फिर चर्चा में सीतामढ़ी डीएम रिची पांडे, अपने इस अंदाज के लिए सोशल मीडिया पर छाए, वायरल हुआ गाना

Sitamarhi News News

फिर चर्चा में सीतामढ़ी डीएम रिची पांडे, अपने इस अंदाज के लिए सोशल मीडिया पर छाए, वायरल हुआ गाना
Sitamarhi Today NewsSitamarhi Latest NewsLocal 18 News
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 83 sec. here
  • 20 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 95%
  • Publisher: 51%

सीतामढ़ी में डीएम रिची पांडे ने चपरासी के घर शादी में पहुंचकर गाना गाकर एक बार फिर वाहवाही बटोर ली है. उन्होंने इस खास अंदाज से सादगी और इंसानियत की मिसाल पेश की. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग इसे खूब सराह रहे हैं.

सीतामढ़ी. सीतामढ़ी में सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो ने खूब धूम मचा रखी है, जिसमें जिलाधिकारी रिची पांडे अपने सादगी भरे अंदाज़ और बेहतरीन गायकी से सभी का दिल जीतते नजर आ रहे हैं. अक्सर अपने प्रशासनिक कार्यों के साथ-साथ सुरों के प्रति प्रेम के लिए चर्चित रहने वाले डीएम पांडे का यह वीडियो उनके चपरासी के घर पर आयोजित शादी समारोह का है.

जहां वे न सिर्फ पहुंचे, बल्कि परिवार को आशीर्वाद भी दिया. यह दृश्य आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया. आमतौर पर किसी डीएम को लोगों के बीच इतना घुल-मिल कर रहते हुए नहीं देखा जाता है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल समारोह में पहले से ही संगीत कार्यक्रम चल रहा था. जैसे ही डीएम साहब मंच के करीब पहुंचे, लोगों ने उनसे गाने की फरमाइश कर दी. भीड़ की जिद्द देखते हुए डीएम रिची पांडे मुस्कुराते हुए मंच पर आए और माइक थाम लिया. फिर उन्होंने अपनी पसंदीदा शैली में मशहूर गाना ‘हो आज मौसम बड़ा बेईमान है…’ गाना शुरू किया. उनकी आवाज़ गूंजी तो कुछ ही क्षणों में पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से भर उठा. लोग मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने लगे और बच्चे-बुजुर्ग सभी मंच की ओर खिंचे चले आए. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग लगातार इसकी सराहना कर रहे हैं. डीएम की हो रही वाहवाही वीडियो केवल गायकी की वजह से नहीं, बल्कि इंसानियत और आत्मीयता की मिसाल पेश करने के कारण भी तेजी से फैल रहा है. लोग यह कहते नहीं थक रहे कि डीएम ने अपने चपरासी के घर शादी में पहुंचकर सम्मान और बराबरी का जो संदेश दिया है, वह काबिल-ए-तारीफ है. बड़े और छोटे के बीच की दूरी को खत्म करते हुए डीएम साहब ने साबित कर दिया कि प्रशासनिक पद सिर्फ जिम्मेदारी का नहीं, बल्कि संवेदनशीलता का भी होता है. उनके इस कदम ने लोगों के दिलों में उनके प्रति और अधिक सम्मान भर दिया है. सादगी की अनोखी मिसाल स्थानीय लोग कह रहे हैं कि ऐसा दृश्य शायद ही कभी देखने को मिलता है, जब कोई आईएएस अधिकारी अपने कर्मचारी के घर जाकर खुशी के मौके में शामिल हो. डीएम पांडे के इस सहज और मानवीय पहलू ने न सिर्फ परिवार की खुशी बढ़ाई, बल्कि पूरे जिले में एक सकारात्मक संदेश भी दिया है. यही कारण है कि यह वीडियो वायरल होने के साथ-साथ चर्चा में भी बना हुआ है, और लोग इसे ‘सादगी की अनोखी मिसाल’ बता रहे हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

Sitamarhi Today News Sitamarhi Latest News Local 18 News DM Richi Pandey Viral Video Sitamarhi Dm Viral Video Sitamarhi Dm Singing Video Dm Richi Pandey सीतामढ़ी समाचार सीतामढ़ी आज की खबर सीतामढ़ी ताज़ा खबर लोकल 18 न्यूज डीएम रिची पांडे वायरल वीडियो सीतामढ़ी डीएम वायरल वीडियो सीतामढ़ी डीएम गाने का वीडियो डीएम रिची पांडे

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-02 22:23:08