भारतीय मूल के वरुण मोहन कैलिफोर्निया में पले-बढ़े हैं। उनके माता-पिता भारत से अमेरिका जाकर बस गए थे। उन्होंने सैन जोस के हार्कर स्कूल में पढ़ाई की और फिर एमआईटी से कंप्यूटर साइंस में बीएस और एमईएनजी की डिग्री हासिल की।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में अच्छे टैलेंट को अपने साथ जोड़ने की होड़ तेज हो गई है। इसी कड़ी में गूगल ने एक बड़ा कदम उठाया है। गूगल ने शुक्रवार को ऐलान किया कि उसने AI कोडिंग स्टार्टअप विंडसर्फ के को-फाउंडर और सीईओ वरुण मोहन को अपनी टीम में शामिल करने का समझौता किया है। साथ ही गगूल विंडसर्फ के कुछ अन्य कर्मचारियों को भी नौकरी देगा, जिसमें सीनियर रिसर्चर्च आदि शामिल होंगे और इसके लिए गूगल मोटा पैसा खर्च करेगा।विंडसर्फ के अन्य कर्मचारियों को भी नौकरी इस समझौते के तहत गूगल विंडसर्फ के कुछ और सीनियर रिसर्च और डेवलपमेंट कर्मचारियों को भी नौकरी देगा। खास बात यह है कि गूगल विंडसर्फ में कोई पैसा नहीं लगा रहा है, बल्कि उसे विंडसर्फ की कुछ खास टेक्नोलॉजी को इस्तेमाल करने का लाइसेंस मिलेगा। इसका मतलब है कि विंडसर्फ अपनी टेक्नोलॉजी को दूसरे कंपनियों को भी लाइसेंस दे सकेगा।जेमिनी को एडवांस बनाने की तैयारी मामले से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक इस लाइसेंस और कर्मचारियों को अपने साथ जोड़ने के लिए गूगल करीब 206 अरब रुपये का भुगतान कर रहा है। गूगल के एक प्रवक्ता ने बताया 'हम एजेंटिक कोडिंग में अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए विंडसर्फ टीम के कुछ बेहतरीन AI कोडिंग टैलेंट को गूगल डीपमाइंड में शामिल करके बहुत उत्साहित हैं। हम दुनिया भर के सॉफ्टवेयर डेवलपर्स को जेमिनी के फायदे देना जारी रखेंगे।'क्यों खास है यह डील? यह डील ऐसे समय में हुई है जब CNBC ने अप्रैल में बताया था कि विंडसर्फ, ओपनएआई के साथ 3 बिलियन डॉलर में बिकने की बात कर रहा था। ओपनएआई के एक प्रवक्ता ने बताया कि उनकी और विंडसर्फ की बातचीत हुई थी, लेकिन अब वह अवधि खत्म हो गई है।मेटा वाले रास्ते पर गूगल हाल ही में मेटा जो फेसबुक की पैरेंट कंपनी है, ने भी ओपनएआई के कई कर्मचारियों को अच्छी नौकरी के ऑफर दिए हैं। इसके अलावा मेटा ने स्केल एआई के फाउंडर अलेक्जेंडर वांग को अपनी AI रणनीति का नेतृत्व करने के लिए 14.
3 बिलियन डॉलर के निवेश के तहत अपने साथ जोड़ा है। विंडसर्फ के एक और को-फाउंडर डगलस चेन भी इस डील के तहत गूगल में शामिल होंगे। विंडसर्फ के नए अंतरिम सीईओ और पिछले दो सालों से बिजनेस हेड रहे जेफ वांग ने X पर यह जानकारी दी। जेफ वांग ने लिखा कि 'विंडसर्फ की विश्व स्तरीय टीम का ज्यादातर हिस्सा एंटरप्राइज में अपना प्रभाव बढ़ाने के लक्ष्य के साथ विंडसर्फ प्रोडक्ट बनाना जारी रखेगा।'विंडसर्फ और वाइब कोडिंग विंडसर्फ इस साल वाइब कोडिंग के लिए एक पॉपुलर ऑप्शन बन गया है। वाइब कोडिंग का मतलब होता है कि कोड लिखने के लिए नए AI टूल्स का इस्तेमाल करना। डेवलपर्स और आम लोग भी इस तरीके को अपना रहे हैं, जिससे विंडसर्फ और कर्सर जैसे प्रतिद्वंद्वियों को ज्यादा कमाई हुई है। OpenAI भी कर्सर को खरीदने पर विचार कर रहा था।गूगल ऐसा पहले भी कर चुका है यह पहली बार नहीं है जब गूगल ने किसी स्टार्टअप से चुनिंदा लोगों को काम पर रखा है। पिछले साल गूगल ने कैरेक्टर.एआई के कुछ लोगों को हायर किया था। अमेजन और माइक्रोसॉफ्ट ने भी इसी तरह से लोगों को अपनी कंपनियों में शामिल किया है। माइक्रोसॉफ्ट अपने विजुअल स्टूडियो कोड एडिटर में वाइब कोडिंग के लिए एक एजेंट मोड पर काम कर रहा है। अप्रैल में माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने कहा था कि AI उनकी कंपनी के 30% कोड को खुद लिख रहा है।कौन हैं वरुण मोहन? भारतीय मूल के वरुण मोहन कैलिफोर्निया में पले-बढ़े हैं। उनके माता-पिता भारत से अमेरिका जाकर बस गए थे। उन्होंने सैन जोस के हार्कर स्कूल में पढ़ाई की और फिर एमआईटी से कंप्यूटर साइंस में बीएस और एमईएनजी की डिग्री हासिल की, जहां उन्होंने सिस्टम और डीप लर्निंग रिसर्च पर फोकस किया। वरुण ने अपने करियर की शुरुआत GPU वर्चुअलाइजेशन टूल्स पर काम करते हुए की। उन्होंने नूरो, डेटाब्रिक्स, क्वोरा और लिंक्डइन जैसी कंपनियों में भी काम किया है। 2021 में उन्होंने विंडसर्फ की शुरुआत की।
Google Hire Varun Mohan Artificial Intelligence Ai वरुण मोहन कौन हैं वरुण मोहन आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस विंडसर्फ सीईओ गूगल गूगल एआई
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
'ताकत के जरिए ही शांति आती है', अमेरिकी हवाई हमलों पर इजरायल ने जताई खुशी, नेतन्याहू बोले- थैंक्यू ट्रंपअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी सेना ने ईरान में तीन परमाणु स्थलों पर अपना बहुत सफल हमला पूरा कर लिया है, जिसमें फोर्डो, नतांज और एस्फाहान शामिल हैं।
Read more »
बालिका वधू कास्ट: किसी ने की आत्महत्या, किसी का 17 साल बाद भी नहीं आया बुढ़ापा, 2 एक्टर्स की हो चुकी है मौतक्या आप जानते हैं बालिका वधू की कास्ट अब कहां है और सब क्या कर रहे हैं? आइए सबके बारे में जानकारी देते हैं।
Read more »
बंगाल का अगला सीएम या टीम इंडिया के हेड कोच? सौरव गांगुली के बयान से कइयों के कान खड़े हो गए होंगे!भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली उन क्रिकेटरों में शामिल हैं, जिन्हें उनके चाहने वाले पॉलिटिक्स में भी देखना चाहते हैं। इस पर गांगुली ने पहली बार खुलकर बयान दिया है।
Read more »
बातें नहीं रहती याद, काम में नहीं लगता ध्यान, डेली लाइफ में लाएं 5 चेंजेज, मेमोरी और फोकस में होगा इजाफामौजूदा वक्त में काफी लोग अपनी ब्रेन की सेहत के साथ खिलवाड़ करते हैं, जिससे उनकी याददाश्त और फोकस पर असर होता है, लेकिन आप इसे सुधार कर सकते हैं.
Read more »
मुकेश अंबानी के जियो ब्लैकरॉक ने बनाया रेकार्ड, तीन दिन में जुटाए ₹17800 करोड़ जानिए पूरी बातजियो ब्लैकरॉक ने आज एक बड़ी घोषणा की। कंपनी ने अपना पहला एनएफओ सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इस एनएएफओ में कंपनी ने तीन फंड्स के लिए 17,800 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
Read more »
W, 0, 1, W... सिर्फ 4 गेंद में पलट दिया पूरा खेल, नीतीश कुमार रेड्डी के आगे अंग्रेज हुए ढेरभारतीय क्रिकेट टीम लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड की टीम का सामना कर रही है। इस मुकाबले में नीतीश कुमार रेड्डी ने गेंद हाथ में पकड़ते ही मैच को पलटकर रख दिया है।
Read more »
