नई दिल्ली के ओल्ड राजिंदर नगर में एक आईएएस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत हो गई। छात्रों ने इसे सरकार की लापरवाही बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने अवैध कोचिंग संचालन की सुरक्षा उपायों में कमी पर सवाल उठाए और कार्रवाई की मांग...
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के ओल्ड राजिंदर नगर इलाके में चल रहे एक आईएएस कोचिंग सेंटर पर बड़ा हादसा हुआ है। शनिवार रात बारिश के बाद कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत हो गई। अभी भी घटना स्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस हादसे के बाद सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाले तमाम छात्रों में आक्रोश है। छात्रों ने हादसे के लिए दिल्ली सरकार को जिम्मेदार बताया है और विरोध प्रदर्शन किया। विरोध कर रहे छात्रों ने क्या कहा?एक यूपीएससी अभ्यर्थी ने कहा, 'हमारी मांग है कि इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। यहां बेसमेंट में खुली ये सभी चीजें अवैध रूप से संचालित की जा रही हैं और सुरक्षा के भी कोई उपाय नहीं हैं इसलिए इन सभी चीजों को रोका जाना चाहिए और कार्रवाई की जानी चाहिए.
.' एक अन्य छात्र ने कहा, 'जिम्मेदारी लेने वाला कोई नहीं है। हम चाहते हैं कि सरकार से कोई यहां आए और उन सभी छात्रों की जिम्मेदारी ले, जिन्होंने अपनी जान गंवाई है। वे अपने एसी कमरों से ट्वीट करके या पत्र लिखकर किस का भविष्य सुधार रहे हैं?'कोचिंग सेंटर की लापरवाही खतरे में डाल रही छात्रों की जानछात्रों का कहना है कि दिल्ली में कई कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी बेसमेंट में चल रही हैं। इनके लिए कोई सख्त नियम क्यों नहीं है। छात्रों के जीवन के साथ लगातार खिलवाड़ हो रहा है। बता दें कि हाल ही में दिल्ली में करंट लगने से एक छात्र की मौत हो गई थी। उस हादसे के बाद भी छात्रों ने सरकार पर लापरवाही के आरोप लगाए थे।पिछले साल एक कोचिंग सेंटर में लगी थी आगदिल्ली में कोचिंग सेंटरों में पहले भी इस तरह के हादसे हो चुके हैं। दिल्ली के मुखर्जी नगर में कोचिंग सेंटर में आग लगी थी। कई छात्र अपनी जान बचाने के लिए तीसरी मंजिल से कूद गए। इस हादसे के बाद कोचिंग सेंटरों में कड़े नियम करने का दावा किया गया लेकिन हादसे नहीं रुके। ओल्ड राजिंदर नगर का हादसा बताता है कि शिक्षा को लेकर बड़े बड़े दावे करने वाली दिल्ली सरकार छात्रों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने वालों पर एक्शन करने में विफल है।
Old Rajendra Nagar Rao Ias Academy Delhi News Water Water Logging Students दिल्ली स्टूडेंट ओल्ड राजेंद्र नगर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
हाथरस भगदड़ हादसे पर फूटा इस एक्टर का गुस्सा, बोले- क्या कोई जिम्मेदारी लेगा?Sonu Sood On Hathras Stampede: यूपी के हाथरस में हुई भगदड़ से मरने वालों की संख्या 121 तक पहुंच गई है. इस हादसे ने केवल आम जनता ही नहीं बल्कि सेलेब्स को भी शॉक्ड कर दिया है.
Read more »
Bihar News: हेडमास्टर की मनमानी के खिलाफ फूटा छात्रों का गुस्सा, क्लास के बाहर किया प्रदर्शनBihar News: बिहार के मधुबनी में एक स्कूल के हेडमास्टर की मनमानी और कुव्यवस्था के खिलाफ छात्रों ने जमकर हंगामा किया. छात्रों ने हेडमास्टर पर कई आरोप लगाए.
Read more »
Apna Adda July 2024: ‘मिट्टी और पानी भी हमको नाप के मिलते हैं, तुम गमले में पलने को आसान समझते हो !’सेलेब्रिटी कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा का कहना है कि सोशल मीडिया पर समय बिताकर अभिनेता या अभिनेत्री बनने की चाह रखने वालों के लिए बड़े परदे पर कोई जगह नहीं है।
Read more »
लड़कियों जैसे डांस मूव्स दिखाकर 'चचा' ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, कातिल अदाएं हुई वायरलसोशल मीडिया पर इन दिनों एक शख्स का डांस वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसे देखकर कोई गुस्सा जता रहा है, तो कोई मौज ले रहा है.
Read more »
IAS कोचिंग सेंटर मौत मामले में बड़ा खुलासा, ये हादसा नहीं, छात्र का दावा सिर्फ 3 की नहीं हुई डेथDelhi Coaching Incident: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में राव आईएएस अकादमी के बेसमेंट में हुए हादसे में बड़ा खुलासा हुआ है.
Read more »
दिल्ली: 'आपदा कभी-कभार आती है, यहां हर साल पानी भरता है', 3 साथियों को खोने के बाद UPSC छात्रों में रोष, जोरदार प्रदर्शनहादसे के बाद से कोचिंग सेंटर के बाहर छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है. छात्र एमसीडी और कोचिंग सेंटर के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. मजिस्ट्रेट जांच के आदेश पर एक प्रदर्शनकारी छात्र ने कहा, 'यहां कोई जिम्मेदारी लेने वाला नहीं है. हम चाहते हैं कि सरकार से कोई यहां आए और जान गंवाने वाले छात्रों की जिम्मेदारी ले.
Read more »
