हादसे के बाद से कोचिंग सेंटर के बाहर छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है. छात्र एमसीडी और कोचिंग सेंटर के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. मजिस्ट्रेट जांच के आदेश पर एक प्रदर्शनकारी छात्र ने कहा, 'यहां कोई जिम्मेदारी लेने वाला नहीं है. हम चाहते हैं कि सरकार से कोई यहां आए और जान गंवाने वाले छात्रों की जिम्मेदारी ले.
दिल्ली के राजेंद्र नगर में स्थित एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत हो गई. ओल्ड राजेंद्र नगर के राव IAS कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में शनिवार को अचानक पानी भर गया. इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
इस बीच दिल्ली सरकार ने घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं. हादसे के बाद से कोचिंग सेंटर के बाहर छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है. छात्र एमसीडी और कोचिंग सेंटर के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. मजिस्ट्रेट जांच के आदेश पर एक प्रदर्शनकारी छात्र ने कहा, 'यहां कोई जिम्मेदारी लेने वाला नहीं है. हम चाहते हैं कि सरकार से कोई यहां आए और जान गंवाने वाले छात्रों की जिम्मेदारी ले. एक ट्वीट करने से, एक लेटर लिखने से, अपने एसी कमरे में बैठकर लोगों का भविष्य क्या सुधार रहे हैं. वोट मांगने आते हैं तो घर तक आते हैं और त्रासदी होती है तो घर पर बैठकर लेटर लिखते हैं.''10-15 मिनट में ही आ जाती है बाढ़'एक दूसरे छात्र ने कहा, 'सबसे बड़ी समस्या है कि 80 प्रतिशत लाइब्रेरी बेसमेंट में हैं. 10 मिनट भी बारिश होती है तो यहां बाढ़ आ जाती है. आज तक एमसीडी ने इस पर कोई काम नहीं किया. ये जिम्मेदारी एमसीडी की है.'Advertisement#WATCH | Old Rajender Nagar incident | Delhi: "80% of libraries here are in basements. Water gets logged here in 10 minutes of rainfall. MCD has not taken action on this..." says a student who was protesting against the MCD after water filled in a basement of a coaching institute… pic.twitter.com/bYfAAMC4ux— ANI July 28, 2024छात्र ने कहा, 'अगर 10 से 15 मिनट में दिल्ली में बाढ़ आ जा रही है, ये सबसे पॉश एरिया है, ढाई-तीन लाख रुपये देकर यहां पढ़ रहे हैं. इसकी जिम्मेदारी एमसीडी की है. यही एमसीडी किसी टपरी पर से पैसे लेने हों तो बहुत जिम्मेदार बन जाती है. आज एक लाइब्रेरी में ऐसा हुआ है जहां रेस्क्यू करने में 12 से 15 घंटे लग गए और किसी की जान नहीं बची है, 99 परसेंट लोग नहीं बचे हैं.''आपदा नहीं ये एमसीडी की लापरवाही है'एक अन्य प्रदर्शनकारी छात्र ने कहा, 'एमसीडी ने कहा है कि यह आपदा है लेकिन मैं मानता हूं कि ये पूरी तरह से लापरवाही है. मैं दो साल से यहां रह रहा हूं. आधा घंटा बारिश होने पर यहां घुटनों तक पानी भर जाता है. ये दो साल से लगातार हो रहा है. आपदा वो होती है जो कभी-कभार होती है लेकिन हम देख रहे हैं कि ये दो साल से हो रहा है.'#WATCH | Old Rajender Nagar incident | Delhi: "MCD says it is a disaster but I would say that this is complete negligence. Knee-deep water gets logged in half an hour of rain. Disaster is something that happens sometimes. My landlord said that he had been asking the councillor… pic.twitter.com/W4fhem3lE6— ANI July 28, 2024छात्र ने कहा, 'दूसरी बात मैंने अपने मकान मालिक से बात की है. उन्होंने बताया कि वो 10-12 दिनों से जाकर पार्षद से बोल रहे थे कि नालों की सफाई कराई जाए लेकिन वो नालों की सफाई नहीं करवा रहे हैं. ये हमारे पार्षदों की भी विफलता है. इन्होंने पहले लाइट काटी, फिर सभी लाशों को निकाला और अब बच्चों को हटाने के लिए पूरी पुलिस जुट गई है और लाठी डंडे लेकर खड़ी है. आज प्रशासन के 300 से ज्यादा लोग खड़े थे, 100 से ज्यादा पुलिसवाले खड़े थे, एनडीआरएफ की टीम खड़ी थी. मैं पूछना चाहता हूं कि 10 दिन पहले जब मानसून आने वाला था तब ये 300 लोग क्यों नहीं खड़े हुए.'Advertisement'मौतों की सही संख्या बताई जाए'छात्र का कहना है, 'हमारी मांग है कि जितने भी दोषी हैं उनके खिलाफ एक्शन लिया जाए. हम चाहते हैं कि जितने भी डेथ काउंट हैं या जो घायल हैं उनकी संख्या हमें साफ बताई जाए. मैं डिजास्टर के लोगों के साथ यहां खड़ा था. मुझे नहीं पता उन्होंने मुझे सच बताया या झूठ लेकिन उन्होंने कहा कि लगभग 8 से 10... मौतों के बारे में उन्होंने मुझे बताया, अब गलत बताया है या सही मुझे नहीं पता.'बेसमेंट में कैसे भरा पानी?दिल्ली फायर डिपार्टमेंट को शनिवार शाम सात बजे कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने की सूचना मिली थी. डिपार्टमेंट को कॉल किया गया था कि कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर गया है और कई छात्र फंसे हुए हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. आलम ऐसा था कि गोताखोरों को पानी में उतारना पड़ा. कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में लाइब्रेरी बनी हुई है. इस वजह से यहां ठीक-ठाक संख्या में छात्र पढ़ रहे थे. फायर डिपार्टमेंट के डायरेक्टर अतुल गर्ग के मुताबिक, घटना के वक्त 30 से 35 स्टूडेंट्स मौजूद थे, जिनमें से तीन फंस गए थे. रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद तीन छात्रों के शव बरामद किए गए. मरने वालों में दो छात्राएं और एक छात्र है. ये भी देखेंLive TV
Delhi Rajendra Nagar Coaching Flood Rajendra Nagar Coaching Case राजेंद्र नगर राजेंद्र कोचिंग में भरा पानी Student Protest In Rajendra Nagar राजेंद्र नगर में छात्रों का प्रदर्शन
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Ricky Ponting: दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच पद से हटाए गए रिकी पोंटिंग, टीम की तरफ से दी गई जानकारी, जानें वजहआईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के खराब प्रदर्शन के बाद टीम के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग को पद से हटा दिया गया है। इस बात की जानकारी फ्रेंचाइजी ने ट्वीट कर दी।
Read more »
Kalki 2898 AD: हिंदी भाषा में भी छा गई फिल्म 'कल्कि', कमाई के मामले में आरआरआर को छोड़ा पीछेकल्कि 2898 एडी रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। इसने कमाई के मामले में अब तक कई फिल्मों को पीछे छोड़ा है।
Read more »
मटरगश्ती में नंबर 1 हैं भारत के ये 5 शहर, टेंशन रहती हैं इनसे कोसों दूरहर साल हैपीनेस इंडेक्स के तहत देशों के बीच वहां के लोगों की खुशहाली के बारे में एक रिपोर्ट पेश की जाती है, जिसमें देशों को रैंक मिलती है.
Read more »
आखिर क्यों राजस्थान के मेहरानगढ़ किले के ऊपर हमेशा उड़ती हैं चीलें?Rajasthan Unknown Facts: राजस्थान के किलों का रहस्य तो कई बार रौंगटे खड़े कर देती है.राजस्थान का मेहरानगढ़ किले को देखने के लिए लाखों पर्यटक हर साल यहां आते है.
Read more »
Delhi Rain: दिल्ली फिर बनी दरिया... सड़कों पर पानी ही पानी, ट्रैफिक जाम; एनसीआर में भी बारिश का यलो अलर्टदिल्ली एनसीआर में बारिश के बाद कई इलाकों में पानी भर गया है। जहां एक तरफ बारिश ने परेशानी बढ़ा दी है तो वहीं उमस भरी गर्मी से राहत भी मिली है।
Read more »
Delhi Rain: दिल्ली फिर बनी दरिया, सड़कों पर जलभराव... ट्रैफिक हुआ जाम; पुलिस ने जारी की एडवाइजरीदिल्ली एनसीआर में बारिश के बाद कई इलाकों में पानी भर गया है। जहां एक तरफ बारिश ने परेशानी बढ़ा दी है तो वहीं उमस भरी गर्मी से राहत भी मिली है।
Read more »
