प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईएनएस विक्रांत पर नौसेना के जवानों के साथ दिवाली मनाई, जिसे उन्होंने ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि ब्रह्मोस और आकाश मिसाइलों ने ऑपरेशन सिंदूर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और कई देश इन्हें खरीदने के इच्छुक हैं। पीएम मोदी ने भारत को रक्षा निर्यात में शीर्ष पर लाने का लक्ष्य बताया और सुरक्षा बलों की बहादुरी की सराहना...
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को आईएनएस विक्रांत पर नौसेना के जवानों के साथ इस साल की दीवाली मनाई। इस खास क्षण को पीएम मोदी ने एतिहासिक करार दिया और कहा कि आपके साथ दीवाली मनाना ये सौभाग्य की बात है। INS विक्रांत पर से जवानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ब्रह्मोस और आकाश जैसे देश में बने मिसाइल सिस्टम ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अहम भूमिका निभाई। पीएम ने कहा कि अब दुनिया के कई देश इन हथियारों को खरीदने के लिए इच्छा जता रहे हैं। ब्रम्होस का नाम सुनते ही हैरान होते हैं कई देश पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि जब कुछ लोग ब्रह्मोस का नाम सुनते हैं, तो उनके मन में डर पैदा हो जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान बताया कि वर्तमान की एनडीए सरकार का लक्ष्य भारत को दुनिया के टॉप डिफेंस एक्सपोर्टर्स में से एक बनाना है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2014 से हमारे शिपयार्ड ने 40 से अधिक वॉरशिप और सबमरीन बनाए हैं। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि कल INS विक्रांत पर बिताई रात को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। मैंने देखा कि आप सब कितनी एनर्जी और जोश से भरे हुए थे। जब मैंने कल आपको देशभक्ति के गाने गाते हुए देखा, और जिस तरह से आपने अपने गानों में ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बताया, कोई भी शब्द उस अनुभव को पूरी तरह से बयां नहीं कर सकता जो एक जवान युद्ध के मैदान में खड़ा होकर महसूस करता है। सुरक्षा बलों की पीएम मोदी की सराहना INS विक्रांत पर नेवी के जवानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने जवानों को दीवाली की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने सुरक्षा बलों की बहादुरी और पक्के इरादे की भी तारीफ की। पीएम ने कहा कि इन जवानों के कारण ही देश ने माओवादी आतंकवाद को खत्म करके एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। INS भारत की आत्मनिर्भरता का सबूत पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि INS विक्रांत सिर्फ एक वॉरशिप नहीं है, बल्कि 21वीं सदी के भारत की कड़ी मेहनत का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने कहा कि INS विक्रांत भारत की सेना की क्षमता को दिखाता है और आत्मनिर्भर भारत का एक बड़ा प्रतीक है। आगे अपने संबोधन में कहा कि तीनों सेनाओं के बीच ज़बरदस्त तालमेल ने पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सरेंडर करने पर मजबूर कर दिया। यह भी पढ़ें: 'ये क्षण यादगार है.
..', INS विक्रांत पर नेवी के साथ दीवाली मनाने पहुंचे पीएम मोदी यह भी पढे़ं: देशभर में आज मनाई जाएगी दीवाली... क्या है शुभ मुहूर्त, क्या बरतें सावधानी? हर सवाल का जवाब
INS Vikrant Diwali Celebration Indian Navy Defence Exports Operation Sindoor Brahmos Missile Aakash Missile आत्मनिर्भर भारत Narendra Modi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
'मैं सौभाग्यशाली हूं कि इस बार दिवाली..' प्रधानमंत्री मोदी INS विक्रांत पर जवानों के बीच पहुंचेप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के स्वदेश निर्मित विमानवाहक पोत INS विक्रांत पर भारतीय सशस्त्र बलों के जवानों के साथ दिवाली मनाई.
Read more »
PM મોદીએ નૌસૈનિકો સાથે દિવાળી ઉજવી, INS વિક્રાંત પરથી પાકને આપ્યો સંદેશદિવાળી પર પ્રધાનમંત્રીએ INS વિક્રાંતની મુલાકાત લીધી અને નૌસેનાના જવાનોને શુભેચ્છા આપી. તેમણે ઓપરેશન સિંદૂરમાં ત્રણેય સેનાઓની ભાગીદારીની પ્રશંસા કરતા કહ્યું કે આપણી સેના સૌથી મજબૂત છે.
Read more »
Gave Sleepless Nights To Pakistan: PM Modi Praises INS Vikrant On DiwaliPrime Minister Modi celebrated Diwali with the armed forces personnel aboard India’s indigenously built aircraft carrier, INS Vikrant.
Read more »
PM Modi Celebrates Diwali With Navy Personnel Onboard INS Vikrant | Highlights Of His AddressDiwali 2025: Prime Minister Narendra Modi celebrated Diwali with Navy personnel aboard the aircraft carrier INS Vikrant, currently stationed off the coast of Goa and Karwar in the Arabian Sea. Check key highlights from the Prime Minister’s special
Read more »
Diwali 2025: जवानों संग पीएम मोदी की दिवाली, तीनों सेनाओं को किया सलाम, पाक पर कह दी ये बड़ी बातPM Modi Diwali Celebration: गोवा और कारवार के तट पर INS विक्रांत पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जवानों के Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Meet INS Vikrant, Where PM Modi Celebrated Diwali | Check Key FeaturesDiwali 2025: PM Narendra Modi on Monday celebrated the festival of Diwali with a visit to the INS Vikrant off the coast of Goa and Karwar this year.
Read more »
