ओमप्रकाश राजभर के ये विवादित बयान जिनकी वजह से बीजेपी से टूटी दोस्ती!

United States News News

ओमप्रकाश राजभर के ये विवादित बयान जिनकी वजह से बीजेपी से टूटी दोस्ती!
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 162 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 68%
  • Publisher: 63%

ओमप्रकाश राजभर के ये विवादित बयान जिनकी वजह से बीजेपी से टूटी दोस्ती! AbkiBaarKiskiSarkar VotingRound5

का दावा है कि उन्होंने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है. उनका कहना है कि इस्तीफा स्वीकार करना बीजेपी सरकार का काम है लेकिन अब हमारा बीजेपी से कोई रिश्ता नहीं रह गया है. अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहने वाले राजभर उस समय भी सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने कैबिनेट मंत्री होते हुए भी योगी सरकार की आलोचना की थी.

उन्होंने कहा था कि यूपी में बीजेपी की सरकार बनने के बाद से भ्रष्टाचार बढ़ गया है. इस बयान के बाद ये अंदाजा लगाया जा रहा था कि उनके और सीएम योगी के बीच सबकुछ ठीक नहीं है. हालांकि, बाद में ओमप्रकाश राजभर ने खुद मीडिया के सामने बायन देते हुए ये साफ किया था कि उनका मुख्यमंत्री के साथ कोई मनमुटाव नहीं है.अक्सर अपनी ही सरकार के खिलाफ बयानबाजी करने वाले राजभर ने आए दिन बीजेपी, योगी सरकार पर तंज कसते रहते थे. जिनको लेकर बीजेपी और राजभर के रिश्तों में कड़वाहट बनी हुई थी. आज जब वह बीजेपी से रिश्ते तोड़ने की बात कह रहे हैं तो इस मौके पर जानते हैं उनके विवादित बयान जो उन्हें हमेशा सुर्खियों में बनाए रखा.इससे पहले उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने प्रयागराज में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी कैबिनेट के मंत्रियों द्वारा गंगा स्नान किये जाने पर तंज कसा था. उन्होंने कहा कि योगी सरकार अपने पाप धोने के लिए कुंभ में गंगा स्नान कर रही है.कानून व्यवस्था और एनकाउंटर पर उठाए सवाल राजभर ने प्रदेश की कानून व्यवस्था और एनकाउंटर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा यूपी में दो दर्जन केस ऐसे हैं, जिसमें निर्दोष लोगों को उठाकर एनकाउंटर किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि एनकाउंटर का जवाब जनता देगी क्योंकि जनता अंदर-अंदर सुलग रही है.ओमप्रकाश राजभर ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा था कि विपक्षी दलों का महागठबंधन हो जाता है तो बीजेपी की मुश्किलें बढ़ सकती है.राजभर ने SC/ST एक्ट को लेकर भी बीजेपी सरकार पर हमला बोला था. उन्होंने कहा कि सरकार का यह फैसला दबाव में लिया गया है. उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसे फैसलों से बचना चाहिए, क्योंकि इससे जातीय हिंसा के हालात पैदा होते हैं. उन्होंने यहां तक कहा कि एससी/एसटी कानून के तहत दर्ज मुकदमों में बिना जांच के गिरफ्तारी करने से गैर अनुसूचित जाति के लोगों का शोषण और उत्पीड़न और ज्यादा होगा. इस मामले में उच्चतम न्यायालय ने पूर्व में जो फैसला दिया था, वह सही था.राजभर ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पर ही निशाना साधते हुए कहा था कि अगर मुख्‍यमंत्री अपने विवेक से काम लेते तो शायद प्रदेश में यह हालात नहीं होते. उन्‍होंने कहा कि मुख्‍यमंत्री पंचम तल पर मौजूद कुछ अधिकारियों की ही सलाह मान कर काम कर रहे हैं. राजभर ने योगी आदित्‍यनाथ पर आरोप लगाते हुए कहा कि पंचम तल पर कुछ ऐसे अधिकारी हैं, जो उनके इर्द-गिर्द घूमते हैं और मुख्‍यमंत्री उन्‍हीं की बात मानते हैं. उन्‍होंने कहा कि जिस तरह से ये अधिकारी अखिलेश और मायावती को ले डूबे थे, वैसे ही योगी को भी ले डूबेंगे.शराब को लेकर भी ओमप्रकाश राजभर ने विवादित बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि, यादव और ठाकुर सबसे ज्यादा शराब पीते हैं. उन्होंने विवादित बयान देते हुए कहा था कि 'यादव और राजपूत बिरादरी सबसे ज्यादा शराब पीती है क्योंकि ये उनका पुश्तैनी कारोबार है'.राजभर ने कहा था कि उनकी पार्टी के झंडे का पीला रंग है और हम भगवान शंकर के पुजारी हैं. उन्होंने कहा कि अगर कोई पीले रंग का विरोध करेगा तो हम शाप दे देंगे, उसे पीलिया हो जाएगा. इससे पहले उन्होंने एक रैली में खुद को गब्बर सिंह बताया था.राजभर ने अपने भाषण में कहा था,"बाटी-चोखा कच्चा वोट, दारू मुर्गा पक्का वोट. सारे गरीब दारू पीते हो, मुर्गा खाके वोट देते हो और ये दिल्ली, लखनऊ जाने वाले नेता 5 साल तुझे मुर्गा बनाके घुमाते हैं."इससे पहले महिला सुरक्षा के मुद्दे पर बयान देते हुए राजभर ने कहा था कि 'जब तक कड़े कानून नहीं बन जाते तब तक ये गंदी सोच वाले लोग हमेशा आसपास ही रहेंगे. इस लोगों के खिलाफ हमें अब आवाज उठाने और एफआईआर दर्ज नहीं करनी चाहिए, अब हमें विदेश के अन्य देशों की तरह कानून बनाना चाहिए, जो ऐसे अपराधियों को फांसी के फंदे तक पहुंचा दे'.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

रक्षा पर भारत से चार गुना ज्यादा खर्च करता है चीन, अमेरिका है सबसे आगे: रिपोर्टरक्षा पर भारत से चार गुना ज्यादा खर्च करता है चीन, अमेरिका है सबसे आगे: रिपोर्टभारत बेशक रूस को पीछे छोड़कर दुनिया में रक्षा पर खर्च करने वाला चौथा देश है इसके बावजूद हमारी सेना के पास कई चीजों की
Read more »

सोनिया गांधी के गढ़ में क्या है चुनावी हाल? Has any development taken place in Sonia's adopted village? - Lok Sabha Election 2019 AajTakसोनिया गांधी के गढ़ में क्या है चुनावी हाल? Has any development taken place in Sonia's adopted village? - Lok Sabha Election 2019 AajTakउत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की हाई प्रोफाइल लोकसभा सीटों में से एक रायबरेली सीट है. ये इलाका कांग्रेस का मजबूत दुर्ग माना जाता है. रायबरेली लोकसभा सीट पर अभी तक कुल 16 बार लोकसभा आम चुनाव और दो बार लोकसभा उपचुनाव हुए हैं. इनमें से 15 बार कांग्रेस को जीत मिली है, जबकि एक बार भारतीय लोकदल और दो बार बीजेपी यहां से जीत चुकी है. रायबरेली से करीब 35 किलोमीटर दूर जहां पर सोनिया गांधी ने एक गांव को गोद लिया है. क्या बदलाव आए हैं इस गांव में जब से इस गोद लिया गया. तब से और अब में क्या फर्क आया है आइये जानते हैं इस गांव के लोगों से.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »

EXCLUSIVE: एनडीटीवी से बोलीं प्रियंका गांधी, बीजेपी को फायदा पहुंचाने से पहले मैं जान दे दूंगीEXCLUSIVE: एनडीटीवी से बोलीं प्रियंका गांधी, बीजेपी को फायदा पहुंचाने से पहले मैं जान दे दूंगीकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) ने एनडीटीवी से खास बातचीत में कहा कि मैंने पहले भी कहा है कि बीजेपी को फायदा पहुंचाने से पहले मैं अपनी जान दे दूंगी. मैं कभी उस विनाशक विचारधारा के साथ समझौता नहीं कर सकती...कभी नहीं...पूरी जिंदगी में नहीं. कांग्रेस ने जो भी उम्मीदवार उतारे हैं वे सभी बीजेपी का वोट काट रहे हैं, और किसी का नहीं. मैं इस बारे में बहुत स्पष्ट हूं.
Read more »

क्या आरएसएस के प्रभाव से बीजेपी जीतती है चुनाव?क्या आरएसएस के प्रभाव से बीजेपी जीतती है चुनाव?देशभर में आरएसएस की शाखाएं लगातार बढ़ रही हैं, इसका कितना असर देश की जनता पर पड़ा है.
Read more »

बीजेपी की विचारधारा से समझौता नहीं, फायदा पहुंचाने से पहले दे दूंगी जान: प्रियंका गांधीबीजेपी की विचारधारा से समझौता नहीं, फायदा पहुंचाने से पहले दे दूंगी जान: प्रियंका गांधीLok Sabha Elections 2019: बीते सोमवार (29 अप्रैल, 2919) को प्रियंका गांधी ने बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि हर सीट पर उम्मीदवार सिर्फ जीतने के लिए नहीं उतारे जाते। हर सीट जीतने के लिए नहीं होती।
Read more »

72 घंटे के बैन के बाद साध्वी का टैम्पल रन जारी, आज रहेंगी शिव की शरण में– News18 हिंदी72 घंटे के बैन के बाद साध्वी का टैम्पल रन जारी, आज रहेंगी शिव की शरण में– News18 हिंदीभोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर का टैम्पल रन जारी है. गुरुवार को आधा दर्जन मंदिरों के दर्शन करने के बाद आज वो फिर मंदिर जाने वाली हैं. आज उनका शिव मंदिर जाने का कार्यक्रम है. प्रज्ञा ठाकुर चुनाव आयोग की ओर से 3 दिन प्रचार के लिए बैन की गयी हैं.
Read more »

मोदी के मंत्री जयंत सिन्हा ने ग्लोबल टेररिस्ट को कहा, मौलाना मसूद अजहर जीमोदी के मंत्री जयंत सिन्हा ने ग्लोबल टेररिस्ट को कहा, मौलाना मसूद अजहर जीझारखंड के हजारीबाग से बीजेपी के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ रहे केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार रोज नई-नई कृतिमान स्थापित कर रही है, मसूद अजहर का ग्लोबल आतंकवादी घोषित करवाने का श्रेय भी हमारी सरकार को जाता है. इस दौरान जयंत सिन्हा ने पुलवामा हमले के गुनहगार मसूद अजहर को मसूद अजहर जी कहकर संबोधित किया.
Read more »

महागठबंधन को वोट देना पाकिस्तान को वोट देने जैसा: वरुण गांधी– News18 हिंदीमहागठबंधन को वोट देना पाकिस्तान को वोट देने जैसा: वरुण गांधी– News18 हिंदीवरुण गांधी ने कहा, ‘क्या आपलोग सभी भारत मां के नाम पर वोट देने को तैयार हैं? क्या आप हिंदुस्तान के साथ हैं या पाकिस्तान के साथ हैं? क्योंकि भैया आपने अगर गठबंधन को जीता दिया तो ये सब तो पाकिस्तान के आदमी हैं. क्या मैं गलत कह रहा हूं? किसने रामभक्तों को गोलियां मारी? 500 आदमी को मारा और उसने खून बहाया इन सब बातों को हम भूल नहीं सकते हैं. इसलिए उनको श्राप लगी और बेटे ने बाहर कर दिया. अब बेटे को पब्लिक जूते मार कर बाहर निकाल देगी. इसलिए ये सब गंदे हैं और इनकी सोच है देश में कब्जा करें और अपनी जेबें भरें.’
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:38:54