ओमान के खिलाफ एशिया कप के अपने आखिरी ग्रुप मैच में टीम इंडिया ने एक अनोखा रिकॉर्ड नाम कर लिया. इस मैच के टॉस के साथ ही भारत टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 250 मैच खेलने वाली इतिहास की दूसरी टीम बन गई. पाकिस्तान यह उपलब्धि नाम करने वाली पहली टीम है.
एशिया कप 2025 के लीग स्टेज में टीम इंडिया अजेय रही. ओमान के खिलाफ अपने आखिरी ग्रुप मैच में भारत ने 21 रन से जीत दर्ज कर विनिंग हैट्रिक लगाई. भारत इस टूर्नामेंट में श्रीलंका के बाद जीत की हैट्रिक लगाने वाले दूसरी टीम बनी.
ग्रुप-बी में मौजूद श्रीलंका ने भी अपने तीनों मैच जीतकर अजेय रहते हुए सुपर-4 में प्रवेश किया. भारत को ओमान के खिलाफ जीत आसानी से नहीं मिली. 189 रन का लक्ष्य देने के बाद भारतीय गेंदबाजों को जीत के लिए अंतिम ओवर तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. इस मुकाबले में टॉस के लिए भारत ने अपने नाम एक अनोखा रिकॉर्ड भी दर्ज करा लिया. ऐसा करने वाली दूसरी टीम दरअसल, यह भारत का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 250वां मुकाबला था. इसके साथ ही भारतीय टीम 250 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाला इतिहास का दूसरा देश बन गया. उनसे पहले तक पाकिस्तान के नाम ही सिर्फ यह उपलब्धि दर्ज थी. पाकिस्तान टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाला देश है. इसके बाद लिस्ट में भारत का नाम है. तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड है. सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली टीमें पाकिस्तान - 275 भारत - 250 न्यूजीलैंड - 235 वेस्टइंडीज - 228 ऑस्ट्रेलिया - 211 ऐसा रहा मैच का हाल भारतीय क्रिकेट टीम ने शेख जायद स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में ओमान को 21 रन से हरा दिया. ओमान इस मैच में हारी जरूर, लेकिन उनके बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को इसके लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. अगर कप्तान जतिंदर की पारी धीमी नहीं होती, तो शायद भारत उलटफेर का शिकार हो सकता था. 18वें ओवर में लिए हार्दिक पांड्या के एक हैरतअंगेज कैच ने मुकाबले को टीम इंडिया की तरफ मोड़ने का काम किया. यह मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 188 रन का स्कोर बनाया था. जवाब में ओमान चार विकेट खोकर 167 रन तक ही पहुंच पाया. सुपर-4 में भारत की पहली टक्कर पाकिस्तान से भारतीय टीम 21 सितंबर को सुपर-4 का अपना पहला मुकाबला खेलेगी, जहां उसका सामना चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से है. यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. ग्रुप मैच में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से धूल चटा दी थी. ऐसे में टूर्नामेंट अजेय टीम इंडिया एक बार फिर पाकिस्तान को शिकस्त देने के इरादे से मैदान में उतरेगी.
Pakistan Cricket Team India Vs Pakistan Most T20I Macthes Played By A Team India Pakistan England Australia Asia Cup 2025 India India 250 T20i Match India Vs Oman India Vs Oman Asia Cup
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
T20I में ऐतिहासिक महारिकॉर्ड के करीब सूर्या, ऐसा करने वाले बनेंगे भारत के केवल दूसरे बल्लेबाजSuryakumar Yadav: भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रचने के करीब हैं. एशिया कप 2025 टूर्नामेंट के दौरान शुक्रवार को ओमान के खिलाफ ग्रुप-A मैच में सूर्यकुमार यादव टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक महारिकॉर्ड बना देंगे.
Read more »
T20I में बना 489 रन का प्रचंड रिकॉर्ड, भारत के खूंखार बल्लेबाज ने मचाई तबाही, त्राहि-त्राहि करते रहे गेंदबाजआमतौर पर 120 गेंद प्रति पारी वाले एक टी20 इंटरनेशनल मैच में 400 रन बनना असंभव के बराबर है. लेकिन हकीकत में ऐसा हो चुका है. एक टी20 इंटरनेशनल मैच में एक बार ऐसा भयंकर तूफान मचा कि 489 रन का आंकड़ा भी आसानी से टच हो गया. एक टी20 मैच ऐसा भी है, जिसमें 489 रन का असंभव रिकॉर्ड भी बन गया.
Read more »
इस खूंखार भारतीय ओपनर को ODI और T20I से किया जा रहा इग्नोर, पूर्व क्रिकेटर ने उठाए गंभीर सवालIndian Cricket Team: भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप में शानदार प्रदर्शन कर रही है. उसने यूएई और अमेरिका को हराकर सुपर-4 में अपना स्थान पक्का कर लिया. इस टूर्नामेंट के लिए यशस्वी जायसवाल को नहीं चुना गया. उनके ऊपर शुभमन गिल को तरजीह दी गई.
Read more »
Asia Cup 2025: ओमान के खिलाफ पहली बार T20I मैच खेलेगा भारत, बारिश को लेकर ऐसी है भविष्यवाणीटीम इंडिया आज यानी शुक्रवार को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में ओमान के खिलाफ उतरेगी. सुपर-4 स्टेज से पहले टीम इंडिया अपनी तैयारियों को परखेगी. भारतीय टीम की कोशिश जीत की हैट्रिक लगाते हुए अगले दौर में पहुंचने की होगी.
Read more »
India To Set huge T20I Record Vs Oman: ओमान के खिलाफ भारतीय टीम बनाएगी बड़ा रिकॉर्ड, अब तक सिर्फ एक टीम कर ...अबू धाबी में ओमान के खिलाफ भारत अपना 250वां T20I खेलेगा, ऐसा करने वाला दूसरा देश बनेगा. सूर्यकुमार यादव की टीम सुपर 4 में जगह बना चुकी है, जसप्रीत बुमराह को आराम मिल सकता है.
Read more »
T20I में पहली बार...मोहम्मद नबी ने 5 छक्के से रचा इतिहास, डेविड मिलर-मिस्बाह उल हक और सनथ जयसूर्या का रिकॉर्ड भी ध्वस्तAsia Cup Mohammad Nabi: अफगानिस्तान की टीम एशिया कप 2025 के ग्रुप मैच में श्रीलंका से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई. उसे सुपर-4 में पहुंचने के लिए हर हाल में इस मैच को जीतना था, लेकिन टीम को सफल नहीं हो पाई. यहां तक कि 40 वर्षीय अनुभवी बल्लेबाज मोहम्मद नबी की तूफानी फिफ्टी भी टीम के काम नहीं आई.
Read more »
