Who is IPS Daljit Singh Chawdhary: सीनियर आईपीएस अधिकारी दलजीत सिंह चौधरी रिटायर हो गए। डकैतों के खात्मे से लेकर सीमा सुरक्षा तक उनका योगदान अहम रहा है।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के दो सीनियर आईपीएस अधकारी शनिवार को रिटायर हो गए। दोनों को यूपी पुलिस के शानदार अफसरों में गिना जाता रहा है। 1990 बैच के दो प्रतिष्ठित आईपीएस अधिकारी दलजीत सिंह चौधरी और तिलोत्तमा वर्मा ने अपनी गौरवशाली सेवा के बाद पुलिस सेवा को अलविदा कहा। दोनों अधिकारियों ने न सिर्फ यूपी पुलिस बल्कि देश की केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों में भी उत्कृष्ट नेतृत्व, साहस और प्रशासनिक दक्षता का परिचय दिया। दलजीत सिंह चौधरी ने सीमा सुरक्षा बल में अपने कार्यों से अलग पहचान बनाई। पिछले दिनों एसएसबी से उनकी भावुक विदाई का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था।डकैत विरोधी अभियान से चर्चायूपी और चंबल के बीहड़ों में दलजीत सिंह चौधरी का नाम दशकों तक डकैत विरोधी अभियानों का पर्याय रहा। अपने करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने राज्य के लगभग हर बड़े जिले में सेवा दी और कई कुख्यात गिरोहों को जड़ से खत्म किया। मेरठ जोन के एडीजी भानु भास्कर कहते हैं कि आईपीएस दलजीत सिंह चौधरी हमेशा फ्रंट से लीड करने वाले अधिकारी रहे। गोलीबारी हो या तनावपूर्ण हालात, दलजीत सिंह की शांत और सटीक रणनीतियां उनकी पहचान थीं।कानून-व्यवस्था के मामले में रहे बेहतरएडीजी के रूप में दलजीत सिंह चौधरी ने राज्य की आंतरिक सुरक्षा को स्थिर बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में कई संवेदनशील ऑपरेशनों की रणनीति तैयार की गई। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर वह आईटीबीपी, सीआरपीएफ, सशस्त्र सीमा बल के डीजी रहे। वर्ष 2024 में बीएसएफ के महानिदेशक के रूप में कार्यभार संभाला।डीजी बिनोद सिंह ने कहा कि दलजीत सिंह चौधरी कम बोलने वाले, लेकिन बड़े फैसले लेने वाले अधिकारी थे। उनका हर निर्णय पेशेवर ईमानदारी पर आधारित होता था।आतंकवाद विरोधी अभियानों का नेतृत्वएडीजी ट्रैफिक ए.
सतीश गणेश ने 2017 में लखनऊ के काकोरी की हाजी कॉलोनी में आईएसआईएस के संदिग्ध सैफुल्लाह के खिलाफ हुए एनकाउंटर को याद करते हुए कहा कि तत्कालीन एडीजी लॉ एंड ऑर्डर दलजीत सिंह चौधरी ने पूरी रात ऑपरेशन मॉनिटर किया और नेतृत्व किया। सहकर्मियों के अनुसार, सीनियर आईपीएस अनुशासन और शारीरिक क्षमता पर अधिक जोर देते थे। यह उनके व्यक्तित्व का हिस्सा था।कौन हैं दलजीत सिंह चौधरी?दलजीत सिंह चौधरी UP कैडर के 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उनका जन्म 25 नवंबर 1965 को दिल्ली में हुआ था। दलजीत सिंह ने अपने 34 साल के करियर में प्रदेश की पुलिस सेवा में कई अहम पदों पर काम कर चुके हैं। वर्ष 2017 से वे लगातार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहे। दलजीत सिंह चौधरी चार वीरता पदकों से सम्मानित हैं। वह राष्ट्रीय स्तर के शूटर और ट्रेंड स्काइडाइवर भी हैं। आईपीएस दलजीत सिंह चौधरी को अब तक चार पुलिस मेडल फॉर गैलेंट्री, पुलिस मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस, राष्ट्रपति पुलिस पदक फॉर डिस्टिंग्विश्ड सर्विस और अति उत्कृष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने बीएससी और एलएलबी तक की पढ़ाई की है।
Who Is Ips Daljit Singh Chawdhary Ips Daljit Singh Chawdhary Retirement Ips Daljit Singh Chawdhary Bandits Action Lucknow News Up News आईपीएस दलजीत सिंह चौधरी कौन हैं दलजीत सिंह चौधरी रिटायर लखनऊ न्यूज यूपी न्यूज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पूर्व IPS को जूते मारने का मामला: अब जज पत्नी ने खोला अभय चौटाला के खिलाफ मोर्चा, सोशल मीडिया पर लगाई आरोपों की झड़ीरिटायर्ड आईपीएस रामसिंह यादव को जूते मारने के मामले में, उनकी पत्नी और रिटायर्ड जज अनुपमा यादव ने अभय चौटाला के खिलाफ सोशल मीडिया पर मोर्चा खोला है। उन्होंने फेसबुक पर कई पोस्ट डालकर अभय चौटाला पर पलटवार किया और कांग्रेस सांसद जेपी का वीडियो भी साझा किया। अनुपमा यादव ने कहा कि चौटाला के डर के कारण पहले किसी ने उनका नाम नहीं...
Read more »
मोबाइल से सबूत, ऑडियो सैंपल पास और रिश्वत के संपर्क में...; IPS पूरन कुमार के गनमैन के खिलाफ चार्जशीट दाखिलरोहतक पुलिस ने आईजीपी वाई पूरन कुमार के सहयोगी सुशील कुमार के खिलाफ रिश्वत मांगने के आरोप में चार्जशीट दाखिल की है। आरोप है कि सुशील कुमार ने एक शराब ठेकेदार से ढाई लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी, जिसकी पुष्टि रिकॉर्डिंग से हुई है। जांच में पता चला कि वह कई पुलिस अधिकारियों के संपर्क में था और उनके नाम पर पैसे मांगता...
Read more »
Bihar: इस IPS अधिकारी ने बाहुबली शहाबुद्दीन के गढ़ में भरी थी हुंकार, ADG बच्चू सिंह मीणा का खाकी में आखिरी दिनबिहार कैडर के IPS अधिकारी बच्चू सिंह मीणा का वर्दी में शनिवार को आखिरी दिन रहा। 1996 बैच के IPS अधिकारी मीणा अपनी कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने सीवान में SP रहते हुए शहाबुद्दीन के अपराध साम्राज्य को चुनौती दी थी और कई अपराधियों को गिरफ्तार किया था। वे ADG के पद से सेवानिवृत्त हो रहे...
Read more »
खुद को IPS की बेटी बताकर ठगे 10 लाख रुपये, यूट्यूब चैनल मॉनिटाइज कराने के खेल में 'सुसाइड' वाला कांडगाजियाबाद आईपीएस अधिकारी की बेटी बनकर यूट्यूब चैनल मॉनिटाइज कराने का झांसा देकर एक शख्स से करीब साढ़े दस लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोप है कि युवती के भाई ने फोन कर पीड़ित को धमकाया कि उसके चक्कर में युवती ने स्यूसाइड कर लिया है। उसके पिता आईपीएस हैं। अब उसको गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा...
Read more »
यूपी की IPS बनीं हरियाणवी IAS अफसर की दुल्हनिया: अभिनव सिवाच पिहोवा SDM, आशना चौधरी मथुरा की ASP; हिसार में...IAS officer Abhinav Siwach from Haryana married UP cadre IPS officer Ashna Chaudhary on 27 November.
Read more »
मथुरा में तैनात IPS बनीं हरियाणवी IAS अफसर की दुल्हनिया: आशना चौधरी ASP, अभिनव सिवाच पिहोवा SDM; हिसार में ...Uttar Pradesh hapur Mathura IAS Abhinav Siwach, IPS Ashna Chaudhary, IAS IPS wedding, Haryana IAS marriage, 2022 batch IAS IPS officers
Read more »
