अयोध्या में गोरखपुर-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर एयरपोर्ट की तरह बस पोर्ट का निर्माण शुरू होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शिलान्यास के बाद कार्यदायी संस्था ओमेक्स को साइट हैंडओवर की जाएगी। लगभग 250 करोड़ की लागत से बनने वाले इस बस पोर्ट से रामनगरी देश-विदेश से जुड़ेगी। यहां यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह परियोजना अयोध्या को...
जागरण संवाददाता, अयोध्या। दीपावली तक गोरखपुर-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर अयोध्या धाम बस स्टेशन के दक्षिण नौ एकड़ भूमि पर एयरपोर्ट की तरह अयोध्या धाम बस पोर्ट का निर्माण शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शिलान्यास करने के बाद तेजी से इसकी तैयारी शुरू हो गई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर के बस पोर्ट का निर्माण शुरू होने में कार्यदायी संस्था ओमेक्स को सिर्फ साइट हैंडओवर किया जाना शेष रह गया है। निगम के अधिकारियों की माने तो इसी माह यह अंतिम प्रक्रिया भी पूर्ण कर ली जाएगी, जिसके बाद लगभग 250 करोड़ की धनराशि से अयोध्या धाम बस पोर्ट का निर्माण शुरू हो जाएगा। परिवहन निगम के अधिकारियों का दावा है कि बस पोर्ट बन जाने से रामनगरी देश के सभी धार्मिक स्थलों के साथ विदेशों से भी जुड़ जाएगी। देश-विदेश के श्रद्धालु, यात्री पर्यटन नगरी अयोध्या से सीधे जुड़ जाएंगे। यह परिवहन इंफ्रास्ट्रक्चर को नई ऊंचाई देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अयोध्या धाम बस पोर्ट को बी-टुगेदर द्वारा यूपीएसआरटीसी के साथ मिलकर पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर विकसित किया जाएगा। यह एक आधुनिक सेंटर प्वाइंट के रूप में विकसित होगा, जहां गगनचुंबी 18 मंजिला टावर, लगभग 1800 कारों की पार्किंग, चार मल्टीप्लेक्स और करीब 1000 स्टूडियो अपार्टमेंट्स बनाए जाएंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए यहां वेटिंग लाउंज, स्वच्छ शौचालय, फूड कोर्ट, रिटेल स्पेस, डिजिटल टिकटिंग काउंटर, रीयल-टाइम बस ट्रैकिंग, इंफार्मेशन कियोस्क और सीसी टीवी सर्विलांस जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही ऊर्जा दक्षता, वर्षा जल संचयन और पर्यावरण-अनुकूल निर्माण तकनीकों के साथ यह परियोजना न केवल यात्रा को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाएगी, बल्कि अयोध्या को एक नए शहरी और आर्थिक केंद्र के रूप में स्थापित करेगी। क्या बोले क्षेत्रीय प्रबंधक अयोध्या धाम बस पोर्ट सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। डिजाइन से लेकर सभी प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। जल्द ही इसका निर्माण शुरू हो जाएगा सिर्फ साइट हैंडओवर के लिए मुख्यालय का निर्देश मिलना शेष है। -विमल राजन, क्षेत्रीय प्रबंधक-अयोध्या।.
जागरण संवाददाता, अयोध्या। दीपावली तक गोरखपुर-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर अयोध्या धाम बस स्टेशन के दक्षिण नौ एकड़ भूमि पर एयरपोर्ट की तरह अयोध्या धाम बस पोर्ट का निर्माण शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शिलान्यास करने के बाद तेजी से इसकी तैयारी शुरू हो गई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर के बस पोर्ट का निर्माण शुरू होने में कार्यदायी संस्था ओमेक्स को सिर्फ साइट हैंडओवर किया जाना शेष रह गया है। निगम के अधिकारियों की माने तो इसी माह यह अंतिम प्रक्रिया भी पूर्ण कर ली जाएगी, जिसके बाद लगभग 250 करोड़ की धनराशि से अयोध्या धाम बस पोर्ट का निर्माण शुरू हो जाएगा। परिवहन निगम के अधिकारियों का दावा है कि बस पोर्ट बन जाने से रामनगरी देश के सभी धार्मिक स्थलों के साथ विदेशों से भी जुड़ जाएगी। देश-विदेश के श्रद्धालु, यात्री पर्यटन नगरी अयोध्या से सीधे जुड़ जाएंगे। यह परिवहन इंफ्रास्ट्रक्चर को नई ऊंचाई देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अयोध्या धाम बस पोर्ट को बी-टुगेदर द्वारा यूपीएसआरटीसी के साथ मिलकर पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर विकसित किया जाएगा। यह एक आधुनिक सेंटर प्वाइंट के रूप में विकसित होगा, जहां गगनचुंबी 18 मंजिला टावर, लगभग 1800 कारों की पार्किंग, चार मल्टीप्लेक्स और करीब 1000 स्टूडियो अपार्टमेंट्स बनाए जाएंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए यहां वेटिंग लाउंज, स्वच्छ शौचालय, फूड कोर्ट, रिटेल स्पेस, डिजिटल टिकटिंग काउंटर, रीयल-टाइम बस ट्रैकिंग, इंफार्मेशन कियोस्क और सीसी टीवी सर्विलांस जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही ऊर्जा दक्षता, वर्षा जल संचयन और पर्यावरण-अनुकूल निर्माण तकनीकों के साथ यह परियोजना न केवल यात्रा को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाएगी, बल्कि अयोध्या को एक नए शहरी और आर्थिक केंद्र के रूप में स्थापित करेगी। क्या बोले क्षेत्रीय प्रबंधक अयोध्या धाम बस पोर्ट सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। डिजाइन से लेकर सभी प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। जल्द ही इसका निर्माण शुरू हो जाएगा सिर्फ साइट हैंडओवर के लिए मुख्यालय का निर्देश मिलना शेष है। -विमल राजन, क्षेत्रीय प्रबंधक-अयोध्या।
Ayodhya News Ayodhya Bus Port Construction International Bus Terminal Ayodhya Gorakhpur-Ayodhya Highway Project Ayodhya Infrastructure Development Public-Private Partnership Ayodhya Ayodhya Tourism Boost Yogi Adityanath Ayodhya UPSRTC Ayodhya Project Ayodhya Transport Hub Ayodhya News Uttar Pradesh News Uttar Pradesh News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
योगी की नीतियों ने लुभाया, रेडीमेड गारमेंट फैक्ट्री लगाने कोलकाता से आयागोरखपुर में औद्योगिक विकास के कारण उद्यमी अशोक प्रसाद हावड़ा से वापस आकर गीडा में रेडीमेड गारमेंट फैक्ट्री स्थापित कर रहे हैं। पांच करोड़ की लागत से शुरू हो रही इस फैक्ट्री में 150 मशीनें होंगी और 250 लोगों को रोजगार मिलेगा। गीडा गारमेंट पार्क में 60 इकाइयां स्थापित हो रही हैं जिससे गोरखपुर रेडीमेड गारमेंट का हब...
Read more »
ओमान के खिलाफ मैदान पर उतरते ही भारत रचेगा इतिहास, टी20 में ऐसा करने वाली बनेगी सिर्फ दूसरी टीमओमान के खिलाफ पहले एशिया कप 2025 के 12वें मैच में टीम इंडिया जैसे ही मैदान पर उतरेगी। उसके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा। टी20 इतिहास में टीम इंडिया का यह 250 मुकाबला होगा।
Read more »
T20I में भारत ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली बनी इतिहास की सिर्फ दूसरी टीमओमान के खिलाफ एशिया कप के अपने आखिरी ग्रुप मैच में टीम इंडिया ने एक अनोखा रिकॉर्ड नाम कर लिया. इस मैच के टॉस के साथ ही भारत टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 250 मैच खेलने वाली इतिहास की दूसरी टीम बन गई. पाकिस्तान यह उपलब्धि नाम करने वाली पहली टीम है.
Read more »
अयोध्या के गेस्ट हाउस में छापा, 12 युवतियां हिरासत में: गोरखपुर और बिहार से लाई जाती थी लड़कियां, बंधक बनाक...अयोध्या में देर रात पुलिस ने एक गेस्ट हाउस में छापा मारकर 12 युवतियों को हिरासत में लिया है। पुलिस को सूचना मिली थी की गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चल रहा है। Ayodhya guesthouse raided, 12 girls detained
Read more »
UP News: अयोध्या के गेस्ट हाउस पर पुलिस का छापा, गंदा काम करते पकड़ी गईं 12 लड़कियां, बिहार-गोरखपुर से कनेक्शनAyodhya Sex Racket News: उत्तर प्रदेश की पावन नगरी अयोध्या से बड़ी खबर सामने आई है। अयोध्या में 12 युवतियां गंदा काम करते हुए एक गेस्ट हाउस से पकड़ी गईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Read more »
Ayodhya News: अयोध्या में गेस्ट हाउस में कई सालों से चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने किया भड़ाफोड़, 12 लड़कियां गिरफ्तारAyodhya News: रामनगरी अयोध्या में एक गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चल रहा था. पुलिस ने आधी रात को छापेमारी की तो वहां का नजारा देख दंग रह गई.
Read more »
