Delhi Blast: कहां से आया शाहीन के पास इतना कैश? लाॅकर से मिले 18 लाख, खाड़ी देशों के नोट और सोने के बिस्कुट

Dr. Shaheen News

Delhi Blast: कहां से आया शाहीन के पास इतना कैश? लाॅकर से मिले 18 लाख, खाड़ी देशों के नोट और सोने के बिस्कुट
Terror FundingNIA FaridabadWhite-Collar Terrorist
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 51 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 62%
  • Publisher: 53%

सफेदपोश आतंकी डॉ.

दीपक पांडेय, फरीदाबाद। सफेदपोश आतंकी डाॅ. शाहीन के लाॅकर से जांच एजेंसियों को 18 लाख रुपये के साथ खाड़ी देशों की करंसी और सोने के दो बिस्कुट मिले हैं। बृहस्पतिवार देर रात शाहीन को एनआईए फरीदाबाद लेकर आई थी। पहले वह आतंकी डाॅक्टर को नेहरू ग्राउंड लेकर गई थी। जहां से विस्फोटक तैयार करने के लिए केमिकल खरीदा गया था। करीब एक घंटे तक जांच एजेंसी ने वहां पर रिकार्ड खंगाला। इसके बाद एजेंसी डाॅक्टर को लेकर यूनिवर्सिटी और खोरी जमालपुर ले गई। यूनिवर्सिटी में शाहीन और वाइस चांसलर को आमने सामने बैठाकर सवाल जवाब किए गए थे। फिर शाहीन को लेकर उसके फ्लैट में गई। जहां पर जांच एजेंसी ने उसकी अलमारी के लाॅकर से 18 लाख रुपये, चार देशों की करंसी और दो सोने के बिस्कुट बरामद किए। सूत्रों के अनुसार यह करंसी कुवैत, कतर, ओमान और यूएई की बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक शाहीन के कई करीबी आतंकी फंडिंग के लिए गैर सरकारी संगठनों के संपर्क में थे। जांच में यह खुलासा हुआ है कि पैसा मांगने वाले इस गिरोह का नेटवर्क खाड़ी देशों तक फैला हुआ था। इसमें बहरीन, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात शामिल थे। यह करीबी एनजीओ के माध्यम से फंडिंग हासिल करते और उस रुपये को आतंकी गतिविधि में लगाते थे। बरामद हुई विदेशी करंसी इस अतराष्ट्रीय नेटवर्क की ओर इशारा करती हैं। नेटवर्क मजबूत करने में लगे थे सफेदपोश सूत्रों के अनुसार सफेदपोश आतंकी फंडिंग होने वाली राशि का प्रयोग स्थानीय स्तर पर अपने नेटवर्क को मजबूत करने के लिए भी कर रहे थे। क्योंकि डाॅ.

मुजम्मिल के करीबी जिन लोगों को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया। उन सभी की मदद मुजम्मिल ने रुपये देकर की थी। इनमे सिरोही मजिस्द का इमाम, यूनिवर्सिटी कैंपस में स्थित इमाम, धौज का रहने वाला वार्ड बाय शोएब और उमर की गाड़ी खंदावली पहुंचाने वाला वासिफ शामिल था। इन सभी को मदद के बहाने से मुजम्मिल द्वारा रुपये दिए गए थे। धौज से पकड़े गए इमाम इश्तियाक के मदरसे को लेकर भी मुजम्मिल की ओर से फंडिंग की गई थी। जांच एजेंसी और क्राइम ब्रांच अभी और ऐसे लोगों की तलाश में है। जिनको इन सफेदपोश आंतकियों की ओर से रुपये देकर मदद की गई थी। इतना कैश शाहीन के पास कहां से आया? 18 लाख रुपये नगदी और खाड़ी देशों की करंसी को लेकर जांच एजेंसियां दोबारा से वीसी और स्टाफ के लोगों से पूछताछ करेगी। क्योंकि यूनिवर्सिटी की ओर से शाहीन के खाते में वेतन डाला जाता था। ऐसे में यह नगदी किस तरह से किसने शाहीन को पहुंचाई। इसकी जांच की जा रही है। अभी तक दिल्ली ब्लास्ट मामले में करीब 200 से अधिक लोगों से पूछताछ हो चुकी है। यह भी पढ़ें- Delhi Blast: दो टूटी शादियां... एक लव स्टोरी और आतंक का रास्ता, आतंकी डॉक्टर की जिंदगी का काला सच

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Terror Funding NIA Faridabad White-Collar Terrorist Gulf Currency Recovery Investigation Dr. Shaheen Illegal Money Faridabad NGO Terrorist Financing Network Delhi Blast Dr. Shaheen Connection Faridabad News Faridabad Latest News Faridabad News In Hindi Faridabad Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

भास्कर अपडेट्स: अहमदाबाद जा रहा एअर इंडिया का प्लेन दिल्ली लौटा, धुआं दिखने की खबर झूठी निकली, 170 यात्री स...भास्कर अपडेट्स: अहमदाबाद जा रहा एअर इंडिया का प्लेन दिल्ली लौटा, धुआं दिखने की खबर झूठी निकली, 170 यात्री स...Breaking News LIVE Updates; Delhi Jammu Kashmir News
Read more »

अल-फलाह की ‘सीक्रेट’ पार्किंग फर्जी, भास्कर की खबर पर मुहर: ED ने कहा- मरे लोगों के फेक साइन कराकर जमीन तरब...अल-फलाह की ‘सीक्रेट’ पार्किंग फर्जी, भास्कर की खबर पर मुहर: ED ने कहा- मरे लोगों के फेक साइन कराकर जमीन तरब...Delhi Car Blast Faridabad Al-Falah University Chairman Jawad Ahmed Siddiqui Case Update. Follow Al-Falah University Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »

SIR In Bengal: চুপিচুপি বাঙালিদের বাদ দেওয়াই উদ্দেশ্য? দিল্লিতে কমিশনের কাছে SIR নালিশ তৃণমূলের..SIR In Bengal: চুপিচুপি বাঙালিদের বাদ দেওয়াই উদ্দেশ্য? দিল্লিতে কমিশনের কাছে SIR নালিশ তৃণমূলের..TMC Complain on SIR to Election Commission in Delhi
Read more »

Delhi Blast: दिल्ली धमाके में बड़ी कामयाबी, आतंकी डॉ. शाहीन की अलमारी से मिला 18 लाख कैशDelhi Blast: दिल्ली धमाके में बड़ी कामयाबी, आतंकी डॉ. शाहीन की अलमारी से मिला 18 लाख कैशदिल्ली धमाके की जांच जारी है. इस बीच राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने आतंकी डॉ. शाहीन के कमरे की अलमारी से 18 लाख रुपये कैश बरामद किया है. अब एजेंसी इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है उसके पास ये रकम कहां से आई.
Read more »

Delhi Blast: ചെങ്കോട്ട സ്ഫോടനം: വനിതാ ഡോക്ടറുടെ മുറിയിൽ നിന്നും 18 ലക്ഷം രൂപ കണ്ടെത്തി, വാർഡ് ബോയ് കസ്റ്റഡിയിൽDelhi Blast: ചെങ്കോട്ട സ്ഫോടനം: വനിതാ ഡോക്ടറുടെ മുറിയിൽ നിന്നും 18 ലക്ഷം രൂപ കണ്ടെത്തി, വാർഡ് ബോയ് കസ്റ്റഡിയിൽചെങ്കോട്ട സ്ഫോടനത്തിൽ പ്രതിയായ വനിതാ ഡോക്ടർ ഷഹീൻ ഷാഹിദിൻ്റെ മുറിയിൽ നിന്നും അന്വേഷണസംഘം 18 ലക്ഷം രൂപ കണ്ടെത്തി.
Read more »

Delhi Blast: अल-फलाह यूनिर्विसिटी में शाहीन के कमरे से 18 लाख कैश बरामद, दिल्ली ब्लास्ट मामले में जांच तेजDelhi Blast: अल-फलाह यूनिर्विसिटी में शाहीन के कमरे से 18 लाख कैश बरामद, दिल्ली ब्लास्ट मामले में जांच तेजदिल्ली ब्लास्ट की जांच जैसे-जैसे गहरी होती जा रही है, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अल-फलाह यूनिर्विसिटी में आरोपी डॉ. शाहीन सईद के कमरा नंबर 22 से 18 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:58:18