ऑनलाइन गेमिंग में बिहार का शातिर गैंग! 13 साल के यश से लड़की ने वसूले पैसे, 85 हजार की एप्‍पल वॉच खरीदी

Lucknow Boy Online Gaming Gang News

ऑनलाइन गेमिंग में बिहार का शातिर गैंग! 13 साल के यश से लड़की ने वसूले पैसे, 85 हजार की एप्‍पल वॉच खरीदी
Bihar Online GangUp NewsUttar Pradesh Samachar
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 104 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 69%
  • Publisher: 51%

मोहनलालगंज में पिछले दिनों 13 साल के यश ने फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली थी। पता चला कि वह ऑनलाइन गेम का लती था।

लखनऊ: यूपी की राजधानी के मोहनलालगंज इलाके में ऑनलाइन गेम 'फ्री फायर' की लत ने कक्षा 6 के छात्र की जान ले ली है। महज 13 साल का यश कुमार ऑनलाइन गेम के जाल में ऐसा फंसा कि पिता के बैंक खाते से 14 लाख रुपये उड़ाने के बाद आत्महत्या कर ली। इस पूरे मामले ने ऑनलाइन गेमिंग के खतरनाक पहलू और साइबर ठगों की साजिश को उजागर कर दिया है।धनुवासाड़ गांव निवासी सुरेश कुमार यादव के बेटे यश ने बीते दिनों फांसी लगाकर जान दे दी है। दरअसल उसके पिता बैंक से रकम निकालने गए तो होश फाख्ता हो गए। बैंक से उन्हें पता चला कि खाते से 14 लाख रुपये किसी ने निकाले हैं। घर लौटकर उन्होंने इसकी जानकारी परिजनों को दी। यश को जब इस बात का अहसास हुआ कि राज खुल चुका है तो वह पढ़ाई के बहाने छत पर बने कमरे में चला गया और फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। बहन गुनगुन ने उसे लटकता देखा तो हड़कंप मच गया। परिजन उसे आनन-फानन में सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। 6 बैंक खातों में 400 बार भेजी गई रकमपुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि यश केवल गेम नहीं खेल रहा था बल्कि बिहार से जुड़े एक गिरोह के जाल में फंस चुका था। गिरोह की एक लड़की और उसका साथी लगातार उसे गुमराह कर रहे थे। दोनों ने यश से कीमती सामान मंगवाए और यूपीआई से भुगतान भी करवाया था। पिता के खाते से बिहार के छह बैंक खातों में 400 से ज्यादा बार रकम भेजी गई है। इनमें से एक महिला के नाम पर है। जांच में यह भी सामने आया कि यश ने अगस्त में 85 हजार रुपये का एप्पल वॉच खरीदा था, जिसे शायद गिरोह के इशारे पर ही खरीदी गई थी।फोन छीनने पर यश ने मां का गला दबाने की कोशिश कीयही नहीं, आत्महत्या से एक दिन पहले भी यश ने 51 हजार रुपये ट्रांसफर किए थे। पुलिस के मुताबिक, यश का मोबाइल कब्जे में लेकर फोरेंसिक लैब भेजा गया है। संदेह है कि उसने फोन का एक्सेस गिरोह के युवक को दे दिया था, जिसने बाद में पहचान छिपाने के लिए फोन फार्मेट कर दिया। पीड़ित पिता ने बताया कि जब उन्होंने मोबाइल पर रोक लगानी चाही तो यश आक्रामक हो गया था। यहां तक कि एक बार उसने फोन न मिलने पर मां का गला दबाने की कोशिश की थी।पुलिस कर रही छानबीनपुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। मोबाइल डाटा रिकवरी और खातों की पूरी छानबीन के बाद यह साफ हो सकेगा कि गिरोह किस तरह बच्चों को अपने जाल में फंसा रहा है।.

लखनऊ: यूपी की राजधानी के मोहनलालगंज इलाके में ऑनलाइन गेम 'फ्री फायर' की लत ने कक्षा 6 के छात्र की जान ले ली है। महज 13 साल का यश कुमार ऑनलाइन गेम के जाल में ऐसा फंसा कि पिता के बैंक खाते से 14 लाख रुपये उड़ाने के बाद आत्महत्या कर ली। इस पूरे मामले ने ऑनलाइन गेमिंग के खतरनाक पहलू और साइबर ठगों की साजिश को उजागर कर दिया है।धनुवासाड़ गांव निवासी सुरेश कुमार यादव के बेटे यश ने बीते दिनों फांसी लगाकर जान दे दी है। दरअसल उसके पिता बैंक से रकम निकालने गए तो होश फाख्ता हो गए। बैंक से उन्हें पता चला कि खाते से 14 लाख रुपये किसी ने निकाले हैं। घर लौटकर उन्होंने इसकी जानकारी परिजनों को दी। यश को जब इस बात का अहसास हुआ कि राज खुल चुका है तो वह पढ़ाई के बहाने छत पर बने कमरे में चला गया और फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। बहन गुनगुन ने उसे लटकता देखा तो हड़कंप मच गया। परिजन उसे आनन-फानन में सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। 6 बैंक खातों में 400 बार भेजी गई रकमपुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि यश केवल गेम नहीं खेल रहा था बल्कि बिहार से जुड़े एक गिरोह के जाल में फंस चुका था। गिरोह की एक लड़की और उसका साथी लगातार उसे गुमराह कर रहे थे। दोनों ने यश से कीमती सामान मंगवाए और यूपीआई से भुगतान भी करवाया था। पिता के खाते से बिहार के छह बैंक खातों में 400 से ज्यादा बार रकम भेजी गई है। इनमें से एक महिला के नाम पर है। जांच में यह भी सामने आया कि यश ने अगस्त में 85 हजार रुपये का एप्पल वॉच खरीदा था, जिसे शायद गिरोह के इशारे पर ही खरीदी गई थी।फोन छीनने पर यश ने मां का गला दबाने की कोशिश कीयही नहीं, आत्महत्या से एक दिन पहले भी यश ने 51 हजार रुपये ट्रांसफर किए थे। पुलिस के मुताबिक, यश का मोबाइल कब्जे में लेकर फोरेंसिक लैब भेजा गया है। संदेह है कि उसने फोन का एक्सेस गिरोह के युवक को दे दिया था, जिसने बाद में पहचान छिपाने के लिए फोन फार्मेट कर दिया। पीड़ित पिता ने बताया कि जब उन्होंने मोबाइल पर रोक लगानी चाही तो यश आक्रामक हो गया था। यहां तक कि एक बार उसने फोन न मिलने पर मां का गला दबाने की कोशिश की थी।पुलिस कर रही छानबीनपुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। मोबाइल डाटा रिकवरी और खातों की पूरी छानबीन के बाद यह साफ हो सकेगा कि गिरोह किस तरह बच्चों को अपने जाल में फंसा रहा है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Bihar Online Gang Up News Uttar Pradesh Samachar Lucknow Police लखनऊ पुलिस यूपी न्‍यूज उत्‍तर प्रदेश समाचार

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

75 की उम्र में रिटायरमेंट...पीएम मोदी को लेकर चली बहस पर 85 साल के शरद पवार ने की 'नैतिक' बात75 की उम्र में रिटायरमेंट...पीएम मोदी को लेकर चली बहस पर 85 साल के शरद पवार ने की 'नैतिक' बातएनसीपी (एसपी) के चीफ शरद पवार ने कहा है कि 75 साल की उम्र में नेताओं के रिटायरमेंट की बहस में वे नहीं पड़ सकते, क्योंकि उन्हें इसपर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर हाल में यह बहस खूब हुई है, जो बुधवार को ही 75 वर्ष के हुए...
Read more »

World Athletics Championships 2025: ലോക അത്‌ലറ്റിക്സ് ചാമ്പ്യൻഷിപ്പ്; മെഡൽ നേടാനാകാതെ നീരജ് ചോപ്ര പുറത്ത്World Athletics Championships 2025: ലോക അത്‌ലറ്റിക്സ് ചാമ്പ്യൻഷിപ്പ്; മെഡൽ നേടാനാകാതെ നീരജ് ചോപ്ര പുറത്ത്World Athletics Championships 2025: ചാമ്പ്യൻഷിപ്പിൽ ജാവലിൻ ത്രോ ഫൈനലിൽ ഇന്ത്യയുടെ ഒളിമ്പിക്സ് സ്വർണ്ണ മെഡൽ ജേതാവായ നീരജ് ചോപ്രയ്ക്ക് 85 മീറ്ററിനപ്പുറം കണ്ടെത്താനായില്ല
Read more »

गाजा में इजरायली सेना और हमास लड़ाकों के बीच भीषण लड़ाई, 85 फलस्तीनियों की मौत; लाखों जिंदगियों पर खतरागाजा में इजरायली सेना और हमास लड़ाकों के बीच भीषण लड़ाई, 85 फलस्तीनियों की मौत; लाखों जिंदगियों पर खतरागाजा पट्टी के दक्षिणी हिस्से में फलस्तीनी लड़ाकों के साथ लड़ाई में गुरुवार को चार इजरायली सैनिक मारे गए जबकि इजरायल के हमलों में 85 फलस्तीनी मारे गए हैं। मारे गए लोगों में हमास लड़ाके भी शामिल हैं। गाजा सिटी में भीषण लड़ाई के बीच इजरायली सेना टैंकों से गोलाबारी करते हुए आगे बढ़ रही है। गाजा के सबसे बड़े इस शहर की दूरसंचार व्यवस्था भंग कर दी गई...
Read more »

Israel-Hamas War: इस्राइल के चार सैनिकों की मौत, 85 फलस्तीनियों ने इस्राइली हमले में गंवाई जानIsrael-Hamas War: इस्राइल के चार सैनिकों की मौत, 85 फलस्तीनियों ने इस्राइली हमले में गंवाई जानIsrael-Hamas War: इस्राइल के चार सैनिकों की मौत, 85 फलस्तीनियों ने इस्राइली हमले में गंवाई जान Four IDF Soldiers killed and 85 Palestinians killed Israel-Hamas War विदेश
Read more »

वाजपेयी, मनमोहन सिंह, अजित डोभाल... जेल में बंद यासीन मलिक ने 85 पन्नों में सीक्रेट मीटिंग का जिक्र कर मचाई सियासी खलबलीवाजपेयी, मनमोहन सिंह, अजित डोभाल... जेल में बंद यासीन मलिक ने 85 पन्नों में सीक्रेट मीटिंग का जिक्र कर मचाई सियासी खलबलीटेरर फंडिंग के मामले में कोर्ट ट्रायल के दौरान अलगाववादी यासीन मलिक ने एक हलफनामा दिया है। इस हलफनामे में उसने दावा किया है कि 1990 के बाद से ही दिल्ली में बैठी सरकार के बड़े अफसर, केंद्रीय मंत्री से उससे मिलते रहे। उसने विपक्षी नेता अटल बिहारी वाजपेयी और प्रधानमंत्री के साथ सीक्रेट मीटिंग...
Read more »

13 चौके-5 छक्के, देवदत्त पडिक्कल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़ा शतक, खेली मैराथन पारी13 चौके-5 छक्के, देवदत्त पडिक्कल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़ा शतक, खेली मैराथन पारीदेवदत्त पडिक्कल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे देवदत्त ने 197 गेंदों का सामना करते हुए 140 रन बनाए खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:48:19