कोनोली की शानदार पारी से पंजाब किंग्स की जीत, अर्शदीप ने डाला सबसे लंबा ओवर

खेल News

कोनोली की शानदार पारी से पंजाब किंग्स की जीत, अर्शदीप ने डाला सबसे लंबा ओवर
आईपीएलपंजाब किंग्सगुजरात टाइटंस
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 141 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 77%
  • Publisher: 51%

आईपीएल 2026 सीज़न में कोनोली की नाबाद 72 रनों की पारी की बदौलत पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हराया। मैच में अर्शदीप सिंह ने एक अनचाहा रिकॉर्ड बनाते हुए सबसे लंबा ओवर डाला।

अंत तक टिके रहे कोनोली पंजाब ने इस तरह आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत जीत से की है। पंजाब अगर ये मैच अपने नाम कर सकी तो इसका सबसे ज्यादा श्रेय कोनोली को जाता है जो अंत तक टिके रहे। कोनोली 44 गेंदों पर पांच चौकों और पांच छक्कों की मदद से 72 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, प्रभसिमरन सिंह ने 37 रन की पारी खेल ी। गुजरात के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन विकेट झटके, जबकि रबादा, अशोक, राशिद और वाशिंगटन को एक-एक विकेट मिला। कोनोली -प्रभसिमरन की साझेदारी लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात ने पंजाब को पहला झटका जल्दी दिया। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे प्रियांश आर्या सात रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कोनोली और प्रभसिमरन सिंह ने दूसरे विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी कर पंजाब को संभाला। राशिद ने हालांकि, प्रभसिमरन को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। मैच में हल्की-हल्की बारिश भी हो रही थी जिस कारण पंजाब ने आक्रामक बल्लेबाजी की। श्रेयस ने भी दो छक्के लगाकर इरादे जाहिर कर दिए। लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा ने श्रेयस , शशांक सिंह और मार्कस स्टोइनिस को आउट कर पंजाब की पारी लड़खड़ा दी। हालांकि, कोनोली अंत तक टिके रहे और टीम को जीत दिलाकर पवेलियन लौटे। पंजाब के लिए जेवियर बार्टलेट पांच गेंदों पर एक छक्के की मदद से 11 रन बनाकर नाबाद रहे। अच्छी शुरुआत को आगे नहीं बढ़ा सका गुजरात इससे पहले, पंजाब ने गुजरात को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। गुजरात ने शुरुआत अच्छी की, लेकिन टीम इस लय को बरकरार नहीं रख सकी। लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए मध्य के ओवरों में गुजरात टाइटंस पर दबाव बनाने में मदद की, जबकि विजयकुमार विशाक ने शानदार गेंदबाजी की जिससे गुजरात की टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी। बल्लेबाजी के इस फीके प्रदर्शन में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल और जोस बटलर ने योगदान दिया। विशाक-चहल की शानदार गेंदबाजी बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद गिल ने बेहतरीन लय में दिख रहे थे, उन्होंने चौकों-छक्कों की झड़ी लगा दी जिससे टीम तीन ओवरों में ही 35 रन तक पहुंच गई। इससे पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को गेंदबाजी में बदलाव करना पड़ा और उन्होंने लंबे कद के मार्को यानसेन को गेंद सौंपी। इसका उन्हें तुरंत फायदा मिला। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यानसेन ने साई सुदर्शन को एक गेंद पर ऐसा शॉट खेल ने पर मजबूर किया जो सीधे मिड-ऑफ की तरफ़ गया जहां अय्यर ने आसानी से कैच लपक लिया। गुजरात टाइटंस ने पावरप्ले में एक विकेट पर 54 रन बना लिए थे। पंजाब की टीम ने शुरुआती ओवरों में रन लुटाने के बाद बाद के ओवरों में नियंत्रण पा लिया था और अंतत: गुजरात को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। पंजाब की ओर से विजयकुमार विशाक ने तीन विकेट, युजवेंद्र चहल ने दो विकेट और मार्को यानसेन ने एक विकेट झटके। अर्शदीप ने डाला सबसे लंबा ओवर पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। अर्शदीप आईपीएल में सबसे लंबा ओवर डालने वाले गेंदबाजों की सूची में शामिल हो गए। आखिरी ओवर करने आए अर्शदीप सिंह ने 11 गेंदें की क्योंकि उन्होंने इस ओवर में चार वाइड और एक नो बॉल फेंकी। अर्शदीप से पहले मोहम्मद सिराज, तुषार देशपांडे, शार्दुल ठाकुर, संदीप शर्मा और हार्दिक पांड्या भी आईपीएल में एक ओवर में 11 गेंद डाल चुके हैं।.

अंत तक टिके रहे कोनोली पंजाब ने इस तरह आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत जीत से की है। पंजाब अगर ये मैच अपने नाम कर सकी तो इसका सबसे ज्यादा श्रेय कोनोली को जाता है जो अंत तक टिके रहे। कोनोली 44 गेंदों पर पांच चौकों और पांच छक्कों की मदद से 72 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, प्रभसिमरन सिंह ने 37 रन की पारी खेली। गुजरात के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन विकेट झटके, जबकि रबादा, अशोक, राशिद और वाशिंगटन को एक-एक विकेट मिला। कोनोली-प्रभसिमरन की साझेदारी लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात ने पंजाब को पहला झटका जल्दी दिया। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे प्रियांश आर्या सात रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कोनोली और प्रभसिमरन सिंह ने दूसरे विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी कर पंजाब को संभाला। राशिद ने हालांकि, प्रभसिमरन को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। मैच में हल्की-हल्की बारिश भी हो रही थी जिस कारण पंजाब ने आक्रामक बल्लेबाजी की। श्रेयस ने भी दो छक्के लगाकर इरादे जाहिर कर दिए। लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा ने श्रेयस , शशांक सिंह और मार्कस स्टोइनिस को आउट कर पंजाब की पारी लड़खड़ा दी। हालांकि, कोनोली अंत तक टिके रहे और टीम को जीत दिलाकर पवेलियन लौटे। पंजाब के लिए जेवियर बार्टलेट पांच गेंदों पर एक छक्के की मदद से 11 रन बनाकर नाबाद रहे। अच्छी शुरुआत को आगे नहीं बढ़ा सका गुजरात इससे पहले, पंजाब ने गुजरात को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। गुजरात ने शुरुआत अच्छी की, लेकिन टीम इस लय को बरकरार नहीं रख सकी। लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए मध्य के ओवरों में गुजरात टाइटंस पर दबाव बनाने में मदद की, जबकि विजयकुमार विशाक ने शानदार गेंदबाजी की जिससे गुजरात की टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी। बल्लेबाजी के इस फीके प्रदर्शन में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल और जोस बटलर ने योगदान दिया। विशाक-चहल की शानदार गेंदबाजी बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद गिल ने बेहतरीन लय में दिख रहे थे, उन्होंने चौकों-छक्कों की झड़ी लगा दी जिससे टीम तीन ओवरों में ही 35 रन तक पहुंच गई। इससे पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को गेंदबाजी में बदलाव करना पड़ा और उन्होंने लंबे कद के मार्को यानसेन को गेंद सौंपी। इसका उन्हें तुरंत फायदा मिला। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यानसेन ने साई सुदर्शन को एक गेंद पर ऐसा शॉट खेलने पर मजबूर किया जो सीधे मिड-ऑफ की तरफ़ गया जहां अय्यर ने आसानी से कैच लपक लिया। गुजरात टाइटंस ने पावरप्ले में एक विकेट पर 54 रन बना लिए थे। पंजाब की टीम ने शुरुआती ओवरों में रन लुटाने के बाद बाद के ओवरों में नियंत्रण पा लिया था और अंतत: गुजरात को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। पंजाब की ओर से विजयकुमार विशाक ने तीन विकेट, युजवेंद्र चहल ने दो विकेट और मार्को यानसेन ने एक विकेट झटके। अर्शदीप ने डाला सबसे लंबा ओवर पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। अर्शदीप आईपीएल में सबसे लंबा ओवर डालने वाले गेंदबाजों की सूची में शामिल हो गए। आखिरी ओवर करने आए अर्शदीप सिंह ने 11 गेंदें की क्योंकि उन्होंने इस ओवर में चार वाइड और एक नो बॉल फेंकी। अर्शदीप से पहले मोहम्मद सिराज, तुषार देशपांडे, शार्दुल ठाकुर, संदीप शर्मा और हार्दिक पांड्या भी आईपीएल में एक ओवर में 11 गेंद डाल चुके हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

आईपीएल पंजाब किंग्स गुजरात टाइटंस कोनोली अर्शदीप सिंह

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Budget 2026: क्या 2026-27 पुरानी टैक्स व्यवस्था का अंतिम वर्ष होगा? 72% हो चुके शिफ्ट, अब आपके फैसले की बारीBudget 2026: क्या 2026-27 पुरानी टैक्स व्यवस्था का अंतिम वर्ष होगा? 72% हो चुके शिफ्ट, अब आपके फैसले की बारीआज देश का बजट आने वाला है। भारत के प्रत्यक्ष कर ढांचे में बीते कुछ समय में एक बड़ा संरचनात्मक बदलाव देखा गया। केंद्र सरकार द्वारा नई टैक्स व्यवस्था को &39;डिफ़ॉल्ट&39; बनाने और इसे
Read more »

West Bengal Assembly Election 2026: বিধানসভা ভোটের বিগ বিগ ব্রেকিং! কবে ভোট রাজ্যে? নির্ঘণ্ট কবে ঘোষণা করবে কমিশন? কদফায় ভোট?West Bengal Assembly Election 2026: বিধানসভা ভোটের বিগ বিগ ব্রেকিং! কবে ভোট রাজ্যে? নির্ঘণ্ট কবে ঘোষণা করবে কমিশন? কদফায় ভোট?West Bengal Assembly Election 2026 West bengal Assembly Election 2026 Schedule bengal Assembly Election 2026 phase bengal Assembly Election 2026 result
Read more »

Bangladesh election 2026 result: হিংসা, সংঘর্ষ ও ককটেল বিস্ফোরণে রক্ত ঝরল পদ্মাপারে! মৃত্যু ও আগুনপথেই কি মসনদের দিকে তারেক?Bangladesh election 2026 result: হিংসা, সংঘর্ষ ও ককটেল বিস্ফোরণে রক্ত ঝরল পদ্মাপারে! মৃত্যু ও আগুনপথেই কি মসনদের দিকে তারেক?Bangladesh Election Results 2026 BNP Leader Killed 72 Injured As Violence Erupts During First Post Hasina Ouster Polling
Read more »

T20 World Cup 2026: भारत की जीत से बदला ग्रुप-1 का समीकरण, टीम इंडिया के लिए आसान नहीं सेमीफाइनल की राहT20 World Cup 2026: भारत की जीत से बदला ग्रुप-1 का समीकरण, टीम इंडिया के लिए आसान नहीं सेमीफाइनल की राहटी20 विश्‍व कप 2026 में गुरुवार को भारतीय टीम ने जिम्‍बाब्‍वे को 72 रन से हराकर सेमीफाइनल की उम्‍मीदों को जिंदा रखा है।
Read more »

IND vs ZIM: 'बेहतर प्रदर्शन कर सकते', जीत के बाद भी खुश नहीं कप्‍तान सूर्यकुमार यादव; बताया कहां सुधार जरूरीIND vs ZIM: 'बेहतर प्रदर्शन कर सकते', जीत के बाद भी खुश नहीं कप्‍तान सूर्यकुमार यादव; बताया कहां सुधार जरूरीटी20 विश्‍व कप 2026 के सुपर-8 में भारतीय टीम का खाता खुला गया है। गुरुवार को भारत ने जिम्‍बाब्‍वे को 72 रन से मात दी। मैच के हीरो हार्दिक पांड्या रहे।
Read more »

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र में 72 साल बाद दुर्लभ संयोग, जानें घटस्थापना का मुहूर्तChaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र में 72 साल बाद दुर्लभ संयोग, जानें घटस्थापना का मुहूर्तChaitra Navratri 2026: 19 मार्च से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्र में कलश स्थापना के लिए दो शुभ मुहूर्त बताए गए हैं. पहला शुभ समय सुबह 6 बजकर 02 मिनट से 7 बजकर 43 मिनट तक रहेगा. इसके बाद दूसरा शुभ मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 05 मिनट से दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 18:18:30