कनाडा तुम्हारा खेल का मैदान नहीं... कपिल का तो बस नाम, भारत के खिलाफ जहर उगलने से बाज नहीं आ रहा आतंकी पन्नू

Khalistani Terrorist Gurpatwant Singh Pannun News

कनाडा तुम्हारा खेल का मैदान नहीं... कपिल का तो बस नाम, भारत के खिलाफ जहर उगलने से बाज नहीं आ रहा आतंकी पन्नू
Gurpatwant Singh PannunKapil Sharma Cafe Firing NewsKapil Sharma Cafe Firing Update Today
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 21 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 33%
  • Publisher: 51%

Gurpatwant Singh Pannun Threat Kapil Sharma: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कपिल शर्मा को धमकी देते हुए हिन्दुत्व विचारधारा फैलाने का आरोप लगाया है। उसने कहा कि कनाडा इस तरह की सोच को अपने देश में बढ़ने नहीं देगा।

नई दिल्ली: कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर हुई फायरिंग के मामले में नया मोड़ आया है। खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कपिल शर्मा को धमकी दी है। पन्नू ने कपिल पर हिन्दुत्व विचारधारा फैलाने का आरोप लगाया है। उसने कहा कि कनाडा इस तरह की सोच को अपने देश में बढ़ने नहीं देगा। यह घटनाक्रम तब हुआ जब कनाडा पुलिस सरे शहर में कपिल शर्मा के कैफे पर हुई फायरिंग की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में खालिस्तानी समर्थकों की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। पन्नू की धमकी और कैफे पर फायरिंग की घटना ने भारत और कनाडा के रिश्तों में तनाव बढ़ा दिया है। कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग की घटना के बाद खालिस्तानी समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी कर धमकी दी है। पन्नू सिख फॉर जस्टिस का संस्थापक है। उसने कपिल शर्मा पर हिन्दुत्व विचारधारा फैलाने का आरोप लगाया है। पन्नू ने कहा कि कनाडा इस तरह की सोच को अपने देश में पनपने नहीं देगा। पन्नू ने वीडियो में कहा, 'कनाडा तुम्हारा खेल का मैदान नहीं है, अपनी खून की कमाई वापस हिन्दुस्तान ले जाओ।' इसका मतलब है कि पन्नू कपिल शर्मा को कनाडा से चले जाने और भारत में अपना कारोबार करने के लिए कह रहा है। उसने यह भी पूछा कि क्या Kap's Cafe कॉमेडी का अड्डा है या हिन्दुत्व फैलाने की साजिश का हिस्सा? क्या है मामला?कपिल शर्मा ने 4 जुलाई को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में अपना कैफे खोला था। 10 जुलाई की रात अज्ञात लोगों ने इस कैफे पर फायरिंग की। इस हमले की जिम्मेदारी हरजीत सिंह लाडी और तूफान सिंह ने ली है। ये दोनों प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े हैं। पन्नू को भारत ने घोषित किया है आतंकीगुरपतवंत सिंह पन्नू को भारत सरकार ने 2019 में व्यक्तिगत आतंकवादी घोषित कर दिया था। उसका संगठन SFJ भारत में प्रतिबंधित है। SFJ को Unlawful Activities Act के तहत बैन किया गया है। सरकार का कहना है कि SFJ भारत की अखंडता और आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा है। SFJ कई उग्रवादी संगठनों से जुड़ा हुआ है और भारत में अलगाववादी गतिविधियों को बढ़ावा देता है। भारत में पन्नू के खिलाफ 104 केस दर्ज हैं। इनमें से कई मामलों की जांच NIA और संबंधित राज्य सरकारें कर रही हैं। एनआईए के अनुसार, पन्नू और SFJ का मकसद भारत सरकार को अस्थिर करना और पंजाब समेत कई राज्यों में अशांति फैलाना है। पन्नू ने भारत के खिलाफ कब-कब उगला जहर सिख फार जस्टिस के अध्यक्ष गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दिल्ली में जी-20 के दौरान खालिस्तान के झंडे फहराने की घोषणा की थी। उसने 'तिरंगा हटाएं-खालिस्तान झंडा उठाएं' मुहिम चलाई। इतना ही नहीं उसने कहा कि जो इस मुहिम के लिए 1 लाख डॉलर बजट भी तैयार किया गया है। साल 2023 के स्वतंत्रता दिवस पर पन्नू ने ऐलान किया था कि अंबाला- गुरुग्राम से लेकर हरियाणा के अंबाला तक सभी एसपी और डीसी कार्यालयों में खालिस्तानी झंडा फहराया जाएगा। इसके बाद गुरुग्राम में उसके खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज हुआ था। 2021 में सिख फॉर जस्टिस ने धमकी दी थी कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर 15 अगस्त पर तिरंगा नहीं फहरा सकते हैं। किसान आंदोलन के वक्त पन्नू ने दावा किया था कि दिल्ली की रैली के बाद सिख ऑफ जस्टिस पंजाब और हरियाणा के किसानों में 10 लाख अमेरिकी डॉलर यानी करीब 7.

5 करोड़ रुपये बांटना शुरू करेगा। उसने कहा था कि लाल झंडा की जगह खालिस्तानी झंडा उठाओ। गुरपतवंत सिंह पन्नू ने महाकुंभ 2025 में व्यवधान उत्पन्न करने के लिए नया कैंपेन शुरू किया था, जो देश को विभाजित करने के उसके प्रयासों को उजागर करता था। हिंदुत्व के विरोध की आड़ में, पन्नू भारत की एकता, अखंडता, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की कोशिश कर रहा था, जिसकी पूरे देश में व्यापक निंदा हुई।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Gurpatwant Singh Pannun Kapil Sharma Cafe Firing News Kapil Sharma Cafe Firing Update Today Gurpatwant Singh Pannun Threat Kapil Sharma कपिल शर्मा के कैफे में फायरिंग कपिल शर्मा न्यूज

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

किसी महल से कम नहीं भारत का ये रेलवे स्टेशन!किसी महल से कम नहीं भारत का ये रेलवे स्टेशन!किसी महल से कम नहीं भारत का ये रेलवे स्टेशन!
Read more »

फेस पर लगाते हैं दही का फेस पैक तो जान लें नुकसान भीफेस पर लगाते हैं दही का फेस पैक तो जान लें नुकसान भीदही का फेस पैक स्किन के लिए फायदेमंद तो हैए लेकिन हर किसी के लिए नहीं। यहां जानिए किन लोगों को दही का फेस पैक लगाने से बचना चाहिए।
Read more »

कनाडा तो भारत के जख्म पर नमक छिड़क रहा... कनिष्क के गुनहगार का लगा लिया पता, फिर नाम क्यों नहीं बता रहाकनाडा तो भारत के जख्म पर नमक छिड़क रहा... कनिष्क के गुनहगार का लगा लिया पता, फिर नाम क्यों नहीं बता रहाCanada on Kanishka Bombing: एयर इंडिया की उड़ान AI 182 'कनिष्क' पर 1985 में हुए बम धमाके में 329 लोगों की मौत हुई थी. कनाडा पुलिस ने भारत के इतिहास में इस पहले बड़े आतंकी हमले में शामिल 'मिस्टर X' की पहचान की है, लेकिन उसका नाम उजागर कर दिया. जानें वजह...
Read more »

ओआईसी को भारत के आंतरिक मामलों पर बोलने का कोई हक नहीं : विदेश मंत्रालयओआईसी को भारत के आंतरिक मामलों पर बोलने का कोई हक नहीं : विदेश मंत्रालयओआईसी को भारत के आंतरिक मामलों पर बोलने का कोई हक नहीं : विदेश मंत्रालय
Read more »

IND vs ENG: दूसरे टेस्ट में नए रोल में दिखेंगे सिराज, प्लेइंग इलेवन में इस खिलाड़ी की वापसी तयIND vs ENG: दूसरे टेस्ट में नए रोल में दिखेंगे सिराज, प्लेइंग इलेवन में इस खिलाड़ी की वापसी तयइंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में पांच विकेट से हार के बाद भारत की पहली ट्रेनिंग सेशन के दौरान मोहम्मद सिराज का लंबा नेट सेशन सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा.
Read more »

IND vs ENG LIVE Score: 250+ टीम इंडिया की लीडIND vs ENG LIVE Score: 250+ टीम इंडिया की लीडIndia vs England Day 4 LIVE: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर हो रहा है। आज मैच का चौथा दिन है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:13:42