Asia Cup Mohammad Nabi: अफगानिस्तान की टीम एशिया कप 2025 के ग्रुप मैच में श्रीलंका से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई. उसे सुपर-4 में पहुंचने के लिए हर हाल में इस मैच को जीतना था, लेकिन टीम को सफल नहीं हो पाई. यहां तक कि 40 वर्षीय अनुभवी बल्लेबाज मोहम्मद नबी की तूफानी फिफ्टी भी टीम के काम नहीं आई.
Asia Cup Mohammad Nabi : अफगानिस्तान की टीम एशिया कप 2025 के ग्रुप मैच में श्रीलंका से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई. उसे सुपर-4 में पहुंचने के लिए हर हाल में इस मैच को जीतना था, लेकिन टीम को सफल नहीं हो पाई.
यहां तक कि 40 वर्षीय अनुभवी बल्लेबाज मोहम्मद नबी की तूफानी फिफ्टी भी टीम के काम नहीं आई. इस दिग्गज ऑलराउंडर ने 22 गेंदों पर 60 रन बनाकर टीम को 169 रनों के स्कोर तक पहुंचाया. श्रीलंका ने 18.4 ओवरों में 4 विकेट पर 171 रन बनाकर मैच को जीत लिया. नबी ने एक ओवर में ठोके 5 छक्के नबी ने छह छक्के और तीन चौके लगाए. 18वें ओवर के अंत तक नबी ने सिर्फ 10 गेंदों में 14 रन बनाए थे, लेकिन अंतिम दो ओवरों में उन्होंने 46 रन बनाए. राशिद खान की अगुवाई वाली अफगान टीम 79-6 से 169 तक पहुंच गई. नबी और नूर अहमद के बीच आठवें विकेट के लिए 17 गेंदों में 59 रनों की साझेदारी हुई. इस धाकड़ बल्लेबाज ने अपनी पारी के दौरान इंटरनेशनल के कई रिकॉर्ड तोड़े. टी20 इंटरनेशनल में 20वें ओवर में सबसे ज्यादा रन नबी ने श्रीलंका के दुनिथ वेलालागे के आखिरी ओवर में 31 रन बनाए, जिसमें पहली पांच गेंदों पर पांच छक्के शामिल थे. हालांकि, वह छठी गेंद पर इतिहास रचने से चूक गए और सिर्फ एक रन ही बना सके. यह टी20 इंटरनेशनल में एक पूर्ण सदस्य के खिलाफ एक पारी के अंतिम ओवर में बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं. इससे पहले किसी भी खिलाड़ी ने 20वें ओवर में 30 से ज्यादा रन नहीं बनाए थे. नबी ने इस मामले में डेविड मिलर-मार्लन सैमुअल्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया. ये भी पढ़ें: एक्शन में जय शाह की टीम, ड्रामेबाज पाकिस्तान पर होगी कार्रवाई! खुल गई पीसीबी की पोल मिलर-सैमुअल्स के नाम था ये रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के मिलर ने 2019 में पाकिस्तान के खिलाफ 20वें ओवर में 28 रन ठोके थे. वेस्टइंडीज के मार्लन सैमुअल्स ने 2012 में बांग्लादेश के खिलाफ 28 और भारत के ऋतुराज गायकवाड़ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023 में 27 रन जड़े थे. टेस्ट न खेलने वाले देशों के खिलाड़ियों में केवल नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी ने अंतिम ओवर में बेहतर प्रदर्शन किया है, जब उन्होंने 2024 में एक मैच के दौरान कतर के खिलाफ 20वें ओवर में छह छक्के लगाए थे. बाल-बाल बच गया क्रिस गेल का अनोखा रिकॉर्ड नबी किसी पूर्ण सदस्य टीम के खिलाफ टी20 में अर्धशतक बनाने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं. इस मामले में वेस्टइंडीज के क्रिस गेल पहले स्थान पर है. गेल ने 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 41 साल 194 दिन की आयु में अर्धशतक जड़ा था. नबी ने 40 साल 260 दिन की आयु में ऐसा किया है. वह श्रीलंका के खिलाफ 40 से ज्यादा की उम्र में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी हैं. ये भी पढ़ें: एशिया कप सुपर-4 में कब किससे भिड़ेगी टीम इंडिया? 2 दिन बाद पाकिस्तान से टक्कर, नोट कर लें शेड्यूल एशिया कप में अर्धशतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज क्रिकेटर नबी एशिया कप के इतिहास में किसी भी फॉर्मेट में अर्धशतक बनाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बन गए हैं. उन्होंने पाकिस्तान के मिस्बाह उल हक का रिकॉर्ड तोड़ा. टी20 फॉर्मेट में यह रिकॉर्ड तिलकरत्ने दिलशान के नाम था. नबी 40 की उम्र पार करने के बाद यह मुकाम हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी हैं. मिस्बाह ने 39 साल 284 दिन की आयु में श्रीलंका के खिलाफ 2014 में एशिया कप में वनडे मैच के दौरान ऐसा किया था. टी20 फॉर्मेट की बात करें तो श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान ने 2016 में 39 साल 142 दिन की आयु में पाकिस्तान के खिलाफ यह कारनामा किया था.
Mohammad Nabi Afghanistan Vs Sri Lanka Sanath Jayasuriya Asia Cup 2025 Afghanistan Vs Sri Lanka T20I एशिया कप मोहम्मद नबी अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका सनथ जयसूर्या एशिया कप 2025
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
एशिया कप के बीच में वरूण चक्रवर्ती के लिए आई खुशखबरी, ये मुकाम हासिल करने वाले सिर्फ तीसरे भारतीयICC T20 Rankings: जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई के बाद वरुण चक्रवर्ती ICC T20I गेंदबाजी रैंकिंग में टॉप पर पहुंचने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय गेंदबाज हैं.
Read more »
NZ vs AUS T20I: मिचेल सैंटनर बाहर, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20I सीरीज के लिए न्यूजीलैंड में हुए भारी बदलावNZ vs AUS T20I series ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच 1 अक्टूबर से चैपल-हेडली टी20 इंटरनेशनल सीरीज शुरू होगी। न्यूजीलैंड के सफेद गेंद कप्तान मिचेल सैंटनर पेट की सर्जरी के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। माइकल ब्रेसवेल कीवी टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली...
Read more »
No.1 Ranked T20I Bowler: আর্কিটেকচার থেকে সিনেমায় জুনিয়র আর্টিস্ট! ভারতীয় ক্রিকেটের স্টার আজ বিশ্বের ১ নম্বরThis Indian Star Becomes No.1 Ranked T20I Bowler Amidst Asia Cup 2025
Read more »
T20I में ऐतिहासिक महारिकॉर्ड के करीब सूर्या, ऐसा करने वाले बनेंगे भारत के केवल दूसरे बल्लेबाजSuryakumar Yadav: भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रचने के करीब हैं. एशिया कप 2025 टूर्नामेंट के दौरान शुक्रवार को ओमान के खिलाफ ग्रुप-A मैच में सूर्यकुमार यादव टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक महारिकॉर्ड बना देंगे.
Read more »
T20I में बना 489 रन का प्रचंड रिकॉर्ड, भारत के खूंखार बल्लेबाज ने मचाई तबाही, त्राहि-त्राहि करते रहे गेंदबाजआमतौर पर 120 गेंद प्रति पारी वाले एक टी20 इंटरनेशनल मैच में 400 रन बनना असंभव के बराबर है. लेकिन हकीकत में ऐसा हो चुका है. एक टी20 इंटरनेशनल मैच में एक बार ऐसा भयंकर तूफान मचा कि 489 रन का आंकड़ा भी आसानी से टच हो गया. एक टी20 मैच ऐसा भी है, जिसमें 489 रन का असंभव रिकॉर्ड भी बन गया.
Read more »
इस खूंखार भारतीय ओपनर को ODI और T20I से किया जा रहा इग्नोर, पूर्व क्रिकेटर ने उठाए गंभीर सवालIndian Cricket Team: भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप में शानदार प्रदर्शन कर रही है. उसने यूएई और अमेरिका को हराकर सुपर-4 में अपना स्थान पक्का कर लिया. इस टूर्नामेंट के लिए यशस्वी जायसवाल को नहीं चुना गया. उनके ऊपर शुभमन गिल को तरजीह दी गई.
Read more »
