आज देश का बजट आने वाला है। भारत के प्रत्यक्ष कर ढांचे में बीते कुछ समय में एक बड़ा संरचनात्मक बदलाव देखा गया। केंद्र सरकार द्वारा नई टैक्स व्यवस्था को 'डिफ़ॉल्ट' बनाने और इसे
आज देश का बजट आने वाला है। भारत के प्रत्यक्ष कर ढांचे में बीते कुछ समय में एक बड़ा संरचनात्मक बदलाव देखा गया। केंद्र सरकार द्वारा नई टैक्स व्यवस्था को 'डिफ़ॉल्ट' बनाने और इसे लगातार आकर्षक बनाने के कदमों का असर अब आंकड़ों में साफ दिखने लगा है। वित्त मंत्रालय के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 के लिए फाइल किए गए कुल आयकर रिटर्न में से लगभग 72% करदाताओं ने नई टैक्स व्यवस्था को चुना है। अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में पुरानी टैक्स व्यवस्था के अंत की शुरुआत होगी? आंकड़ों से समझें: नई व्यवस्था की ओर कितना झुकाव? आयकर विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 15 सितंबर 2025 तक 7.
3 करोड़ से ज्यादा आयकर रिटर्न दाखिल किए गए, जो पिछले वर्ष के 7.28 करोड़ के रिकॉर्ड को पार कर गया है। जिनमें से 5.27 करोड़ रिटर्न नई टैक्स व्यवस्था के तहत आए। यह कुल फाइलिंग का 72% से अधिक है। इसके विपरीत, केवल 28% करदाताओं ने ही पुरानी व्यवस्था को चुनना पसंद किया। विशेषज्ञों का मानना है कि नई व्यवस्था में टैक्स स्लैब के सरलीकरण और छूट की सीमा बढ़ाने से मध्यम वर्ग तेजी से इस ओर आकर्षित हुआ है। पिछले वर्ष की बजट में क्या बदलाव हुआ? बजट 2025 के प्रस्तावों ने नई टैक्स व्यवस्था को और भी मजबूत बना दिया। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए सरकार ने नई व्यवस्था में टैक्स स्लैब को तर्कसंगत बनाने का फैसला। अब ₹12 लाख तक की सालाना आय वाले व्यक्तियों को प्रभावी रूप से कोई आयकर नहीं देना होगा। अब इस बार के बजट में इस बारे में सरकार के फैसले पर नजर टिकी रहेगी। नई टैक्स व्यवस्था के मौजूदा स्लैब ₹0 से ₹4 लाख: शून्य ₹4 लाख से ₹8 लाख: 5% ₹8 लाख से ₹12 लाख: 10% ₹12 लाख से ₹16 लाख: 15% ₹16 लाख से ₹20 लाख: 20% ₹20 लाख से ₹24 लाख: 25% ₹24 लाख से अधिक: 30% पुरानी टैक्स व्यवस्था के स्लैब ₹0 से ₹2.5 लाख: शून्य ₹2.5 लाख से ₹5 लाख: 5% ₹5 लाख से ₹10 लाख: 20% ₹10 लाख से अधिक: 30% इसके साथ ही, पिछले बजट में वेतनभोगियों के लिए स्टैंडर्ड डिडक्शन को बढ़ाकर ₹75,000 कर दिया गया था, जिससे ₹12.75 लाख तक की आय वाले वेतनभोगी करमुक्त हो सकते हैं। अब वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में सरकार इसमें कोई बदलाव करती है या नहीं, इस पर सबकी नजर रहेगी। पुरानी व्यवस्था का भविष्य: क्या यह आखिरी चरण है? पुरानी टैक्स व्यवस्था में पिछले कई वर्षों से स्लैब और दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जहां नई व्यवस्था में 30% का उच्चतम टैक्स रेट ₹24 लाख के बाद शुरू होता है, वहीं पुरानी व्यवस्था में यह मात्र ₹10 लाख के बाद ही प्रभावी हो जाता है। हालांकि, सरकार ने अभी तक पुरानी व्यवस्था को बंद करने की किसी 'सनसेट डेट' की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन जिस तरह से नई व्यवस्था को डिफॉल्ट बनाया गया है और पुरानी व्यवस्था को स्थिर रखा गया है, उससे संकेत मिलता है कि आने वाले वर्षों में यह अप्रासंगिक हो सकती है। क्या करदाताओं के लिए आगे की राह होगी और आसान? 72% करदाताओं का नई व्यवस्था की ओर शिफ्ट होना इस बात का प्रमाण है कि लोग अब जटिल निवेश आधारित कटौती के बजाय कम दरों और सरल अनुपालन को प्राथमिकता दे रहे हैं। यदि आप भी पुराने निवेशों और कटौती के लाभों में फंसे हैं, तो वित्त वर्ष 2026-27 आपके लिए अपनी टैक्स प्लानिंग पर पुनर्विचार करने का महत्वपूर्ण मोड़ हो सकता है। इस के बजट में देखने वाली बात यह होगी कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने बजट भाषण में करदाताओं के लिए आगे की राह और आसान करने वाली हैं या नहीं।
Budget 2026 New Tax Regime Old Tax Regime Income Tax Return Itr Filing Tax Slabs 2026-27 Standard Deduction Tax Exemption Limit Fy 2026-27 Business News In Hindi Business Diary News In Hindi Business Diary Hindi News बजट 2026 नई टैक्स व्यवस्था पुरानी टैक्स व्यवस्था आयकर रिटर्न इनकम टैक्स स्लैब 2026-27 स्टैंडर्ड डिडक्शन टैक्स छूट सीमा वित्त वर्ष 2026-27
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Income Tax Budget 2026 LIVE: 2 दिन बाद पेश होगा बजट 2026, वित्त मंत्री कर सकती है इनकम टैक्स पर बड़े एलान!Budget 2026 Expectations Live: Income Tax| Healthcare | Education | बजट 2026 | बजट 2026 लाइव अपडेट्स | Budget 2026 Live Updates
Read more »
શું મધ્યમ વર્ગના કરમાં ઘટાડો થશે? બજેટમાં ઈન્વેસ્ટરોથી લઈને ટેક્સપેયર્સને શું છે આશાBudget 2026-27: બજાજ બ્રોકિંગના એક રિપોર્ટ અનુસાર દેશમાં સ્વાસ્થ્ય સેવાઓનું વર્તુળ વધી રહ્યું છે અને બજેટ 2026મા તેનો વિસ્તાર કરી શકાય છે.
Read more »
Budget 2026: क्या 2026-27 पुरानी टैक्स व्यवस्था का अंतिम वर्ष होगा? 72% हो चुके शिफ्ट, अब आपके फैसले की बारीभारत के प्रत्यक्ष कर ढांचे में एक बड़ा संरचनात्मक बदलाव देखा जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा नई टैक्स व्यवस्था को &39;डिफ़ॉल्ट&39; बनाने और इसे लगातार आकर्षक बनाने के कदमों का असर अब आंकड़ों
Read more »
Union Budget 2026: రేపే పార్లమెంట్లో బడ్జెట్! అందరి చూపు వాటిపైనే..మంత్రి స్పీచ్లో ఏవేవి ఉండొచ్చంటే?Union Budget 2026 Key Things: రేపు (ఫిబ్రవరి 1న) కేంద్ర ఆర్థిక మంత్రి నిర్మలా సీతారామన్ కేంద్ర బడ్జెట్ 2026-27ను పార్లమెంటులో ప్రవేశపెట్టబోతున్నారు.
Read more »
उत्तराखंड को केंद्र के बजट से राहत की उम्मीद: कुंभ के लिए मिल सकता है स्पेशल पैकेज; युवाओं को टैक्स में छूट...Uttarakhand seeks special Kumbh package & new railway lines in Union Budget 2026-27. Follow latest updates.
Read more »
LPG Cylinder Price: बजट से पहले महंगाई का तड़का, महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडरBudget 2026-27 Live: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में फाइनेंशियल ईयर 2026-27 का बजट पेश करेंगी। उनका बजट भाषण लोकसभा में सुबह 11.
Read more »
