देशभर में आरएसएस की शाखाएं लगातार बढ़ रही हैं, इसका कितना असर देश की जनता पर पड़ा है.
भारत में पिछले कुछ सालो में आरएसएस यानि राष्ट्रीय स्वय सेवक संघ का प्रभाव बढ़ा है पर क्या यह महज संयोग है कि इसके साथ बीजेपी ने अपना दायरा बढ़ा लिया है.वहीं कुछ विश्लेषक कहते हैं दक्षिण पंथ का यह विस्तार देश की विविधता के लिए चिंता की बात है.
संघ की एक रिपोर्ट के अनुसार देश में 59 हज़ार शाखाएं संचालित की जा रही हैं. शाखा के ज़रिये प्रतिदिन संघ के सदस्य एकत्रित होते हैं. राजस्थान में संघ से जुड़ी पत्रिका के संपादक के.एल चतुर्वेदी कहते हैं कि देश में खंड और मंडल स्तर तक संघ की उपस्थिति है. क्या बीजेपी का यह बढ़ता प्रभाव संघ की देन है? इस पर चतुर्वेदी कहते हैं, ''ऐसा नहीं है, बीजेपी का अपना अस्तित्व है. यह ज़रूर है कि बीजेपी विचार के स्तर पर उनके नज़दीक है. उसका अपना संगठन और शक्ति है.'' हालांकि चतुर्वेदी यह ज़रूर मानते हैं कि कि चुनाव में स्वयं सेवकों के प्रयासों का लाभ बीजेपी को मिलता है क्योंकि वैचारिक रूप से वो निकट हैं. चतुर्वेदी के अनुसार हाल के चुनावो में मध्य प्रदेश और राजस्थान में अधिक मतदान का कारण स्वयं सेवकों की सक्रियता रही.आरएसएस ने पिछले कुछ समय में मीडिया ,जनसंपर्क और प्रचार पर खासा ध्यान दिया है. इसके तहत समाज के प्रमुख लोगों से संपर्क के लिए कॉफ़ी-टेबल बुक जैसे कार्यक्रमों का सहारा लिया है. उज्जैन ,पटना और भाग्य नगर में ब्लॉगर्स और स्तंभ लेखकों के साथ बैठक की, इसमें 225 स्तंभ लेखक शामिल हुए. संघ ने नारद मुनि को पत्रकारिता से जोड़ दिया और विगत दो सालो में नारद जयंती पर अलग अगल जगह कर्यक्रम कर 2000 से ज़्यादा पत्रकारों को सम्मानित किया. संघ की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली, जयपुर और भुवनेश्वर में सोशल मीडिया कॉनक्लेव आयोजित किया गया. इसमें सोशल मीडिया में सक्रिय हज़ार से अधिक लोगों ने शिकरत की. आरएसएस अभी 12 भाषाओ में 30 पत्रिकाएं प्रकाशित कर नियमित रूप से दो लाख गावों तक भेज रहा है. हरियाणा में इन पत्रिकाओं को पहुंचाने वाले 572 डाकियों का सम्मान किया गया. संघ ने अपने हिसाब से देश में 43 प्रांत बनाए हैं. इसमें शामिल बंगाल को उत्तर और दक्षिण बंग में बांटा गया है. बीते वर्ष संघ ने इन दोनों हिस्सों में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए अपनी मौजूदगी बढ़ाने का प्रयास किया है.FACEBOOK/JANKI MANDIR/BBCलोक सभा चुनाव में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संघ का प्रधानमंत्री बता कर वार किया पर क्या कांग्रेस भी अपना वैचारिक आधार बढ़ाने के लिए कोई प्रयास कर रही है? राजस्थान में कांग्रेस की चुनाव अभियान समिति के प्रमुख और चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने कहा, ''हम अपने कार्यकर्ताओं को आज़ादी की लड़ाई , इतिहास, विचार और अपने नायकों के जीवन चरित के बारे में प्रशिक्षित करते रहते हैं. हम बीजेपी और प्रधानमंत्री के दोहरे मापदंड और झूठ के बारे में भी कार्यकर्ताओं को जानकारी देते रहते हैं.'' शर्मा कहते हैं, ''कांग्रेस के पास एक से बढ़ कर एक विचारशील लोग हैं, कांग्रेस एक आंदोलन है ,यह पार्टी 130 साल से काम कर रही है. हमारी पहुंच हर गांव ढाणी तक है, बीजेपी की ऐसी पहुंच नहीं है.''
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
वाराणसी से प्रियंका गांधी को न उताकर क्या कांग्रेस ने बीजेपी का नुकसान कर दिया है?प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाराणसी सीट से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के न लड़ने के पीछे अलग-अलग वजह सामने आ रही हैं. खबरों के मुताबिक बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने प्रियंका गांधी वाड्रा को संयुक्त उम्मीदवार मानने इनकार कर दिया. लेकिन इन खबरों के बीच सीटों के अंकगणित पर ध्यान दें तो मामला कुछ और ही नजर आता है. उत्तर प्रदेश की जमीनी रिपोर्ट के मुताबिक सपा और बसपा के गठबंधन ने बीजेपी के लिए अच्छी खासी चुनौती खड़ी कर दी है. कई सीटें ऐसी हैं जहां पर दोनों पार्टियों का वोट बैंक बीजेपी से ज्यादा है. उत्तर प्रदेश में बीजेपी की कोशिश है कि दोनों पार्टियों के इस जातिगत गठजोड़ को काटने के लिए पूरे चुनाव को मोदी बनाम अन्य बना दिया जाए. इसलिए हर रैली में बीजेपी के नेता यही बताने की कोशिश कर रहे हैं कि हर सीट पर पीएम मोदी ही चुनाव लड़ रहे हैं. लेकिन प्रियंका के आने और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस थोड़ा मजबूत होने से उत्तर प्रदेश की जंग त्रिकोणीय होती दिखाई दे रही है. इसका फायदा बीजेपी उठा सकती है.
Read more »
पेप्सिको का गुजरात के किसानों पर करोड़ों का दावा, क्या है मामला?कंपनी ने बीबीसी से कहा कि उसने अपने अधिकारों की रक्षा के लिए ये कदम उठाया है.
Read more »
ग्राउंड रिपोर्ट: पश्चिमी बंगाल के बैरकपुर का क्या है सियासी मिजाज़– News18 Hindiग्राउंड रिपोर्ट: पश्चिमी बंगाल के बैरकपुर का क्या है सियासी मिजाज़ amitviews
Read more »
हल्ला बोल: 'विकास' सिर्फ बहाना है, वोट जाति से पाना है! Is caste politics, going to impact results of LS election? - Halla Bol AajTakचुनाव भी गजब चीज है, सालों साल से हर साल हो रहे हैं, हर बार शुरुआत विकास और देश की सुरक्षा जैसे मुद्दों से होती है, लेकिन खत्म होते ये मुद्दे जाने कहां दफ्न हो जाते हैं, और नेताओँ की जुबान जाति और धर्म की उसी रटी रटाई जुमलेबाजियों पर उतारू हो जाती है, जिसे असल वोट मंत्र माना जाता है. इस बार भी वही हो रहा है. दहकते और भड़कते राष्ट्रवाद के साथ शुरु हुए लोकसभा चुनाव जाति के महापड़ाव पर आ पहुंचे हैं. विकास और फिर राष्ट्रवाद के नाम पर शुरू हुई चुनावी जंग, चौथे चरण के चुनाव के ठीक पहले जात-पात की गलियों में घुस चुकी है. हिंदुस्तान के संविधान में जाति और धर्म के नाम वोट मांगने की इजाजत तो नहीं है, लेकिन समझदार को इशारा काफी होता है, इसी तर्ज पर विपक्षी पार्टियां पीएम के उस बयान पर आगबबूला हैं, जिसमें उन्होंने खुद को अतिपिछड़ा बताया था. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
हिमालय में दिखा हिममानव!, जानिए क्या होते हैं 'येति' और क्या कहता है इनका इतिहासहिमालय में दिखा हिममानव!, जानिए क्या होते हैं 'येति' और क्या कहता है इनका इतिहास Yeti
Read more »
जानिए क्या होता है त्रिपुष्कर योग और क्यों माना जाता है इतना शुभतिगुना लाभ मिलने वाले इस योग के दौरान धन संबंधी शुभ काम करने चाहिए। पूजा-पाठ करना और धार्मिक यात्राएं करना भी काफी शुभ हो सकता है। कीमती वस्तु जैसे सोना या चांदी की खरीदारी की जा सकती हैं।
Read more »
क्यों आ रहे आचार संहिता उल्लंघन के इतने मामले?लोकसभा चुनावों में आचार संहिता के मामलों का अंबार लगा हुआ है, क्या है इसकी वजह.
Read more »
IPL-12: क्या केएल राहुल का ‘स्वार्थ’ बढ़ा रहा है पंजाब की मुश्किल, क्या कहते हैं आंकड़ेकेएल राहुल ने आईपीएल-12 में 12 मैचों में 520 रन बनाए हैं. उनसे ज्यादा रन सिर्फ एक बल्लेबाज बना सका है.
Read more »
बंद है आज भारतीय शेयर बाजार, जानिए क्या है वजह1 मई को महाराष्ट्र दिवस होने की वजह से भारतीय शेयर बाजार है. इससे पहले सोमवार को मुंबई में लोकसभा चुनाव के कारण शेयर बाजार नहीं खुले थे. इस तरह तीन दिन में सिर्फ मंगलवार ही कारोबारी दिन रहा.
Read more »
फैक्ट चेकः क्या है साध्वी प्रज्ञा के इस विवादित बयान के पीछे की सच्चाई?सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बीजेपी की सरकार बनने पर गोवा, उत्तर-पूर्व और दक्षिण भारत में पूरी तरह से गोमांस पर प्रतिबंध लगाने का दावा किया है. इस दावे में कितना दम है....जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर.
Read more »
