रिटायर्ड आईपीएस रामसिंह यादव को जूते मारने के मामले में, उनकी पत्नी और रिटायर्ड जज अनुपमा यादव ने अभय चौटाला के खिलाफ सोशल मीडिया पर मोर्चा खोला है। उन्होंने फेसबुक पर कई पोस्ट डालकर अभय चौटाला पर पलटवार किया और कांग्रेस सांसद जेपी का वीडियो भी साझा किया। अनुपमा यादव ने कहा कि चौटाला के डर के कारण पहले किसी ने उनका नाम नहीं...
जागरण संवाददाता,नारनौल। रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी रामसिंह यादव को 39 जूते मारने के आरोपों के मामले में अब उनकी पत्नी रिटायर्ड जज अनुपमा यादव ने इंटरनेट मीडिया पर अभय सिंह चौटाला के विरुद्ध माेर्चा खोल दिया है। उनकी फेसबुक वॉल पर एक ही दिन में 14 पोस्ट डाली हैं, वहीं दो दिन में करीब 20 से अधिक पोस्ट डालकर अभय सिंह पर पलटवार कर चुकी हैं। उन्होंने कांग्रेस सांसद जेपी का वीडियो भी साझा किया है। इसमें सांसद जयप्रकाश भी इसी तरह के आरोप लगाते सुनाई देते हैं। वह भी सेवानिवृत आईपीएस आरएस यादव का समर्थन कर रहे हैं। इंटरनेट मीडिया पर यह मुद्दा सुर्खियों में है। उन्होंने 2003 में अखबारों में प्रकाशित समाचारों की कटिंग इंटरनेट मीडिया पर साझा करते हुए लिखा है कि अभय चौटाला मानहानि का केस दायर करें, हम सच को सच साबित करेंगे। उनकी इन पोस्ट पर कुछ लोग समर्थन में आ रहे हैं तो कुछ उनके ट्रोल भी कर रहे हैं। फेसबुक पर अनुपमा यादव ने जो लिखा उनके ही शब्दों में.
.. चौटाला भक्तों चौटाला की प्रताड़ना का मुद्दा तो 22 साल पहले भी उठाया था। जुर्म तो जुर्म है, सजा देने के लिए एक्सपाइरी डेट का बहाना नहीं चलता और हमनें तो केस जनता की अदालत में डाला है। हमने अपनी जिंदगी के अनुभवों से पाया है कि राजनैतिक अत्याचारों के मामलों में न्याय कोर्ट से नहीं मिलता, कभी जजों को डरा धमका दिया जाता है तो कभी प्रलोभन देकर खरीद लिया जाता है और ऐसे में न्यायलय न्याय नहीं करते बस तारीखें देते रहते हैं। फिर जज और वकील ये पूछ कर पीड़ित को हतोत्साहित करतें हैं कि तभी क्यों नहीं आए अब क्यों आए हो। अब उनको ये कैसे समझाएं कि सत्ता में रहते हुए इनके विरुद्ध कार्रवाई करना कितना मुश्किल है। समाचार पत्रों ने भी सब कुछ बताने के बाद अभय चौटाला का नाम नहीं लिखा बस गोलमोल सा समाचार लगा दिया कि गिरफ्तारी के बाद प्रताड़ित किया गया, लेकिन इनके डर और आतंक के कारण अभय चौटाला का नाम नहीं लिखा। अब क्योंकि ये अत्याचारी राजनीति में अब तक बना हुआ है और फिर से सत्ता में आने की अभिलाषा रखता है तो इसकी करतूतों का जिक्र करके जनता को सचेत करना बहुत जरूरी है। इसलिए हमने जनता की अदालत में न्याय की गुहार लगाई है। कोर्ट में तो पैसे वाले लोग और राजनेता न्याय खरीद लेते हैं, आसानी से न्याय मिलता ही कहां है। अब देख लो ये लोग ही हमें हतोत्साहित करने के लिए झूठे नैरेटिव गढ़ रहे हैं और इनके बिकाऊ इंटरनेट मीडिया वाले बहुत चटखारे लेकर हमारे विरुद्ध झूठे आरोप लगा कर नैरेटिव गढ़ रहें हैं कि ये सस्पेंड क्यों हुआ, चुनाव लड़ना चाहता है, 22 साल चुप क्यों रहा वगैरह वगैरह। खैर हमें जनता के सामने अपना पक्ष रखने से रोका नहीं जा सकता। क्या बोल रहे सोशल मीडिया यूजर्स एक फॉलोवर ने लिखा कि 'खोट आरएस यादव की नियत में भी नजर आता है। आप इतने 22 साल किसके इशारे पर नाच रहे हो। कहां से फंडिंग हुई है। अगर इमानदार और सच्चे थे तो इतना टाइम क्यूं लगाया।' एक अन्य फालोवर ने लिखा, 'यादव साहब जी पहले आगे इसलिए नहीं आए होंगे यह अत्याचारी राजनेता है और राजनीति में पता नहीं कब पावर में आ जाएं और फिर दोबारा झूठा केस बना कर जेल में डाल दें। अब यादव साहब को पता चल गया है चौटाला परिवार की राजनीति खत्म हो चुकी है। अब आगे आने में कोई डर नहीं है। पावर फूल आदमी से सब डरते हैं, जिसके साथ बनती है वहीं असली डर बता सकता है । घायल की गति को एक घायल ही जनता है, बाकी इंटरनेट मीडिया पर लिख तो कोई भी कुछ सकता है। यह भी पढ़ें- पूर्व IPS अफसर के 39 जूते मारने वाले बयान पर गरमाया माहौल, अभय चौटाला बोले- 100 करोड़ के मानहानि का भेजूंगा नोटिस यह भी पढ़ें- ...तो क्या IPS अधिकारी को अभय चौटाला ने मारे थे 39 जूते? रिटायर्ड अफसर का वीडियो वायरल
Abhay Chautala Anupama Yadav Ram Singh Yadav Social Media Defamation Case Retired IPS Officer Judge Wife Political Allegations Social Media Backlash Mahendragarh News Mahendragarh Latest News Mahendragarh News In Hindi Mahendragarh Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
મને ફસાવાનું ષડયંત્ર : ગુજરાતમાં IPS ઓફિસરે લફરાં પ્રકરણમાં કર્યા મોટા ખુલાસા, કોણ સાચું મહિલા કે IPS?Gujarat IPS Extra Marital Affair Case : પતિ, પત્ની ઔર વોના લફરામાં ફસાયા ગુજરાતના IPS ઓફિસર ધર્મેન્દ્ર શર્મા, મહિલા વકીલના આરોપથી IPS ફેમિલીની કારકીર્દી અને અંગત સંબંધો દાવ પર મૂકાયા
Read more »
IPS ಅಧಿಕಾರಿಗಳ ಸಂಬಳ ಎಷ್ಟು ಗೊತ್ತಾ? ಇವರಿಗಿರುವ ಸೌಲಭ್ಯಗಳೇನು?IPS Officer Salary: ಭಾರತೀಯ ಪೊಲೀಸ್ ಸೇವೆ (IPS) ದೇಶದ ಅತ್ಯಂತ ಪ್ರತಿಷ್ಠಿತ ಉದ್ಯೋಗಗಳಲ್ಲಿ ಒಂದಾಗಿದೆ. UPSC ನಡೆಸುವ ಕಠಿಣ ಪರೀಕ್ಷೆಗಳಲ್ಲಿ ಮೆರಿಟ್ ತೋರಿಸಿದವರನ್ನು ಮಾತ್ರ IPS ಆಗಿ ಆಯ್ಕೆ ಮಾಡಲಾಗುತ್ತದೆ.
Read more »
IPS Sonali Mishra: RPF की पहली महिला DG होंगी IPS सोनाली मिश्रा, सख्त और तेजतर्रार छवि की अधिकारीIPS Sonali Mishra becomes RPF First Women director General IPS Sonali Mishra: RPF की पहली महिला DG होंगी IPS सोनाली मिश्रा, सख्त और तेजतर्रार छवि की अधिकारी देश
Read more »
पूर्व IPS अफसर के 39 जूते मारने वाले बयान पर गरमाया माहौल, अभय चौटाला बोले- 100 करोड़ के मानहानि का भेजूंगा नोटिसहरियाणा में पूर्व IPS अफसर के अभय चौटाला को 39 जूते मारने वाले बयान से विवाद खड़ा हो गया है। अभय चौटाला ने इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए 100 करोड़ रुपये के मानहानि का नोटिस भेजने की बात कही है। इस घटना के बाद राज्य की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया...
Read more »
મેવાણીનો હુંકાર; 33 જિલ્લામાં કાયદો-બંધારણના ધજ્જિયા ઉડ્યા, પોલીસના પટ્ટા ઉતારવાની વાત પર અડગ છુંJignesh Mevani Challenge To Gujarat DGP : પોલીસના પટ્ટાવાળા નિવેદન મુદ્દે જિગ્નેશ મેવાણીના સમર્થનમાં આવી આમ આદમી પાર્ટી.... પ્રદેશ અધ્યક્ષ ઈસુદાને ગઢવીએ ભાજપ પર કર્યા પ્રહાર...ક્હ્યું કે, IPS અધિકારીઓના પરિજનોને મેદાને ઉતારી બતાવે ભાજપ
Read more »
दलजीत सिंह चौधरी बने BSF के नए महानिदेशक: जानिए उनकी नियुक्ति और BSF के गठन की कहानीकेंद्र सरकार ने IPS अधिकारी दलजीत सिंह चौधरी को सीमा सुरक्षा बल (BSF) का नया महानिदेशक नियुक्त किया है। यह नियुक्ति भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते हमलों के बीच की गई है। इस लेख में दलजीत सिंह चौधरी के करियर, BSF के गठन और हाल ही में हमीरपुर पुलिस में हुए बदलावों के बारे में जानकारी दी गई है।
Read more »
