हॉलीवुड अभिनेता टायरेस गिब्सन को अपनी एक्स वाइफ सामंथा ली को बच्चे की परवरिश के लिए तय राशि का भुगतान करने में विफल रहने के बाद गिरफ्तार किया गया। हालांकि, बाद में उन्हें इन शर्तों पर रिहाई मिल गई।
हॉलीवुड अभिनेता टायरेस गिब्सन को अपनी एक्स वाइफ सामंथा ली को बच्चे की परवरिश के लिए तय राशि का भुगतान करने में विफल रहने के बाद गिरफ्तार किया गया। 'द हॉलीवुड रिपोर्टर' के अनुसार, 'फास्ट एंड फ्यूरियस' फ्रेंचाइजी स्टार को एक सुनवाई के बाद अदालत की अवमानना का दोषी ठहराया गया था। वहीं, उन्हें जेल की सजा से बचने के लिए एक्स वाइफ को 73,000 अमेरिकी डॉलर से अधिक का भुगतान करने का आदेश दिया गया था। हालांकि, बाद में उन्हें जॉर्जिया में रिहा कर दिया गया। क्यों हुई टायरेस गिब्सन की गिरफ्तारी? अभिनेता ली के साथ चल रही लड़ाई की नवीनतम सुनवाई के लिए सोमवार को फुल्टन काउंटी सुपीरियर कोर्ट में उपस्थित हुए थे। ली के साथ टायरेस गिब्सन की एक बेटी है। अप्रैल 2023 में गिब्सन को बेटी की परवरिश के लिए एक्स वाइफ को हर महीने 10,690 अमेरिकी डॉलर का भुगतान करने का आदेश दिया गया था। हालांकि, गिब्सन ऐसा करने में असमर्थ रहे, जिसके कारण जज केविन फॉर्मर ने उन्हें अवमानना का दोषी ठहराया। इसके बाद गिब्सन को अदालत में हथकड़ी लगाई गई और वहां से बाहर निकाला गया। Celebs: रवि तेजा से पहले इन साउथ सितारों ने फिल्में फ्लॉप होने पर लौटाई फीस, मेकर्स को भारी नुकसान से बचाया टायरेस गिब्सन ने रविवार को ही किया था जज पर कटाक्ष इससे पहले, फार्मर ने 45 वर्षीय अभिनेता को 48 घंटे के भीतर 73,525.
73 अमेरिकी डॉलर का भुगतान करने पर जेल जाने से बचने का मौका दिया था। इसमें ली को भुगतान की जाने वाली 7,500 अमेरिकी डॉलर की कानूनी फीस भी शामिल थी। वहीं, खबरें हैं कि अभिनेता ने रविवार, 8 सितंबर को एक पोस्ट कर इस बात की ओर इशारा किया था कि उनकी गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है। इतना ही नहीं उन्होंने फार्मर और परिवार अदालत प्रणाली की आलोचना भी की थी। हालांकि, अभिनेता ने बाद में इस पोस्ट को हटा दिया था।
Tyrese Gibson Arrested Fast And Furious Tyrese Gibson Ex Wife Samantha Lee Entertainment News In Hindi Hollywood News In Hindi Hollywood Hindi News टायरेस गिब्सन टायरेस गिब्सन गिरफ्तार
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मायावती की तैयारी यूपी के विधानसभा उपचुनावों को दिलचस्प बनाने जा रही है?मायावती बरसों बाद यूपी के उपचुनावों के लिए जोरशोर से तैयारी में जुटी दिखाई पड़ी हैं.
Read more »
रात में अच्छी नींद के लिए अपनाए माइंडफुलनेस के ये 5 टिप्सरात में अच्छी नींद के लिए अपनाए माइंडफुलनेस के ये 5 टिप्स
Read more »
डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए बेस्ट हैं ये 4 सब्जियां, डाइट में जरूर कर लें शामिलडायबिटीज कंट्रोल करने के लिए बेस्ट हैं ये 4 सब्जियां, डाइट में जरूर कर लें शामिल
Read more »
बिकानेर में घूमने के लिए ये जगहें हैं बेहद खास, आपके वीकेंड को बनाएगा यादगारबिकानेर में घूमने के लिए ये जगहें हैं बेहद खास, आपके वीकेंड को बनाएगा यादगार
Read more »
शुगर के लिए काल है किचन में रखा ये मसाला, इस तरह से करें इस्तेमालशुगर के लिए काल है किचन में रखा ये मसाला, इस तरह से करें इस्तेमाल
Read more »
'फास्ट एंड फ्यूरियस' एक्टर टायरेस गिब्सन जॉर्जिया में गिरफ्तार, पूर्व पत्नी को बेटी के लिए नहीं दिए थे पैसे'फास्ट एंड फ्यूरियस' एक्टर टायरेस गिब्सन को अपनी एक्स वाइफ को बच्चे की परवरिश के लिए पैसे न देने कारण गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि बताया जा रहा है कि जॉर्जिया में उनको रिहा किया गया है। उन्हें कोर्ट ने अवमानना का दोषी ठहराया है। उन्हें जेल न जाने का मौका भी दिया...
Read more »
