Bihar Assembly Election 2025: मुजफ्फरपुर में नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, एनडीए और आइएनडीआइए दोनों गठबंधनों में आंतरिक कलह खुलकर सामने आ रही है। कई सीटों पर टिकट बंटवारे से नाराज नेता बागी हो गए हैं, जिससे उम्मीदवारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भाजपा में पारू सीट पर सबसे बड़ी बगावत देखने को मिली है। वहीं, राजद और कांग्रेस में भी असंतोष है,...
प्रेम शंकर मिश्रा, मुजफ्फरपुर। Bihar Assembly Election 2025 : नामांकन की तिथि तक सीटों के बंटवारा और अफरातफरी में प्रत्याशियों ने पर्चा तो दाखिल कर दिया है, मगर गठबंधन की गांठ और दलों की आंतरिक कलह पार्टियों के लिए अगली बड़ी चुनौती पेश कर रही है। विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले ही एक-एक सीट पर दावेदारों की संख्या पांच से लेकर 10 थी, वह इसका संकेत दे रही थी। अब उनकी महत्वाकांक्षा पार्टी की वफादारी पर भारी पड़ रही है। तिरहुत में फिलहाल मुजफ्फरपुर और वैशाली में नामांकन समाप्त हो गया है। वहीं, पूर्वी एवं पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी और शिवहर में नामांकन चल रहा है। मुजफ्फरपुर की कई सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों तो आंतरिक कलह से सीधे तौर पर जूझना पड़ रहा है। वहीं जन सुराज और आइएनडीआइए के उम्मीदवारों को भी भितरघात का खतरा है। मुजफ्फरपुर की औराई सीट से टिकट कटने पर भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री रामसूरत राय खुलकर पार्टी उम्मीदवार रमा निषाद के समर्थन में नहीं आ रहे हैं। आइएनडीआइए से वीआइपी के खाते में यह सीट गई है। इस दल ने भी निषाद भोगेंद्र सहनी को उतारा है। गठबंधन से बगावत कर माले के मो.
आफताब आजाद समाज पार्टी से मैदान में हैं। सबसे अधिक बार विधायक रहे गणेश प्रसाद यादव के पुत्र अखिलेश कुमार भी निर्दलीय ताल ठोंक रहे। इससे यहां आइएनडीआइए का माय समीकरण प्रभावित हो सकता है। जिले की सबसे हाट सीट मुजफ्फरपुर में टिकट कटने से पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा नाराज हो गए थे। नाजिर रसीद कटा चुके उनके पुत्र संजीव कुमार ने नामांकन नहीं किया। इससे माना जा रहा है कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें मना लिया है। पार्टी उम्मीदवार रंजन कुमार कहते हैं, वह अभिभावक हैं। राजनीति उनसे ही सीखी है। इसी सीट पर जन सुराज से बगावत कर संजय केजरीवाल मैदान में हैं। अनुशासित कही जाने वाली पार्टी भाजपा में सबसे बड़ी बगावत पारू में है। यहां चार बार से लगातार विधायक रहे अशोक कुमार सिंह पार्टी शीर्ष नेतृत्व को चैलेंज देते हुए निर्दलीय मैदान में हैं। नामांकन के समय उन्होंने कहा, अब अटल-आडवाणी वाली भाजपा नहीं है। मैं भी झुकने वाला नहीं हूं। उनकी उम्मीदवारी से एनडीए के रालोमो उम्मीदवार मदन चौधरी को चुनौती मिलने की संभावना है। एनडीए के ही एक अन्य घटक दल जदयू उम्मीदवार कोमल सिंह को गायघाट में आंतरिक कलह का सामना करना पड़ रहा है। पार्टी के पूर्व विधायक महेश्वर यादव का गुट खुलकर इंटरनेट मीडिया पर विरोध कर रहा। इस गुट से समर्थन की उम्मीद भी नहीं की जा सकती। यह इसलिए कि दोनों एक-दूसरे को यहां जमने नहीं देना चाहते।आइएनडीआए के मुख्य घटक दल राजद और कांग्रेस में भी उम्मीदवारी कम नहीं थी, मगर यहां विवाद सतह पर नहीं है। औराई में सीट राजद की जगह वीआइपी को जाने के बाद भी संभावित उम्मीदवार अर्जुन राय या सुरेंद्र कुमार शांत रहे। गायघाट और कांटी में भी यही स्थिति है। विधायक निरंजन राय और पूर्व मंत्री इसराइल मंसूरी का विराेध सिंबल मिलने तक था। यहां से राजद का कोई नेता बगावत कर मैदान में नहीं आया। कांग्रेस में भी मुजफ्फरपुर सीट से कई दावदेार थे। मगर वह भी शांत ही रहे। माना जा रहा है कि दोनों गठबंधनों की पार्टियों के वरीय नेताओं की इंट्री के बाद अंतर्कलह खत्म हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 30 अक्टूबर को यहां सभा होनी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दीपावली के अगले दिन से यहां सभा करेंगे। यहां मुश्किल यह है कि इस बार समय कम है। ऊपर से छठ जैसा महापर्व भी है। विक्षुब्ध या विरोधी नेताओं ने खुद को अभी पर्व में व्यस्त कर लिया है। ऐसे में छठ बाद दो से तीन दिनों में कितना डैमेज कंट्रोल हो सकेगा कहा नहीं जा सकता है। अगर नहीं हो सका तो चुनाव पर असर जरूर पड़ेगा।
NDA Internal Conflicts INDIA Alliance Infighting Bihar Politics Rebel Candidates Seat Sharing Disputes Muzaffarpur Political Scenario NDA Challenges 2025 Bihar Elections 2025 Political Infighting Bihar Assembly Election 2025 Bihar Vidhan Sabha Chunav Bihar Election News Bihar Polls NDA Bihar Mahagathbandhan Bihar BJP Bihar JDU RJD Congress Bihar INC Bihar LJPR CPIML Jitan Ram Manjhi HAM Upendra Kushwaha RLM Prashant Kishor Jan Suraaj Party AIMIM Bihar Nitish Kumar Tejashwi Yadav Narendra Modi Amit Shah Bihar Exit Poll Muzaffarpur News Muzaffarpur Latest News Muzaffarpur News In Hindi Muzaffarpur Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
4 दिन में 12 सभाएं करेंगे PM मोदी: 28 अक्टूबर को पटना में होगी रैली; गठबंधन में नीतीश कुमार के CM चेहरे पर ...Bihar Election NDA Alliance MLA Seat LIVE 2025 Update.
Read more »
'29 सीटें मिलना संयोग नहीं, मेरे पिता ने...', चिराग पासवान ने समझाई बिहार में 'M-Y' समीकरण की नई परिभाषाचिराग पासवान ने कहा कि वे सिर्फ अपनी पार्टी नहीं बल्कि पूरे एनडीए गठबंधन (NDA) की जीत सुनिश्चित करने में जुटे हैं.
Read more »
सुगौली विधानसभा में सियासी उलटफेर, NDA और महागठबंधन दोनों के उम्मीदवार चयन से चौंके लोगसुगौली की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है. महागठबंधन में सीट बंटवारे पर अब भी पेच फंसा है, जबकि एनडीए ने बबलू गुप्ता के नाम पर मुहर लगा दी है. राजद के दावेदार टिकट से वंचित रह गए हैं, जिससे पार्टी में असंतोष बढ़ गया है.
Read more »
NDA Success Story: हवलदार थे पिता, सेना ऑफिसर बनेगा बेटा, 18 की उम्र में UPSC NDA में पाई 1st रैंकUPSC NDA Success Story: पश्चिम बंगाल के 12वीं कक्षा के स्टूडेंट कैडेट इमोन घोष ने यूपीएससी एनडीए 2 2024 परीक्षा में अखिल भारतीय रैंक 1 हासिल की है। यह सफलता पिता के लिए किसी मैडल से कम नहीं होगी, जो सेना में हवलदार पद पर रह चुके हैं।
Read more »
लखीसराय में NDA और महागठबंध के बीच कांटे की टक्कर, सूर्यगढ़ा में त्रिकोणीय मुकाबले के आसारलखीसराय में आगामी चुनावों में कांटे की टक्कर होने की संभावना है, जहां विभिन्न पार्टियां अपनी पूरी ताकत लगा रही हैं। वहीं, सूर्यगढ़ा में त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार हैं, जिससे चुनाव परिणाम अनिश्चित हो गया है। सभी राजनीतिक दल मतदाताओं को लुभाने के लिए रैलियां और जनसभाएं कर रहे...
Read more »
'बिखराव की कगार पर महागठबंधन', चिराग पासवान बोले- NDA 14 नवंबर को मनाएगी दीवालीलोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के नेता चिराग पासवान ने महागठबंधन को बिखराव की कगार पर बताया है। उन्होंने कहा कि एनडीए 14 नवंबर को दीवाली मनाएगा, जो उनकी एकता का प्रतीक होगा। चिराग ने बिहार के विकास के लिए एनडीए के साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई।
Read more »
