मनी लांड्रिंग और आतंकी फंडिंग पर निगरानी रखने वाली एफएटीएफ ऑनलाइन और क्रेडिट कार्ड के ट्रांजेक्शन में और पारदर्शिता लाना चाहता है। वित्त मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक भारत में क्रेडिट कार्ड संचालित करने वाली कंपनियों से इस बारे में नियामक बातचीत कर रहा है और इस संबंध में बदलाव पर होने वाले खर्च का वहन क्रेडिट कार्ड कंपनी करेगी। इससे भविष्य में...
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। मनी लांड्रिंग और आतंकी फंडिंग पर निगरानी रखने वाली वैश्विक एजेंसी फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स ऑनलाइन और क्रेडिट कार्ड के ट्रांजेक्शन में और पारदर्शिता लाना चाहता है और इस दिशा में पहल शुरू हो चुकी है। वित्त मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक एफएटीएफ चाहता है कि क्रेडिट कार्ड से ट्रांजेक्शन होने पर खर्च और प्राप्त करने वाले दोनों की पूरी जानकारी आसानी से उपलब्ध हो। एक ऐसी प्रणाली विकसित की जाए जिसकी मदद से रियल टाइम में ट्रांजेक्शन करने वाले और प्राप्तकर्ता के बारे में जरूरत पड़ने पर जानकारी मिल सके। कई क्रेडिट कार्ड बैंक खाते से भी नहीं जुड़े होते हैं, इसलिए खर्च करने वाले की पूरी जानकारी हमेशा आसानी से नहीं मिल पाती है। भविष्य में क्रेडिट कार्ड का शुल्क बढ़ सकता है वित्त मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक भारत में क्रेडिट कार्ड संचालित करने वाली कंपनियों से इस बारे में नियामक बातचीत कर रहा है और इस संबंध में बदलाव पर होने वाले खर्च का वहन क्रेडिट कार्ड कंपनी करेगी। इससे भविष्य में क्रेडिट कार्ड का शुल्क बढ़ सकता है। वित्त मंत्रालय के मुताबिक पारदर्शिता लाने के लिए होने वाले बदलाव से ट्रांजेक्शन की गति प्रभावित नहीं होगी। अभी क्रेडिट कार्ड पर मुख्य रूप से यूजर का नाम होता है और उनके नंबर से देश का पता भी लगाया जा सकता है। वित्त मंत्रालय के मुताबिक एफएटीएफ विदेश भ्रमण के दौरान होने वाले ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में भी पारदर्शिता बढ़ाना चाहता है और भारत भी इसके पक्ष में है। अभी कई ऐसे पेमेंट एग्रीगेटर है जिनके मानक को बढ़ाए जाने की जरूरत है और सभी को नियामक के दायरे में लाने का प्रयास हो रहा है। ये एग्रीगेटर बैंक की तरह पारदर्शी नहीं है। आरबीआइ इस दिशा में काम कर रहा है। वित्त मंत्रालय के मुताबिक भारत अपने उन गैर वित्तीय संस्थान में भी पारदर्शिता लाने की कोशिश में जुट गया है जिनके माध्यम से परोक्ष रूप से वैश्विक स्तर पर वित्तीय लेनदेन का काम होता है। मंत्रालय के मुताबिक ज्वैलरी की खरीद-फरोख्त, कैसिनो, चार्टर्ड एकाउंटेंट फर्म जैसी संस्थाओं के माध्यम से वैश्विक स्तर पर वित्तीय आदान-प्रदान होता है। भारत आतंकी फंडिंग का शिकार एफएटीएफ 40 देशों का समूह है और इनकी सिफारिशों पर अमल नहीं करने वाले देशों पर वैश्विक स्तर पर वित्तीय प्रतिबंध लगाया जा सकता है। यह समूह सदस्य देशों की वित्तीय प्रणाली का मूल्यांकन करता है। आगामी 19 सितंबर को भारत की वित्तीय प्रणाली के मूल्यांकन पर एफएटीएफ रिपोर्ट जारी करने जा रहा है। आतंकी फंडिंग रोकने में अहम भूमिका निभाएगा भारतवित्त मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक एफएटीएफ के मंच से भारत वैश्विक स्तर पर हो रहे आतंकी फंडिंग को रोकन में अग्रणी भूमिका निभाने जा रहा है। वित्त मंत्रालय के मुताबिक भारत आतंकी फंडिंग का शिकार रहा है और भारत ने आतंकी फंडिंग के माडल पर काफी काम किया है और इस प्रकार के फंडिंग रोकने में सफलता भी हासिल की है। पाकिस्तान को एफएटीएफ ने ग्रे सूची में डाल दिया था भारत उन उदाहरणों के साथ आतंकी फंडिंग रोकने के लिए अन्य उपायों का मॉडल दुनिया को देगा। भारत ने ही एफएटीएफ को पाकिस्तान में हो रहे आतंकी फंडिंग की जानकारी दी थी जिसके बाद पाकिस्तान को एफएटीएफ ने ग्रे सूची में डाल दिया था।.
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। मनी लांड्रिंग और आतंकी फंडिंग पर निगरानी रखने वाली वैश्विक एजेंसी फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स ऑनलाइन और क्रेडिट कार्ड के ट्रांजेक्शन में और पारदर्शिता लाना चाहता है और इस दिशा में पहल शुरू हो चुकी है। वित्त मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक एफएटीएफ चाहता है कि क्रेडिट कार्ड से ट्रांजेक्शन होने पर खर्च और प्राप्त करने वाले दोनों की पूरी जानकारी आसानी से उपलब्ध हो। एक ऐसी प्रणाली विकसित की जाए जिसकी मदद से रियल टाइम में ट्रांजेक्शन करने वाले और प्राप्तकर्ता के बारे में जरूरत पड़ने पर जानकारी मिल सके। कई क्रेडिट कार्ड बैंक खाते से भी नहीं जुड़े होते हैं, इसलिए खर्च करने वाले की पूरी जानकारी हमेशा आसानी से नहीं मिल पाती है। भविष्य में क्रेडिट कार्ड का शुल्क बढ़ सकता है वित्त मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक भारत में क्रेडिट कार्ड संचालित करने वाली कंपनियों से इस बारे में नियामक बातचीत कर रहा है और इस संबंध में बदलाव पर होने वाले खर्च का वहन क्रेडिट कार्ड कंपनी करेगी। इससे भविष्य में क्रेडिट कार्ड का शुल्क बढ़ सकता है। वित्त मंत्रालय के मुताबिक पारदर्शिता लाने के लिए होने वाले बदलाव से ट्रांजेक्शन की गति प्रभावित नहीं होगी। अभी क्रेडिट कार्ड पर मुख्य रूप से यूजर का नाम होता है और उनके नंबर से देश का पता भी लगाया जा सकता है। वित्त मंत्रालय के मुताबिक एफएटीएफ विदेश भ्रमण के दौरान होने वाले ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में भी पारदर्शिता बढ़ाना चाहता है और भारत भी इसके पक्ष में है। अभी कई ऐसे पेमेंट एग्रीगेटर है जिनके मानक को बढ़ाए जाने की जरूरत है और सभी को नियामक के दायरे में लाने का प्रयास हो रहा है। ये एग्रीगेटर बैंक की तरह पारदर्शी नहीं है। आरबीआइ इस दिशा में काम कर रहा है। वित्त मंत्रालय के मुताबिक भारत अपने उन गैर वित्तीय संस्थान में भी पारदर्शिता लाने की कोशिश में जुट गया है जिनके माध्यम से परोक्ष रूप से वैश्विक स्तर पर वित्तीय लेनदेन का काम होता है। मंत्रालय के मुताबिक ज्वैलरी की खरीद-फरोख्त, कैसिनो, चार्टर्ड एकाउंटेंट फर्म जैसी संस्थाओं के माध्यम से वैश्विक स्तर पर वित्तीय आदान-प्रदान होता है। भारत आतंकी फंडिंग का शिकार एफएटीएफ 40 देशों का समूह है और इनकी सिफारिशों पर अमल नहीं करने वाले देशों पर वैश्विक स्तर पर वित्तीय प्रतिबंध लगाया जा सकता है। यह समूह सदस्य देशों की वित्तीय प्रणाली का मूल्यांकन करता है। आगामी 19 सितंबर को भारत की वित्तीय प्रणाली के मूल्यांकन पर एफएटीएफ रिपोर्ट जारी करने जा रहा है। आतंकी फंडिंग रोकने में अहम भूमिका निभाएगा भारतवित्त मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक एफएटीएफ के मंच से भारत वैश्विक स्तर पर हो रहे आतंकी फंडिंग को रोकन में अग्रणी भूमिका निभाने जा रहा है। वित्त मंत्रालय के मुताबिक भारत आतंकी फंडिंग का शिकार रहा है और भारत ने आतंकी फंडिंग के माडल पर काफी काम किया है और इस प्रकार के फंडिंग रोकने में सफलता भी हासिल की है। पाकिस्तान को एफएटीएफ ने ग्रे सूची में डाल दिया था भारत उन उदाहरणों के साथ आतंकी फंडिंग रोकने के लिए अन्य उपायों का मॉडल दुनिया को देगा। भारत ने ही एफएटीएफ को पाकिस्तान में हो रहे आतंकी फंडिंग की जानकारी दी थी जिसके बाद पाकिस्तान को एफएटीएफ ने ग्रे सूची में डाल दिया था।
Credit Card Transaction Rules Credit Card
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Bihar: बिहार पुलिस के कर्मियों को दुर्घटना पर 2.30 करोड़, सेवानिवृत होने पर विशेष सैलरी पैकेज समेत इतने फायदेबिहार पुलिस के कर्मियों के परिवारजनों के लिए भी शून्य बैलेंस खाता, मुफ्त डेबिट और क्रेडिट कार्ड, और अन्य बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध होंगी।
Read more »
Haryana Assembly Election 2024: चुनाव की तारीखों में हो सकता है बदलाव, भाजपा ने उठाई है मांग; बताया ये कारणहरियाणा में आगामी चुनावों की तारीखों में बदलाव हो सकता है।
Read more »
उधार पर जिंदगी...भारतीयों ने जुलाई में क्रेडिट कार्ड से खर्च कर डाले 1.7 लाख करोड़ रुपये, तोड़ दिया पिछला रेकॉर्डCredit Card: देश में क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल का चलन तेजी से बढ़ रहा है। इसी का नतीजा है कि जुलाई में क्रेडिट कार्ड से खर्च हुई रकम ने नया रेकॉर्ड बना दिया। यूजर्स ने जुलाई में जबरदस्त रकम खर्च की। यही नहीं, क्रेडिट कार्ड से ट्रांजेक्शन के मामले में भी नया रेकॉर्ड बन गया है। जानें, कितना किया लोगों ने क्रेडिट कार्ड से...
Read more »
शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थी ये 44 साल की एक्ट्रेस; घरवालों ने दी थी सिर्फ 72 घंटे की मोहलत; फिर ऐसे रचाया ब्याहफिल्मों में ही नहीं, असल जिंदगी में भी शादी से पहले प्रेग्नेंट हो जाना एक लड़की और उसके परिवार के लिए कई समस्याएं खड़ी कर सकता है.
Read more »
न किसी को OTP बताया न कार्ड डिटेल दी, खाते से उड़ा लिए पौने दो लाख, गाजियाबाद में साइबर ठगों के हौसले बुलंदगाजियाबाद में युवक के दो डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जरिये शातिरों ने 1.
Read more »
क्रेडिट-डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर लगेगा 18% जीएसटी, पर ग्राहकों से नहीं वसूला जाएगा, जानिए कैसे2000 रुपये से नीचे के क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 18% GST लगेगा. इसमें पेमेंट गेटवे को कोई छूट नहीं मिलेगी.
Read more »
