राष्ट्र में रहकर, राष्ट्र में रहने वाले लोगों से प्यार करना ही सच्चा राष्ट्रवाद है : जावेद अख्तर ने NDTV से कहा... Primetime RavishKumar JavedAkhtar
नई दिल्ली: जो भी अपने राष्ट्र में रहता है, वह निश्चित तौर पर अपने देश से प्यार करता है. देश की हर जीत से वो गौरान्वित महसूस करता है. ऐसे में यह समझने की जरूरत है कि राष्ट्रवाद की परिभाषा क्या है. लोग पार्टियों को राष्ट्र मानने लगते हैं, पार्टियां आती जाती रहेंगी, इन दोनों को अलग-अलग रखना चाहिए.
उन्होंने कहा कि किसानों की बात करना, बेरोजगारी की चिंता करना, लोगों के स्वास्थ्य की चिंता होना ही राष्ट्रवाद है. राष्ट्र में रहकर, राष्ट्र में रहने वाले लोगों से प्यार करना ही सच्चा राष्ट्रवाद है. सेक्युलरिज्म पर चर्चा करते हुए जावेद अख्तर ने कहा कि सेक्युलरिज्म का मतलब, हर धर्म की इज्जत करना होना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है. जिसका खामियाजा सेक्युलरवादी पार्टियां भुगत भी रहीं हैं. जावेद अख्तर ने कहा कि तथाकथित सेक्युलरवादी पार्टियों ने इसकी चिंता करने के बजाय इसका बेजा इस्तेमाल किया. शाही इमाम के किस्से का जिक्र करते हुए जावेद अख्तर ने बताया कि शाही इमाम इमरजेंसी के बाद पहली बार अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी के साथ दिल्ली आए थे, इससे पहले उनका नाम नहीं सुना था लेकिन उनके आते ही दूसरी पार्टियों ने भी इस मुद्दे को लपक लिया. सेक्युलर पार्टियों ने यही गलत किया. जावेद अख्तर ने कहा कि चीजें पर्सनलाइज हो रही हैं जोकि नुकसानदायक है. बीजेपी ने कांग्रेस मुक्त भारत का नारा दिया था और अब खुद बीजेपी की बात नहीं होती है. अब सिर्फ मोदी और मोदी सरकार की बात होती है. ये हमारे और जनता के लिए काफी खराब है. जावेद अख्तर ने प्रज्ञा ठाकुर की उम्मीदवारी का सवाल उठाते हुए कहा कि क्या हमने कभी सोचा था कि प्रज्ञा ठाकुर को बीजेपी से चुनाव लड़वाया जाएगा. अगर बीजेपी का मानना है कि प्रज्ञा ठाकुर ने कुछ नहीं किया तो यह बता दिया जाए कि किस आधार पर उन्हें चुनाव लड़वाया जा रहा है. क्या वह जेल में रहकर आई हैं इस आधार पर चुनाव लड़वाया जा रहा है. ऐसे तो बहुत से निर्दोष मुस्लिम लड़के जेल में कई साल रहकर आते हैं, उन्हें क्यों नहीं चुनाव में खड़ा किया गया. चुनाव लड़ने के लिए AAP उम्मीदवार राघव चड्ढा के पास कहां से आया पैसा? जानें फंड जुटाने का 'सिंपल फॉर्मूला' देश में फैले डर पर बात करते हुए जावेद अख्तर ने कहा कि देश में हर वो शख्स डरा हुआ है जो नरेंद्र मोदी और अमित शाह से सहमत नहीं होता है. भले ही वो बीजेपी पार्टी का कार्यकर्ता क्यों न हो. उन्होंने इमरजेंसी का जिक्र करते हुए कहा कि उस जमाने में कुछ ऐसे लोग हुआ करते थे जो इमरजेंसी की भी तारीफ किया करते थे लेकिन उसके दिल में क्या है, वो उसने बूथ में जाहिर कर दिया. पीएम मोदी के गैर राजनीतिक इंटरव्यू पर चर्चा करते हुए उन्होंने बीजेपी की चुटकी ली तो साथ ही तारीफ भी की. जावेद अख्तर ने कहा कि सर्जिकल और एयर स्ट्राइक के बाद पार्टी के लोगों को लगा होगा कि हमारी छवि माचो मैन की बन गई है. महिलाएं डर गई होंगी इसलिए ऐसा इंटरव्यू किया जहां ऐसी बातें हुई जो आम आदमी से सीधे तौर पर जुड़ी होती हैं, जैसे कि पैर में दर्द होने पर पीएम क्या करते थे, आम कैसे खाते थे वगैरह-वगैरह. उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टियां ऐसा नहीं सोच पाती हैं. इसके लिए बीजेपी की तारीफ की जानी चाहिए. चर्चा के दौरान जावेद अख्तर ने कहा कि आज ऐसा माना जाता है कि जो हमारी विचारधारा से मेल नहीं खाते हैं वो देशद्रोही हैं जबकि अटल बिहारी बाजपेयी के जमाने में ऐसा नहीं था. वो हमें अपने घर बुलाते थे, उनके साथ दोस्ताना व्यवहार थे. उन्होंने कहा कि हर पार्टी में अच्छे लोग होते हैं. बीजेपी में भी अच्छे लोग हैं लेकिन हम उनसे मेल नहीं खाते इसलिए हमें बुलाया नहीं जाता है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारत से जुड़े श्री लंका ब्लास्ट के तार, केरल से दो युवक हिरासत में-Navbharat TimesIndia News: श्री लंका सीरियल धमाकों के संबंध में एनआईए ने केरल में छापेमारी की। यहां के कासरगोड जिले से जांच एजेंसी ने दो युवाओं को हिरासत में लिया है। फिलहाल उनसे पूछताछ चल रही है।
Read more »
अमेठी में प्रियंका ने पूछा- मोदी भक्ति आखिर किस तरह का राष्ट्रवाद है?
Read more »
राष्ट्रवाद फैलाने में तानाशाहों का अनुसरण कर रहे हैं पीएम नरेंद्र मोदी: अशोक गहलोत-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने रविवार को कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी राष्ट्रवाद फैलाने में तानाशाहों का अनुसरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को बीजेपी की राष्ट्रवाद की बात से लोगों को ललचाया और मूर्ख नहीं बनाया जा सकता।
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019 : राष्ट्र में मोदी-राहुल तो महाराष्ट्र में शरद पवार की अग्निपरीक्षाउत्तर प्रदेश के बाद देश में सबसे ज्यादा लोकसभा सीटों वाले राज्य महाराष्ट्र में चौथे और आखिरी दौर का मतदान होने वाला है। RahulGandhi narendramodi PawarSpeaks INCIndia BJP4India election2019 Loksabha2019 LokSabhaElections2019 VoteKaro
Read more »
पिछले एक दशक के दौरान ट्रेनों में चोरी के मामलों में पांच गुना बढ़े, 1.71 लाख मामले दर्ज: आरटीआईएक आरटीआई के जवाब में रेल मंत्रालय ने कहा है कि पिछले एक दशक में चोरी के सबसे अधिक 36,584 मामले 2018 में दर्ज हुए हैं. 2017 में चोरी के 33,044 मामले दर्ज किए गए, वर्ष 2016 में 22,106, 2015 में 19,215, 2014 में 14,301, वर्ष 2013 में 12,261, 2012 में 9,292, 2011 में 9,653, 2010 में 7,549 और 2009 में 7,010 मामले दर्ज हुए.
Read more »
SBI ने खाते से जुड़े इस नियम में किया बदलाव, कल सुबह से हो जाएगा लागूभारतीय स्टेट बैंक (SBI) के सेविंग अकाउंट में एक लाख रुपये से अधिक की जमा रखने वाले बचत खाता धारकों को बुधवार से 0.25 प्रतिशत कम ब्याज मिलेगा. स्टेट बैंक अपनी ब्याज दरों को रिजर्व बैंक की रेपो दर यानी अल्पावधि ब्याज दर से जोड़ने जा रहा है.
Read more »
क्या इस चुनाव में जाति को तोड़ सकेगा राष्ट्रवादचार चरण का चुनाव पूरा हो चुका है। 373 सीटों के लिए वोट डाले जा चुके हैं। अभी करीब 170 सीटों पर चुनाव बाकी है। Election2019 LoksabhaElection LokSabhaElections2019 BJP Congress
Read more »
LIVE: राष्ट्रवाद के बाद अब हिंदुत्व पर नजर, अयोध्या में मोदी का चुनावी शंखनाद आजपीएम मोदी आज पहुंचेंगे अयोध्या. लाइव अपडेट्स पढ़ें
Read more »
Exclusive: प्रियंका गांधी बोलीं- जिस दिन हार का डर होगा, उस दिन घर बैठ जाऊंगीकांग्रेस महासिचव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रियंका गांधी वाड्रा ने वाराणसी से नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव न लड़ने के फैसले पर पहली बार आजतक पर खुलासा किया है. वाराणसी से हार के डर पर कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा को जिस दिन हार का डर होगा उस दिन घर के अंदर बंद करके रख लूंगी.
Read more »
खबरदार: मसूद अजहर पर बैन की चुनावी टाइमिंग पर सवाल! Ban on Masood Azhar creates political turmoil in India - khabardar AajTakखबरदार में आज हम पाकिस्तान के ग्लोबल आतंकवादी मसूद अज़हर पर भारत में देसी पॉलिटिक्स का विश्लेषण करेंगे क्योंकि पिछले चौबीस घंटे में जब से मसूद अज़हर पर प्रतिबंध का प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र से पास हुआ है तब से ही देश में जमकर राजनीति हो रही है. चुनावी सीजन में ऐसा होना भी था क्योंकि कोई भी सरकार इतनी बड़ी कूटनीतिक जीत का क्रेडिट क्यों नहीं लेगी, वो भी तब जब उस चीन को प्रस्ताव पर रोक हटाने से मजबूर किया गया जो चीन अपनी सख्त विदेश नीति के लिए जाना जाता है. लेकिन चुनावी सीज़न में विपक्ष के लिए मजबूरी ये है कि वो सरकार को आसानी से क्रेडिट ना लेने दे.इसी के चक्कर में मसूद अज़हर पर बैन को लेकर चौबीस घंटे से राजनीति चल रही है, जिसमें कई तरह की बातें की गई हैं. देखें रिपोर्ट. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
