Lok Sabha Election 2019: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की संपत्ति 7 वर्षों में तीन गुना बढ़ी
खास बातेंनई दिल्ली : नामांकन में दी गई जानकारी के अनुसार अमित शाह और उनकी पत्नी के पास 38.81 करोड़ रुपये की कुल चल-अचल संपत्ति है जो साल 2012 में 11.79 करोड़ रुपये थी. नामांकन के दौरान दिये गए ब्योरे के मुताबिक अमित शाह के पास कुल 20,633 रुपये और उनकी पत्नी के पास 72,578 रुपये की नगदी है.
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने शपथपत्र में अपनी आय का जरिया राज्यसभा सदस्य के रूप में मिली सैलरी, रेंट और कृषि संबंधी कार्यों से मिले पैसे को दिखाया है. आपको बता दें कि साल 2017 में जब अमित शाह राज्यसभा के लिए नामांकन भर रहे थे, तब उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 34.31 करोड़ रुपये दिखाई थी. 2017 से अबतक उनकी संपत्ति में कुल 4.5 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है. गांधीनगर सीट से चुनाव लड़ रहे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने अपने शपथपत्र में बताया है कि न तो उनके और न ही उनकी पत्नी के पास कोई कार है. साथ ही इस बात का भी जिक्र किया है कि उन्होंने वाणिज्य में अपनी स्नातक की पढ़ाई द्वितीय वर्ष से आगे पूरी नहीं की. बीजेपी अध्यक्ष ने अपने शपथपत्र में बताया है कि उनके खिलाफ 4 आपराधिक मामले लंबित हैं. इसमें से दो बिहार और दो पश्चिम बंगाल में दर्ज हैं. गौरतलब है कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कल गांधीनगर लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया था. नामांकन से पहले एक रोड शो का आयोजन भी किया गया. अमित शाह ने कहा कि गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी के रूप में नांमाकन करने जा रहा हूं. मुझे आज 1982 के दिन याद आ रहे हैं. जब मैं यहां के एक छोटे से बूथ का बूथ अध्यक्ष था. उन्होंने कहा कि गांधीनगर से लालकृष्ण आडवाणी, अटल बिहारी वाजपेयी सांसद रहे. मेरा सौभाग्य है कि भाजपा मुझे यहीं से सांसद बनाने जा रही है. भाजपा एक विचारधारा की पार्टी है. विपक्ष पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि आज देश के सामने सवाल है कि देश को सुरक्षा कौन दे सकता है. देश को सुरक्षा सिर्फ नरेन्द्र मोदी और एनडीए की सरकार दे सकती है. अमित शाह के अलावा राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर करारा प्रहार किया. टिप्पणियांVIDEO : भारत को महासत्ता बनाने का चुनाव
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अमित शाह ने विपक्ष पर किया प्रहार, कहा- सिर्फ मोदी सरकार दे सकती है पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाबअमित शाह ने विपक्ष पर किया प्रहार, कहा- सिर्फ मोदी सरकार दे सकती है पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब AbkiBaarKiskiSarkar
Read more »
LIVE: शीला दीक्षित का ऐलान- दिल्ली में कांग्रेस करेगी आय पर चर्चाबीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट IndiaElects
Read more »
LIVE: ऐसा PM चाहिए जिसके शपथ लेते ही दुश्मन डर जाए- शाहमुरादाबाद में बीजेपी अध्यक्ष ने देश की सुरक्षा को बताया आज का सबसे बड़ा मुद्दा IndiaElects
Read more »
यूपी: बीजेपी की नई लिस्ट में इनका कटा पत्ता, मेनका-वरुण गांधी की सीटें बदलींबीजेपी ने अपने वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी को कानपुर से टिकट नहीं दिया है. उनकी जगह यूपी सरकार के मंत्री सत्यदेव सिंह पचौरी को टिकट दिया गया है. कुशीनगर सीट से भी मौजूदा सांसद राजेश पांडेय का टिकट काट दिया गया है, उनकी जगह योगी आदित्यनाथ के करीबी माने जाने वाले विजय दुबे को मौका दिया गया है.
Read more »
इंदौर में ताई-भाई की साख की लड़ाई में फंसा बीजेपी का लोकसभा का टिकटभोपाल। इंदौर लोकसभा सीट पर बीजेपी में टिकट को लेकर बड़ा टकराव खड़ा होता दिखाई दे रहा है। टिकट को लेकर एक बार फिर ताई-भाई के बीच पेंच फंस गया है।
Read more »
मेनका-वरुण की सीटों की हुई अदला-बदली, बीजेपी ने इसलिए खेला दांवबीजेपी ने इस बार के लोकसभा चुनाव में मेनका गांधी को पीलीभीत के बजाय सुल्तानपुर से टिकट दिया है. वहीं, वरुण गांधी सुल्तानपुर की जगह पीलीभीत से मैदान में उतरेंगे. मां-बेटे के टिकट को बीजेपी ने ऐसे ही नहीं बदला है बल्कि सोची समझी रणनीति के तहत उन्हें मैदान में उतारा है.
Read more »
7 साल में तीन गुना बढ़ी अमित शाह की संपत्ति, इतने करोड़ रुपये के हैं मालिकबीजेपी अध्यक्ष ने शेयर बाजार में भी अच्छा खासा पैसा निवेश किया है. उन्होंने शेयर बाजार में 17.59 करोड़ रुपए निवेश किए हैं, जबकि उनकी पत्नी सोनल शाह का निवेश 4.36 करोड़ रुपए है.
Read more »
