मंडी लोकसभा सीट (Mandi Lok Sabha Seat) के अंतर्गत एक विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक होने की वजह से अनिल शर्मा से भाजपा उम्मीदवार रामस्वरूप शर्मा के समर्थन में और कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ प्रचार किए जाने की उम्मीद की जा रही थी. अनिल शर्मा ने कहा, ‘मैंने मेरे पिता सुखराम और बेटे के 25 मार्च को कांग्रेस में फिर से शामिल होने के बाद भाजपा नेतृत्व को पहले ही बता दिया था कि यदि कांग्रेस आश्रय को टिकट देती है तो मैं उनके खिलाफ प्रचार नहीं करूंगा.’
खास बातेंशिमला: हिमाचल प्रदेश की भाजपा सरकार में विद्युत मंत्री अनिल शर्मा ने कहा है कि वह अपने बेटे आश्रय शर्मा के खिलाफ लोकसभा चुनाव में प्रचार नहीं करेंगे. शर्मा को मंडी से कांग्रेस उम्मीदवार घोषित किया गया है.
आश्रय शर्मा को टिकट दिए जाने के एक दिन बाद अनिल शर्मा ने कहा कि वह अपने बेटे के खिलाफ प्रचार नहीं करेंगे. सुखराम के बेटे अनिल शर्मा मंडी विधानसभा से भाजपा विधायक हैं. मंडी विधानसभा क्षेत्र के अलावा 16 अन्य विधानसभा क्षेत्र मंडी संसदीय क्षेत्र में पड़ते हैं. मंडी लोकसभा सीट के अंतर्गत एक विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक होने की वजह से अनिल शर्मा से भाजपा उम्मीदवार रामस्वरूप शर्मा के समर्थन में और कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ प्रचार किए जाने की उम्मीद की जा रही थी. अनिल शर्मा ने कहा, ‘मैंने मेरे पिता सुखराम और बेटे के 25 मार्च को कांग्रेस में फिर से शामिल होने के बाद भाजपा नेतृत्व को पहले ही बता दिया था कि यदि कांग्रेस आश्रय को टिकट देती है तो मैं उनके खिलाफ प्रचार नहीं करूंगा.' सुखराम: घोटाले में नाम आने पर कांग्रेस ने निकाला, खुद की पार्टी बनाई, BJP में भी रहे, अब फिर थामा 'हाथ' इस बारे में सवाल किए जाने पर हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा, ‘आप लोग क्यों इस मामले के पीछे पड़े हुए हैं? यह उनके परिवार का मामला है. हम देखेंगे कि क्या करना है.' अनिल शर्मा ने कहा, ‘मैं मंडी के अलावा अन्य सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करने के लिए तैयार हूं.' शर्मा 1993 और 2012 में राज्य में वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकारों के दौरान मंत्री थे लेकिन अक्टूबर 2017 में विधानसभा चुनाव से पहले वह अपने पिता के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे. आश्रय मंडी से भाजपा का उम्मीदवार बनना चाहते थे लेकिन भाजपा ने मौजूदा सांसद रामस्वरूप को टिकट दे दिया जिसके बाद आश्रय अपने दादा के साथ फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए.Video: मुकाबला: चुनावी वादों के दम पर मिलेगी जीत?
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
वाराणसी में मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे सपाक्स के हीरालाल त्रिवेदीइटावा। सपाक्स पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सेवानिवृत्त आईएएस अफसर हीरालाल त्रिवेदी ने वाराणसी संसदीय क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
Read more »
कांग्रेस की एक और लिस्ट जारी- तारिक अनवर, कार्ति चिदंबरम समेत 10 उम्मीदवारों के नाम, जानिये कौन कहां से लड़ेगा चुनावकांग्रेस (Congress) ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) के लिए 10 और उम्मीदवारों की सूची जारी (Congress List) की. कांग्रेस की सूची के अनुसार तारिक अनवर बिहार के कटिहार से लड़ेंगे चुनाव. तारिक अहमद (Tariq Anwar) हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए हैं. वहीं, कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद (BK Hariprasad) बेंगलुरु दक्षिण से, कार्ति चिदंबरम (Karti Chidambaram) तमिलनाडु की शिवगंगा (Sivaganga) सीट से और सुरेश धनोरकर महाराष्ट्र के चंद्रपुर से चुनाव लड़ेंगे.
Read more »
AAP ने पंजाब में खेला क्रिश्चियन कार्ड, बाकी के 3 उम्मीदवारों के नाम पर भी लगी मुहर– News18 हिंदीइससे पहले लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को टक्कर देने के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही थी, लेकिन सीट बंटवारे को लेकर दोनों पार्टियों के बीच सहमति नहीं बन पाई. सूत्रों के मुताबिक, तेलुगू देशम पार्टी (TDP) चीफ चंद्रबाबू नायडू, तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी समेत विपक्ष के कई नेताओं ने नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) चीफ शरद पवार के घर पर बुलाई गई मीटिंग में शामिल हुए थे. मीटिंग में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के संभावित गठबंधन पर चर्चा हुई थी. लेकिन तब कोई बात नहीं बनी थी.
Read more »
'न्याय' पर बोले नीति आयोग के उपाध्यक्ष, कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए ऐसा करती हैनीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि अगर न्याय योजना लागू की जाती है तो ऐसा हो सकता है कि वित्तीय घाटा बढ़कर 3.5 फीसदी से बढ़कर 6 फीसदी तक हो जाए. क्रेडिट रेटिंग एजेंसियां हमारी रेटिंग घटा दें. हमें बाहर से लोन न मिले. इसका नतीजा यह होगा कि लोग हमारे यहां निवेश करना रोक देंगे.
Read more »
राहुल के 'न्याय' पर सवाल उठाकर फंसे नीति आयोग उपाध्यक्ष, चुनाव आयोग मांगेगा जवाबकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की न्याय योजना पर टिप्पणी करने की वजह से नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार के खिलाफ चुनाव आयोग संज्ञान ले सकता है. उनकी टिप्पणी को चुनाव आयोग ने आचार संहिता का उल्लंघन माना है.
Read more »
लोकसभा चुनाव: वाराणसी में मोदी के खिलाफ लड़ सकते हैं संकटमोचन मंदिर के महंत-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। 2014 की तरह इस बार भी सबकी नजर वाराणसी सीट पर है। इस बार पीएम नरेंद्र मोदी के सामने संकटमोचन मंदिर के महंत प्रफेसर विश्वम्भर नाथ मिश्र कांग्रेस की तरफ से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। ऐसे में 2014 की तरह ही इस बार भी रोचक मुकाबला होना तय है।
Read more »
'जमीं हो, आसां हो, या फिर अंतरिक्ष.. सर्जिकल स्ट्राइक का साहस इसी चौकीदार ने दिखाया', PM मोदी की 10 खास बातेंप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने गुरुवार को मेरठ से लोकसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार अभियान की शुरुआत कर दिया. लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद पीएम मोदी की पहली सभा है. साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भी पीएम मोदी ने मेरठ से ही चुनाव प्रचार का आगाज किया था. पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मेरठ, हापुड़, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद, नोएडा समेत पूरे पश्चिमी यूपी से पधारे आप सभी बहनों भाइयों को मेरा प्रणाम. दिल्ली समेत पूरा उत्तर, दक्षिण, पूरब, पश्चिम जो भी लोग हैं, इस जनसैलाब को देख सकते हैं. भारत के 130 करोड़ के लोग मन बना चुके हैं कि देश में एक बार फिर (लोग बोले मोदी सरकार) बनने जा रही है. इतने सारे संख्या में पधारने के लिए आप सभी का, बीजेपी के कार्यकर्ता, बूथ का इंतजाम देखने वाले, अन्य सभी साथियों का हृदयपूर्व आभार व्यक्त करता हूं. मेरठ के बाद पीएम मोदी उत्तराखंड के रुद्रपुर और जम्मू-कश्मीर के अखनूर के पास जनसभाओं को संबोधित करेंगे.
Read more »
मध्य प्रदेश में बीजेपी के कई नेता नाराज, भिंड के पूर्व सांसद कांग्रेस के संपर्क मेंलोकसभा चुनाव 2019 से पहले मध्य प्रदेश में टिकट वितरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में असंतोष बढ़ रहा है. शहडोल के सांसद ज्ञान सिंह और भिंड के पूर्व सांसद अशोक अर्गल टिकट न मिलने को लेकर खुले तौर पर अपनी नाराजगी जता चुके हैं. अर्गल कांग्रेस के संपर्क में हैं.
Read more »
राहुल गांधी अमेठी के साथ केरल के वायनाड से भी लड़ेंगे चुनाव: कांग्रेसLok Sabha Election 2019 Rahul Gandhi will Contest From kerala Wayanad | कांग्रेस का कहना- केरल से लगातार आ रही कार्यकर्ताओं की मांग को देखते हुए उन्होंने वायनाड से भी चुनाव लड़ने का फैसला किया
Read more »
