कजाखस्तान में दुर्घटनाग्रस्त हुए अजरबैजान एयरलाइंस के विमान में सवार 62 यात्री और पांच चालक सदस्यों में कुल 38 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस हादसे में बचे और घायल 29 सदस्यों में से एक जीवित यात्री ने विमान के अंदर का वीडियो रिकॉर्ड किया है।
कजाखस्तान में दुर्घटनाग्रस्त हुए अजरबैजान एयरलाइंस के विमान में सवार 62 यात्री और पांच चालक सदस्यों में कुल 38 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस हादसे में बचे और घायल 29 सदस्यों में से एक जीवित यात्री ने विमान के अंदर का वीडियो रिकॉर्ड किया है। जिसमें वो शख्स हादसे के बाद मलबे से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है और उसके आसपास तमाम लोग घायल पड़े हुए हैं। A surviving passenger from the Aktau plane crash manages to capture footage of inside the cabin pic.
twitter.com/shIblEmV1d — RT December 25, 2024 निर्धारित मार्ग से सैकड़ों मील दूर हुई दुर्घटना इस विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि से पहले अजरबैजान एयरलाइंस ने बताया था कि एम्ब्रेयर 190 विमान को शहर से 3 किमी दूर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी है। लेकिन बाद में पता चला कि विमान हादसे का शिकार हो गया है। जानकारी के मुताबिक, अजरबैजान एयरलाइंस की फ्लाइट J2-8243 अपने निर्धारित मार्ग से सैकड़ों मील दूर उड़कर कैस्पियन सागर के विपरीत तट पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। बाकू से दक्षिणी रूस के चेचन्या के लिए रवाना हुआ था विमान इस हादसे के एक वीडियो फुटेज में विमान को समुद्र तट से टकराने से पहले तेजी से नीचे गिरते हुए दिखाया गया है। इसके तुरंत बाद विमान में आग लगती है और आसमान में घना काला धुआं उठता है। इस दौरान विमान का एक हिस्सा दूर तक घसीटा हुआ दिखा, जिसमें तमाम यात्री घायल हुए। अजरबैजान एयरलाइंस ने बताया कि एम्ब्रेयर 190 जेट बाकू से दक्षिणी रूस में चेचन्या की राजधानी ग्रोज़नी के लिए रवाना हुआ था। हालांकि, एक आपात स्थिति के कारण विमान को कजाकिस्तान के अक्ताउ से लगभग 3 किलोमीटर दूर उतरने का प्रयास करना पड़ा। वहीं समुद्र तट पर दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले अक्ताउ हवाई अड्डे के पास चक्कर लगाया। घायलों का पास के अस्पताल में इलाज जारी कजाखस्तान के आपातकालीन मंत्रालय ने एक बयान जारी कर पुष्टि की कि दो बच्चों समेत बचे हुए लोगों का पास के एक अस्पताल में इलाज जारी है। मृतकों के शवों को बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। कजाख अधिकारियों ने दुर्घटना की जांच के लिए एक सरकारी आयोग के गठन की घोषणा की। आयोग के सदस्यों को जांच की निगरानी करने और पीड़ितों के परिवारों के लिए सहायता सुनिश्चित करने के लिए दुर्घटना स्थल पर भेजा गया। कजाखस्तान ने जांच में अजरबैजान के साथ सहयोग करने का वादा किया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव ने हादसे पर संवेदनाएं व्यक्त की है। बाकू से रूस के चेचन्या के लिए सभी उड़ानें निलंबित वहीं इस हादसे को लेकर रूस के विमानन नियामक ने कहा कि यह एक आपात स्थिति थी जो पक्षी के टकराने के कारण हुई होगी। इस बीच, अजरबैजान एयरलाइंस ने इस दुर्घटना की जांच पूरी होने तक बाकू से रूस के चेचन्या क्षेत्र के लिए अपनी सभी उड़ानों को निलंबित कर दिया है। अधिकारियों ने अभी तक विमान के समुद्र पार करने के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन दुर्घटना दक्षिणी रूस को टारगेट करने वाले ड्रोन हमलों के तुरंत बाद हुई। इससे पहले भी, ड्रोन गतिविधि के कारण इस क्षेत्र में तमाम एयरपोर्ट बंद हो गए हैं।
विमान दुर्घटना अजरबैजान एयरलाइंस कजाखस्तान चेचन्या मौत
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कजाखस्तान में दुर्घटनाग्रस्त विमान में 38 की मौत, बचे यात्री ने हादसे का वीडियो रिकॉर्ड कियाकजाखस्तान में अजरबैजान एयरलाइंस के विमान दुर्घटना में 62 यात्रियों और 5 चालक दल के सदस्यों में से 38 लोगों की मौत हो गई है। एक जीवित यात्री ने दुर्घटना के बाद विमान के अंदर का वीडियो रिकॉर्ड किया है जिसमें वह मलबे से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है और घायल लोग दिखाई दे रहे हैं।
Read more »
कजाखस्तान में विमान दुर्घटना में 38 लोगों की मौतअज़रबैजान एयरलाइंस का विमान बाकू से ग्रोज्नी जा रहा था जब उसे अक्तौ में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी।
Read more »
कजाखस्तान में विमान दुर्घटना: 38 लोगों की मौत, एक यात्री ने हादसे का वीडियो रिकॉर्ड कियाकजाखस्तान में अजरबैजान एयरलाइंस के विमान दुर्घटना में 38 लोगों की मौत हो गई। एक जीवित यात्री ने हादसे के बाद विमान के अंदर का वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें वह मलबे से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है और घायल लोग दिखाई दे रहे हैं।
Read more »
अजरबैजान एयरलाइंस के विमान में हादसा, 38 लोगों की मौतकजाखस्तान के अकताऊ शहर के पास अजरबैजान की राजधानी बाकू से रूस के ग्रोंजी जा रहे अजरबैजान एयरलाइन्स के एम्ब्रेयर 190 विमान हादसे में 38 लोगों की मौत हो गई है।
Read more »
कजाखस्तान में विमान हादसे में 38 लोगों की मौतकजाखस्तान के अक्तौ हवाई अड्डे के पास हुए विमान हादसे में 38 लोगों की मौत हो गई है। हादसा पक्षियों के झुंड से टकराने के कारण आपातकालीन लैंडिंग के दौरान हुआ।
Read more »
कजाखस्तान में विमान हादसे में 38 की मौतकजाखस्तान के अक्तौ हवाई अड्डे के पास एक विमान दुर्घटना में 38 लोग मारे गए। पक्षियों के झुंड से टक्कर खाने के बाद विमान को आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी।
Read more »
