CM योगी के निर्देशों की उड़ाईं धज्जियां, शुगर मिल के क्रय केंद्रों पर लोडिंग-अनलोडिंग के नाम पर किसानों से जबरन वसूली

Illegal Loading Charges News

CM योगी के निर्देशों की उड़ाईं धज्जियां, शुगर मिल के क्रय केंद्रों पर लोडिंग-अनलोडिंग के नाम पर किसानों से जबरन वसूली
Sugar MillFarmer ExploitationUttar Pradesh
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 155 sec. here
  • 25 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 138%
  • Publisher: 53%

दियोरिया कलां में गन्ना क्रय केंद्रों पर किसानों से लोडिंग-अनलोडिंग के नाम पर अवैध वसूली हो रही है। शासन के आदेश के बावजूद, दो रुपये प्रति क्विंटल की दर से शुल्क लिया जा रहा है। किसानों का कहना है कि विरोध करने पर भी उनसे जबरन वसूली की जा रही है। निरीक्षण के बाद भी वसूली जारी है, जिससे किसानों में भारी आक्रोश है और उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी...

संवाद सूत्र, जागरण दियोरिया कलां। क्षेत्र के विभिन्न गन्ना क्रय केंद्रों पर किसानों से लोडिंग–अनलोडिंग के नाम पर जबरन शुल्क वसूला जा रहा है, जबकि शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि किसानों से किसी भी प्रकार का भुगतान नहीं लिया जाएगा। इसके बावजूद दो रुपये प्रति क्विंटल की दर से अवैध वसूली लगातार जारी है, जिससे क्षेत्र के किसानों में भारी आक्रोश है। सूत्रों के अनुसार मकरंदपुर रोशन सिंह चौराहे पर स्थित डालमिया शुगर मिल गिरगिचा निगोही शाहजहांपुर के गन्ना क्रय केंद्र पर किसान शिकायत कर रहे हैं कि उनसे अनिवार्य रूप से दो रुपये प्रति क्विंटल की दर से लोडिंग–अनलोडिंग शुल्क लिया जा रहा है। किसानों का कहना है कि चाहे वे कितना भी विरोध कर लें, केंद्र पर तैनात कर्मचारी पैसे लिए बिना गन्ना उतारने नहीं देते। यही स्थिति नौगमिया अ, नौगमिया ब, मकरंदपुर रोशन सिंह और बेनीपुर में स्थित डालमिया शुगर मिल के क्रय केंद्रों पर भी देखने को मिल रही है। वहीं दियोरिया कला अ ,ब में स्थित एलएच शुगर मिल पीलीभीत के क्रय केंद्र पर भी यही वसूली समान रूप से की जा रही है।किसानों द्वारा आपत्ति जताने पर मकरंदपुर रोशन सिंह क्रय केंद्र के प्रभारी ब्रजेश सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो किसान रुपये नहीं देंगे, उन्हें अपना गन्ना स्वयं अपने वाहन से उतारना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस शुल्क के संबंध में किसान ट्रांसपोर्ट ठेकेदार से बात करें, मानो वसूली की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं पर हो। इससे किसानों में और अधिक नाराजगी देखी गई है, क्योंकि किसी भी सरकारी आदेश में इस तरह के शुल्क का कोई प्रव‍िधान नहीं है। इसी बीच इंस्पेक्शन बुकिंग अधिकारी आशुतोष प्रताप सिंह ने शुक्रवार दोपहर मकरंदपुर रोशन सिंह चौराहे और मधवापुर अ स्थित क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर किसानों को शासन के निर्देशों से अवगत कराया। उन्होंने स्पष्ट बताया कि किसानों से किसी भी प्रकार का लोडिंग–अनलोडिंग शुल्क लेना पूर्णतः प्रतिबंधित है। इसके बावजूद निरीक्षण के बाद भी वसूली बंद नहीं हुई, जो प्रशासनिक निर्देशों की खुली अवहेलना को दर्शाता है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं कई बार यह निर्देश दे चुके हैं कि किसानों से किसी भी प्रकार का अतिरिक्त भुगतान न लिया जाए, लेकिन गन्ना क्रय केंद्रों पर हो रही यह अवैध वसूली उनके मंसूबों पर पानी फेरती दिख रही है। किसानों का कहना है कि यदि तुरंत कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।खामघाट निवासी किसान बाबूराम ने बताया कि यहां पर गन्ना लोडिंग अनलोडिंग के नाम पर रुपये लिए जा रहे है, जिसके द्वारा रूपये नहीं दिये जाते है उसका गन्ना नहीं लोडिंग अनलोडिंग किया जाता है,एक पर्ची पर सौ रुपये लिए जा रहे है। प्रभुदयाल निवासी लंभुआ ने कहा, गन्ना क्रय केंद्रों पर लोडिंग–अनलोडिंग के नाम पर ली जा रही अवैध वसूली से किसान बेहद परेशान हैं। शासन ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि किसानों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा, फिर भी जबरन दो रुपये प्रति क्विंटल वसूला जा रहा है। विरोध करने पर हमें खुद अनलोडिंग करने को कहा जाता है। मकरंदपुर न‍िवासी किसान रोशन सिंह धीरेन्द्र कुमार ने बताया है कि गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों के द्वारा गन्ना लोडिंग अनलोडिंग के लिए रुपये न देने पर ठेकेदार की लेवर गन्ना लोडिंग अनलोडिंग नहीं करती है। गन्ना क्रय केंद्र प्रभारी भी कुछ नहीं कहता है। केंद्र प्रभारी का कहना है कि रुपये नहीं दोगे तो गन्ना अनलोडिंग नहीं किया जायेगा। किसानों को खुद अनलोडिंग करना होता है। यह भी पढ़ें- खेतों में बाघ और गांव में दहशत का माहौल, पीलीभीत टाइगर रिजर्व से सटे महोफ में टाइगर दिखने से किसानों में खाैफ.

संवाद सूत्र, जागरण दियोरिया कलां। क्षेत्र के विभिन्न गन्ना क्रय केंद्रों पर किसानों से लोडिंग–अनलोडिंग के नाम पर जबरन शुल्क वसूला जा रहा है, जबकि शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि किसानों से किसी भी प्रकार का भुगतान नहीं लिया जाएगा। इसके बावजूद दो रुपये प्रति क्विंटल की दर से अवैध वसूली लगातार जारी है, जिससे क्षेत्र के किसानों में भारी आक्रोश है। सूत्रों के अनुसार मकरंदपुर रोशन सिंह चौराहे पर स्थित डालमिया शुगर मिल गिरगिचा निगोही शाहजहांपुर के गन्ना क्रय केंद्र पर किसान शिकायत कर रहे हैं कि उनसे अनिवार्य रूप से दो रुपये प्रति क्विंटल की दर से लोडिंग–अनलोडिंग शुल्क लिया जा रहा है। किसानों का कहना है कि चाहे वे कितना भी विरोध कर लें, केंद्र पर तैनात कर्मचारी पैसे लिए बिना गन्ना उतारने नहीं देते। यही स्थिति नौगमिया अ, नौगमिया ब, मकरंदपुर रोशन सिंह और बेनीपुर में स्थित डालमिया शुगर मिल के क्रय केंद्रों पर भी देखने को मिल रही है। वहीं दियोरिया कला अ ,ब में स्थित एलएच शुगर मिल पीलीभीत के क्रय केंद्र पर भी यही वसूली समान रूप से की जा रही है।किसानों द्वारा आपत्ति जताने पर मकरंदपुर रोशन सिंह क्रय केंद्र के प्रभारी ब्रजेश सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो किसान रुपये नहीं देंगे, उन्हें अपना गन्ना स्वयं अपने वाहन से उतारना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस शुल्क के संबंध में किसान ट्रांसपोर्ट ठेकेदार से बात करें, मानो वसूली की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं पर हो। इससे किसानों में और अधिक नाराजगी देखी गई है, क्योंकि किसी भी सरकारी आदेश में इस तरह के शुल्क का कोई प्रव‍िधान नहीं है। इसी बीच इंस्पेक्शन बुकिंग अधिकारी आशुतोष प्रताप सिंह ने शुक्रवार दोपहर मकरंदपुर रोशन सिंह चौराहे और मधवापुर अ स्थित क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर किसानों को शासन के निर्देशों से अवगत कराया। उन्होंने स्पष्ट बताया कि किसानों से किसी भी प्रकार का लोडिंग–अनलोडिंग शुल्क लेना पूर्णतः प्रतिबंधित है। इसके बावजूद निरीक्षण के बाद भी वसूली बंद नहीं हुई, जो प्रशासनिक निर्देशों की खुली अवहेलना को दर्शाता है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं कई बार यह निर्देश दे चुके हैं कि किसानों से किसी भी प्रकार का अतिरिक्त भुगतान न लिया जाए, लेकिन गन्ना क्रय केंद्रों पर हो रही यह अवैध वसूली उनके मंसूबों पर पानी फेरती दिख रही है। किसानों का कहना है कि यदि तुरंत कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।खामघाट निवासी किसान बाबूराम ने बताया कि यहां पर गन्ना लोडिंग अनलोडिंग के नाम पर रुपये लिए जा रहे है, जिसके द्वारा रूपये नहीं दिये जाते है उसका गन्ना नहीं लोडिंग अनलोडिंग किया जाता है,एक पर्ची पर सौ रुपये लिए जा रहे है। प्रभुदयाल निवासी लंभुआ ने कहा, गन्ना क्रय केंद्रों पर लोडिंग–अनलोडिंग के नाम पर ली जा रही अवैध वसूली से किसान बेहद परेशान हैं। शासन ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि किसानों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा, फिर भी जबरन दो रुपये प्रति क्विंटल वसूला जा रहा है। विरोध करने पर हमें खुद अनलोडिंग करने को कहा जाता है। मकरंदपुर न‍िवासी किसान रोशन सिंह धीरेन्द्र कुमार ने बताया है कि गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों के द्वारा गन्ना लोडिंग अनलोडिंग के लिए रुपये न देने पर ठेकेदार की लेवर गन्ना लोडिंग अनलोडिंग नहीं करती है। गन्ना क्रय केंद्र प्रभारी भी कुछ नहीं कहता है। केंद्र प्रभारी का कहना है कि रुपये नहीं दोगे तो गन्ना अनलोडिंग नहीं किया जायेगा। किसानों को खुद अनलोडिंग करना होता है। यह भी पढ़ें- खेतों में बाघ और गांव में दहशत का माहौल, पीलीभीत टाइगर रिजर्व से सटे महोफ में टाइगर दिखने से किसानों में खाैफ

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Sugar Mill Farmer Exploitation Uttar Pradesh Ganna Kray Kendra Yogi Adityanath Farmer Protest Loading Unloading Charges Sugarcane Procurement Illegal Recovery Sugarcane Farmers Illegal Charges Sugar Mill Exploitation Farmer Grievances Sugarcane Procurement Center Fees Loading Unloading Charges India Dalmia Sugar Mill Controversy Uttar Pradesh Farmer Issues Pilibhit News Pilibhit Latest News Pilibhit News In Hindi Pilibhit Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Imran Khan Death News: ইমরান ইস্যুতে বড় আপডেট! মৃত্যু হয়নি জেল জানালেও এবার বিক্ষোভে সামিল আফ্রিদি...Imran Khan Death News: ইমরান ইস্যুতে বড় আপডেট! মৃত্যু হয়নি জেল জানালেও এবার বিক্ষোভে সামিল আফ্রিদি...KP CM Afridi Tehreek e Insaf supporters gather outside Adiala Jail amid concerns over Imran Khan health
Read more »

CM सिद्धारमैया और डिप्टी CM शिवकुमार के बीच चले 'शब्द' बाण, karnataka में फिर गर्माई सियासतCM सिद्धारमैया और डिप्टी CM शिवकुमार के बीच चले 'शब्द' बाण, karnataka में फिर गर्माई सियासतWebDunia is a leading Hindi news and content platform offering the latest updates and in-depth coverage on entertainment, lifestyle, astrology, religion, current affairs, and more. Stay informed with breaking Hindi news, trending web stories, and exclusive features.
Read more »

UP Govt: लखनऊ में सीएम योगी ने राष्ट्रपति मुर्मू का किया स्वागत, इस कार्यक्रम में हुए शामिलUP Govt: लखनऊ में सीएम योगी ने राष्ट्रपति मुर्मू का किया स्वागत, इस कार्यक्रम में हुए शामिलUP Govt: लखनऊ में सीएम योगी ने राष्ट्रपति मुर्मू का किया स्वागत, इस कार्यक्रम में हुए शामिल CM yogi welcomes President Draupadi murmu in Lucknow राज्य | उत्तर प्रदेश
Read more »

बास्केटबॉल प्लेयर की मौत, हरियाणा-पंजाब CM आमने-सामने: मान बोले- ग्राउंड से बच्चे की लाश आई; सैनी ने पूछा- ...बास्केटबॉल प्लेयर की मौत, हरियाणा-पंजाब CM आमने-सामने: मान बोले- ग्राउंड से बच्चे की लाश आई; सैनी ने पूछा- ...A 16-year-old basketball player’s death in Rohtak sparks a political clash between Haryana CM Nayab Saini and Punjab CM Bhagwant Mann over sports policy and governance.
Read more »

Karnataka CM Tussle Solved? Shivakumar Issues A Statement Of Unity After Breakfast Meeting With SiddaramaiahKarnataka CM Tussle Solved? Shivakumar Issues A Statement Of Unity After Breakfast Meeting With SiddaramaiahThe breakfast meeting between Karnataka CM Siddaramaiah and Deputy CM Shivakumar was aimed at cooling the rumours ahead of consultations with the Congress high command.
Read more »

CM Pinarayi Vijayan: ഗൾഫ് സന്ദർശനത്തിന്‍റെ അവസാനഘട്ടം; മുഖ്യമന്ത്രി പിണറായി വിജയൻ ഞായറാഴ്ച ദുബായിലേക്ക്CM Pinarayi Vijayan: ഗൾഫ് സന്ദർശനത്തിന്‍റെ അവസാനഘട്ടം; മുഖ്യമന്ത്രി പിണറായി വിജയൻ ഞായറാഴ്ച ദുബായിലേക്ക്CM Pinarayi Vijayan: മൂന്നു ദിവസത്തെ സന്ദർശനത്തിനായി മുഖ്യമന്ത്രി ഞായറാഴ്ച ദുബായിലെത്തും
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:56:31