुमान उस वक़्त लगाया जाने लगा जब उन्हें शुक्रवार को एक कार्यक्रम में अपने बाएं हाथ की बीच की उंगली में हीरे की अंगूठी पहने देखा गया.
पत्रकारिता में इंटर्नशिप करने वाले एक युवा ने सबसे पहले इसकी पड़ताल की. उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय से इस बारे मे पूछा, जिसके जवाब में उन्हें बताया गया कि जैसिंडा और क्लार्क ने ईस्टर के मौके पर सगाई की.उनके मंगेतर क्लार्क गेफ़ोर्ड पेशे से टीवी प्रेजेंटर हैं. दोनों काफ़ी लंबे वक़्त से रिश्ते में थे. उन्होंने शादी नहीं की है लेकिन साथ रहते हैं. उनकी एक साल की बेटी भी है. जैसिंडा पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनज़ीर भुट्टो के बाद पद पर रहते हुए मां बनने वाली दूसरी महिला प्रधामंत्री हैं. बीबीसी की प्रेजेंटर विक्टोरिया डर्बीशाएर ने इस साल जनवरी में जैसिंडा से पूछा था कि क्या वो कभी क्लार्क को शादी के लिए प्रपोज़ करेंगी. इसके जवाब में उन्होंने कहा था,"नहीं. मैं उन्हें प्रपोज़ नहीं करूंगी. मैं चाहती हूं कि वो ख़ुद शादी और प्रपोज़ करने के सवाल से जूझें." सगाई की ख़बर मीडिया में आने के बाद जैसिंडा ने रेडियो न्यूज़ीलैंड से कहा,"मैं बेहद ख़ुशकिस्मत हूं. मेरे पास ऐसा साथी जो मेरा साथ निभा सकता है, जो एक बड़ी ज़िम्मेदारी में मेरा साथ उठा रहा है."
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
वोटर गंगा किनारे वाला: किन मुद्दों पर वोट करेगी मुंगेर की जनता? For whom the voters of Munger will cast their votes? - Lok Sabha Election 2019 AajTakलोकसभा चुनाव के इस मौसम में वोटर गंगा किनारे की टीम पहुंच चुकी है बिहार के मुंगेर. दो दिग्गजों की नाक की लड़ाई की वजह से मुंगेर (बिहार) की सबसे हॉट सीट बन गई है. नितीश कुमार ने मुंगेर से अपने सबसे खास और बिहार सरकार में जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन को चुनाव मैदान में उतारा है जब्कि उनका मुकाबला महागठबंधन की प्रत्याशी नीलम देवी से है. नीलम देवी, कभी नितीश के करीबे रहे, बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी हैं. रंजन सिंह और अनंत सिंह दोनों भूमिहार जाति से हैं इसलिए लड़ाई इस बात पर भी है कि भूमिहार वोटरों के दबदबे वाली इस सीट पर भूमिहारों का सबसे बड़ा नेता कौन है? आइए देखते हैं क्या है मुंगेर की जनता का चुनावी मूड. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
खबरदार: देखें, आखिर PM नरेंद्र मोदी क्यों बोले- 'आएगा तो मोदी ही' Watch, why PM Narendra Modi said, 'aaega to Modi hi' - khabardar AajTakआजतक से इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव के हर एक मुद्दे पर सीधी बात की. उन्होंने अपने सरकार के कामकाज से लेकर साध्वी प्रज्ञा, कश्मीर और यहां तक कि खुद को लेकर भी ढेरों बातें की है.इंटरव्यू में जो बेबाक मोदी दिखे, जो ब्रांड मोदी दिखा, चुनाव के बीच रैलियों में भी वही ब्रांड मोदी अब आगे रखा जाने लगा है. वैसे तो चुनाव पहले से ही नरेंद्र मोदी बनाम विपक्ष है, लेकिन अब ऐसा हो रहा है कि बीजेपी वोटरों को ये संदेश देने की कोशिश कर रही है कि इस बार भी लहर वैसी ही है जैसी 2014 में थी.बीजेपी ये बताने की कोशिश कर रही है कि चुनाव पार्टी नहीं बल्कि उनकी ओर से जनता लड़ रही है.इसीलिए सोशल मीडिया के नारे को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी नारा बना दिया. जरा देखिए, उत्तर प्रदेश में कन्नौज की रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से क्या नारे लगवाए?चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
ममता ने कालिदास से की PM नरेंद्र मोदी की तुलना, बोलीं- जिस डाल पर बैठे उसे ही काट रहेटीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि बीजेपी 440 वोल्ट की तरह देश के लिए सबसे बड़ा खतरा है. उन्होंने कहा कि जनता को चाहिए कि वे बीजेपी को सत्ता में आने से रोके.
Read more »
खबरदार: चौथे चरण का मतदान आते-आते जाति पर चुनाव Analysis of politics over PM Narendra Modi's caste - khabardar AajTak2019 का चुनाव अब चौथे राउंड में पहुंच चुका है, सोमवार को 71 सीटों पर वोटिंग होनी हैं. बीजेपी और कांग्रेस दोनों के लिए ये अहम राउंड है, क्योंकि इन 71 सीटों में बीजेपी ने पिछली बार 56 सीट पर जीत हांसिल करी थी, लेकिन बीजेपी से भी ज़्यादा ये राउंड कांग्रेस के लिए करो या मरो का है क्योंकि पिछली बार इन सीटों में सिर्फ 2 सीटों पर कांग्रेस जीती थी. इस राउंड के साथ ही मध्य प्रदेश और राजस्थान की भी इस चुनाव में एंट्री हो रही है, जहां अभी चार महीने पहले ही बनी कांग्रेस की सरकारों का पहला चुनावी टेस्ट होगा. 2019 के इस चौथे चुनावी टेस्ट के बीच अब चुनाव प्रधानमंत्री की जाति पर भी चला गया है, बात असली पिछड़ा और नकली पिछड़ा की होने लगी है. आज ख़बरदार में हम विश्लेषण करेंगे कि आखिर चुनाव जाति के मुद्दे पर क्यों चला गया है? पिछड़ा वाली राजनीति में चुनावी गणित का क्या चक्कर है? क्योंकि कल और आज में पीएम नरेंद्र मोदी की जाति को लेकर बहुत राजनीति हुई है. प्रधानमंत्री ने कल उत्तर प्रदेश के कन्नौज की रैली में अपनी जाति की जो बात की उस पर उनके राजनैतिक विरोधियों की तीखी प्रतिक्रियाएं आईं हैं. देखें वीडियो.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
गोरखपुर ऑक्सीजन कांड: निलंबित डॉक्टर ने बच्चों की मौत की सीबीआई जांच की मांग कीगोरखपुर मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन संकट के आरोप में निलंबित किए गए डॉ. कफ़ील ख़ान का कहना है कि बच्चों की मौत के जिम्मेदार लोग खुले घूम रहे हैं. असली दोषी वे अधिकारी हैं जो बकाया भुगतान के लिए आपूर्तिकर्ताओं से पत्र की मांग कर रहे थे. डॉ. कफ़ील ने मामले को उत्तर प्रदेश के बाहर स्थानांतरित किए जाने की भी मांग की है.
Read more »
न्यूजीलैंड की पीएम पहले बनीं मां अब करेंगी शादी; बड़ी दिलचस्प है कहानीNewZealandPM JacindaArdern (38) ने पिछले साल जून में बेटी को जन्म दिया है। अब वह शादी करने जा रही हैं। वह पद पर रहते हुए बच्चे को जन्म देने वाली दुनिया की दूसरी प्रधानमंत्री हैं... LoveLifeofJacindaArdern NewZealandPMMarriage JacindaArdernLoveStory
Read more »
