अज़रबैजान एयरलाइंस का विमान बाकू से ग्रोज्नी जा रहा था जब उसे अक्तौ में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी।
कजाखस्तान के अक्तौ शहर में एक विमान दुर्घटना में 38 लोगों की मौत हो गई जबकि 29 लोग घायल हो गए। विमान अजरबैजान एययलाइंस का था, बाकू से ग्रोज्नी (रूस) जा रहा था। विमान में कुल 62 यात्री और पांच चालक दल के सदस्य थे। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान से पक्षियों के झुंड के टकराने ( बर्ड स्ट्राइक ) के कारण पायलट को आपातकालीन लैंडिंग का फैसला लेना पड़ा। इसी कोशिश के दौरान यह हादसा हुआ। समाचार एजेंसी 'इंटरफैक्स' के मुताबिक, विमान के कंट्रोल सिस्टम और बेक-अप सिस्टम के फेल होने के बाद पायलट ने
आपातकालीन लैंडिंग का फैसला किया। विमान से एक पक्षियों का झुंड टकराया, जिसके बाद पायलट ने अक्तऊ हवाई अड्डे पर विमान की आपातकालीन लैंडिंग की कोशिश की। समाचार एजेंसी 'रॉयटर्स' ने भी रूस के विमानन वॉचडॉग की प्रारंभिक जानकारी के हवाले से कहा कि पायलट ने पक्षियों के टकराने के बाद लैंडिंग का फैसला किया। अजरबैजान एयरलाइंस ने जारी किया बयान इस बीच, अजरबैजान एयरलाइंस ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक बयान जारी किया। जिसमें उसने कहा, एम्ब्रेयर 190 विमान (बाकू-ग्रोज्नी मार्ग पर उड़ान संख्या जे2-8243) को अक्तौ शहर से करीब तीन किलोमीटर दूर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। घटना के बारे में ज्यादा जानकारी लोगों के साथ साझा की जाएगी। विमान हादसे पर रूसी परिवहन एजेंसी ने क्या कहा रूसी संघीय वायु परिवहन एजेंसी 'रोसावियात्सिया' ने अक्तौ में विमान हादसे को लेकर बयान जारी किया। बयान में कहा गया, आज करीब
विमान दुर्घटना कजाखस्तान अक्तौ मृत्यु घायल अज़रबैजान एयरलाइंस बर्ड स्ट्राइक आपातकालीन लैंडिंग
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
नेपाल : सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत, 5 घायलनेपाल : सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत, 5 घायल
Read more »
मुंबई नाव हादसे में सीआईएसएफ कांस्टेबलों की वीरतापूर्ण कार्रवाई ने बचाया जीवनमुंबई में एक नाव दुर्घटना में 13 लोगों की मौत हो गई। सीआईएसएफ कांस्टेबलों की त्वरित कार्रवाई से हादसे में बचाव में मदद मिली।
Read more »
दक्षिण अफ्रीका : लिम्पोपो सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौतदक्षिण अफ्रीका : लिम्पोपो सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत
Read more »
कजाकिस्तान में विमान दुर्घटना: 39 लोगों की मौतबुधवार को कजाकिस्तान में एक विमान दुर्घटना हो गई, जिसमें 39 लोगों की मौत हो गई।
Read more »
कजाखस्तान में विमान दुर्घटना, 30 से अधिक की मौतएक अजरबैजान एयरलाइंस का विमान बाकू से ग्रोज्नी जा रहा था, जब पक्षियों के झुंड से टकराव के कारण अक्तौ शहर में आपातकालीन लैंडिंग के दौरान दुर्घटना हुई। जिसमें 30 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 32 से अधिक लोग घायल हो गए।
Read more »
कजाखस्तान में दुर्घटनाग्रस्त विमान में 38 की मौत, बचे यात्री ने हादसे का वीडियो रिकॉर्ड कियाकजाखस्तान में अजरबैजान एयरलाइंस के विमान दुर्घटना में 62 यात्रियों और 5 चालक दल के सदस्यों में से 38 लोगों की मौत हो गई है। एक जीवित यात्री ने दुर्घटना के बाद विमान के अंदर का वीडियो रिकॉर्ड किया है जिसमें वह मलबे से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है और घायल लोग दिखाई दे रहे हैं।
Read more »
