पीलीभीत से बीजेपी प्रत्याशी वरुण गांधी ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है
पीलीभीत से बीजेपी प्रत्याशी वरुण गांधी ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है. रविवार को सुल्तानपुर में अपनी मां मेनका गांधी के लिए वोट मांगने पहुंचे वरुण गांधी ने महागठबंधन और खासकर समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा.
वरुण गांधी ने कहा, ‘क्या आपलोग सभी भारत मां के नाम पर वोट देने को तैयार हैं? आप हिंदुस्तान के साथ हैं याके साथ हैं? क्योंकि भैया आपने अगर गठबंधन को जीता दिया तो ये सब तो पाकिस्तान के आदमी हैं. क्या मैं गलत कह रहा हूं? किसने रामभक्तों को गोलियां मारी? 500 आदमी को मारा और उसने खून बहाया इन सब बातों को हम भूल नहीं सकते हैं. इसलिए उनको श्राप लगा और बेटे ने बाहर कर दिया. अब बेटे को पब्लिक जूते मार कर बाहर निकाल देगी. ये सब गंदे हैं और इनकी सोच है देश में कब्जा करें और अपनी जेब भरें.’ वरुण गांधी आगे कहा, ‘जो लोग 15-20 साल पहले सैफई में गोबर के कंडे उठाते थे, आज ये 5-5 करोड़ की गाड़ियों मे चल रहे हैं. ये पब्लिक का पैसा है, इनके दादा का पैसा नहीं है.' बीजेपी नेता ने आगे कहा, ‘एक तरफ भारत मां को टुकड़े-टुकड़े करने वाले लोग हैं, दूसरी ओर पीएम मोदी जैसा दमदार आदमी है, जिसने पाकिस्तान को अपने जूतों के नीचे मसलने का काम किया है. फैसला आपको करना है कि आप किसके साथ खड़ा होना चाहते हैं.’, पर इस बार उनकी सीट उनकी मां मेनका गांधी से बदल दी गई है. वरुण ने अपनी मां के लिए कहा कि आप लोग मेरी मां को वोट दें. वो नेक हैं, मानवतावादी हैं, ईमानदार हैं, 35 साल की राजनीति में कोई धब्बा नहीं है, लेकिन मैं अपनी मां के नाम पर नहीं, बल्कि भारत मां के नाम पर वोट मांगने आया हूं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मायावती को कांग्रेस दे रही है झटके पर झटका, रैली से पहले बीएसपी नेता को किया शामिलमध्यप्रदेश के गुना-शिवपुरी से ज्योतिरादित्य सिंधिया के ख़िलाफ़ खड़े बीएसपी उम्मीदवार लोकेंद्र सिंह राजपूत कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. शनिवार को गुना में मायावती रैली करने वाली हैं. BSP के लिए ये एक बड़ा झटका है और ज़ाहिर है सिंधिया को इस से फ़ायदा होगा. लोकेंद्र सिंह राजपूत ने सिंधिया की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली. ज्योतिरादित्य सिंधिया इस सीट से 4 बार चुनाव जीत चुके हैं. उनका मुकाबला बीजेपी के केपी यादव से हैं, केपी यादव भी पहले सिंधिया के क़रीबी हुआ करते थे. आपको बता दें कि बीएसपी नेता को कांग्रेस में शामिल करने के फैसले पर बीएसपी सुप्रीमो मायावती और कांग्रेस के बीच खटास और बढ़ सकती है क्योंकि एक तो मायावती मध्य प्रदेश में गठबंधन को लेकर कांग्रेस के रवैये से खासे नाराज हैं.
Read more »
अमेठी में आमने-सामने होंगे प्रियंका और योगी, यूपी और बिहार में PM मोदी की रैलीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की मंगलवार को तीन रैलियों हैं. पीएम मोदी पहली रैली बिहार में संबोधित करेंगे, उसके बाद वह उत्तर प्रदेश के बहराइच और बाराबंकी में रैलियां करेंगे. बिहार के मुजफ्फरपुर में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि चार चरण के चुनाव के बाद ये लोग चारों खाने चित हो चुके हैं. अब आने वाले चरणों में तय होना है कि उनकी हार कितनी बड़ी होगी और एनडीए की जीत कितनी भव्य होगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा, जो जेल में हैं, जो जेल के दरवाजे पर हैं, जो बेल पर हैं, जो बेल के लिए कोर्ट के चक्कर काट रहे हैं वो सब केंद्र में एक मजबूत सरकार को एक मिनट भी बर्दाश्त नहीं करना चाहते.
Read more »
आसाराम-नारायण साईं ने ऐसे बनाया अरबों का साम्राज्य, ऐसे पहुंचे जेलआसाराम जोधपुर में बलात्कार के एक दूसरे मामले में दोषी पाया जा चुका है और वह आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा है. साथ ही सूरत में रहने वाली महिला के द्वारा दायर मामला गांधी नगर अदालत में चल रहा है. दोनों बाप-बेटे के जेल में बंद हैं और पीछे छोड़ गए हैं करीब 10 हजार करोड़ रुपये का साम्राज्य.
Read more »
इन राशि के जातकों को कर्ज से मुक्ति मिलने के हैं आसारHoroscope Today, May 01, 2019 (आज का राशिफल): मेष राशिफल: वित्त मामलों के लिए दिन शुभ है। व्यापार से जुड़े बड़े फैसले लिये जा सकते हैं। नए काम की शुरुआत करने के लिए भी आज का दिन शुभ रहेगा।
Read more »
भारत क्यों खरीद रहा है टनों सोना! जानिए ये राज़ की बात– News18 हिंदीवर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट कहती है कि पिछले 9 साल के दौरान भारत ने 50.94 टन सोना खरीदा है. इससे दुनियाभर के बड़े-बड़े अर्थशास्त्री भारत को आर्थिक महाशक्ति के तौर पर देखने लगे हैं.
Read more »
अटल के गढ़ में राजनाथ को कौन देगा टक्कर, चर्चा जीत के अंतर को लेकरपहले आम चुनाव में नेहरू परिवार की बहन पं. विजयलक्ष्मी पंडित को जिताकर संसद में भेजने वाली लखनऊ संसदीय सीट की प्राथमिकता
Read more »
फणीः कैसे पड़ा चक्रवात का नामजानिए कैसे रखे जाते हैं चक्रवातों के नाम और क्या हैं फणी का मतलब
Read more »
election/lok sabha chunav/lok sabha chunav news and updates on 4 may 2019 - कांग्रेस का लक्ष्य मेरी छवि को खराब करना है। रोज मेरे ऊपर कीचड़ उछाले जाते हैंः पीएम मोदी | Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 के लिए 4 चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है और अब 3 चरणों का घमासान बाकी है। बाकी के बचे चरणों के लिए राजनीतिक दलों में जोर आजमाइश जारी है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यूपी और बिहार में रैलियों को संबोधित करेंगे। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हरियाणा के गुड़गांव में रैली को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी इस समय प्रतापगढ़ में रैली को संबोधित कर रहे हैं। चुनावी हलचल से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ....
Read more »
मायावती ने किया खुलासा: SP-BSP गठबंधन ने कांग्रेस के लिए क्यों छोड़ी अमेठी और रायबरेली सीटमायावती ने शनिवार को कांग्रेस पर मध्य प्रदेश की गुना लोकसभा सीट के बसपा उम्मीदवार को डरा-धमकाकर और खरीद-फरोख्त के जरिये अपने पक्ष में करने का आरोप लगाते हुए उनकी पार्टी में तोड़फोड़ न करने की चेतावनी दी थी. मुरैना के मेला ग्राउंड में मुरैना लोकसभा क्षेत्र से बसपा उम्मीदवार और हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना के समर्थन में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए मायावती ने आरोप लगाया, ‘हाल ही में मध्य प्रदेश के गुना संसदीय क्षेत्र से बसपा के प्रत्याशी को कांग्रेस ने डरा धमकाकर और खरीद फरोख्त के जरिये अपने पक्ष में किया है, जो एक बड़ा धोखा है.’
Read more »
शिवसेना का सीताराम येचुरी पर हमला, कहा- अपना नाम बदलकर बाबर या औरंगजेब रख लो– News18 हिंदीबता दें कि सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा था कि रामायण और महाभारत जैसे ग्रंथों से सिद्ध होता है कि हिंदू समुदाय भी हिंसक हो सकते हैं. उन्होंने गुरुवार को भोपाल में आयोजित एक समारोह में कहा था कि रामायण और महाभारत हिंसक घटनाओं के उदाहरणों से भरे पड़े हैं. आरएसएस प्रचारक एक तरफ इन ग्रंथों का उदाहरण देते हैं और फिर कहते हैं कि हिंदू हिंसक नहीं हो सकते. इस बात के पीछे आखिर क्या लॉजिक है कि धर्म विशेष के लोग ही हिंसा करते हैं और हिंदू नहीं?
Read more »
महामिलावटी लोग सत्ता को हमेशा बढ़ाने का जरिया मानते हैं, ये एबुंलेंस और एनआरएचएम घोटाला देते हैं : पीएम मोदीउत्तर प्रदेश के भदोही में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश ने चार प्रकार के शासन देखे हैं, ‘नामपंथी’, ‘वामपंथी’, ‘दमनपंथी’ और अब ‘विकासपंथी. उन्होंने कहा कि महामिलावटी दल वैश्विक परिदृश्य में भारत की बढ़ती ताकत को स्वीकार नहीं करना चाहते. विपक्षी दल सर्जिकल स्ट्राइक को लोकसभा चुनाव से जोड़ रहे हैं लेकिन हर चीज को चुनावी चश्में से नहीं देखा जाना चाहिए. मोदी ने कहा मुख्यमंत्री के तौर पर उनके लंबे कार्यकाल और प्रधानमंत्री के तौर पर पांच साल के कार्यकाल में उनकी छवि पर कोई दाग नहीं है.
Read more »
