Sunny Leone: आइटम सॉन्ग को ऑब्जेक्टिफाई करती है मीडिया? सनी लियोनी का 'पेट्टा रैप' के प्रमोशन में बड़ा दावा

Sunny Leone News

Sunny Leone: आइटम सॉन्ग को ऑब्जेक्टिफाई करती है मीडिया? सनी लियोनी का 'पेट्टा रैप' के प्रमोशन में बड़ा दावा
Sunny Leone StatementSunny Leone On Item SongSunny Leone On Media
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 108 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 68%
  • Publisher: 51%

सनी लियोनी ने 'पेट्टा रैप' के प्रमोशन के दौरान बड़ा दावा कर सबको हैरान कर दिया। अभिनेत्री ने कहा कि सिर्फ मीडिया ही महिलाओं के लिए 'ऑब्जेक्टिफिकेशन' शब्द का इस्तेमाल करता है।

प्रभु देवा और वेधिका अपनी अगली फिल्म ' पेट्टा रैप ' के प्रमोशन में जोरो-शोरों से जुटे हुए हैं। इस फिल्म में सनी लियोनी भी विशेष भूमिका निभाएंगी। वहीं, हाल ही में सनी फिल्म के प्रमोशन के लिए कोच्चि पहुंचीं। इसी दौरान उन्होंने बातचीत में आइटम सॉन्ग को 'ऑब्जेक्टिफाई' किए जाने पर बात की। उन्होंने इसका जिम्मेदार मीडिया को ठहराया और उनसे आग्रह किया कि उन्हें 'ऑब्जेक्टिफिकेशन' शब्द का इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए। सनी लियोनी के मुताबिक, मीडिया ही महिलाओं के लिए 'ऑब्जेक्टिफिकेशन' शब्द का इस्तेमाल करता है। उन्होंने कहा, 'केवल मीडिया ही है जो ऑब्जेक्टिफिकेशन शब्द का उपयोग कर रहा है। इन गानों की वजह से हजारों लोग सिनेमाघर में फिल्में देखने आते हैं। यह ऑब्जेक्टिफिकेशन नहीं है, यह मनोरंजन प्रदान कर रहा है और हम यहां दर्शकों को वह प्रदान करने के लिए हैं।' सनी लियोनी ने अपनी बात में आगे जोड़ा, 'हमें इस शब्द का प्रयोग बंद करना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि सिनेमा फिर से शीर्ष पर हो, अन्यथा हममें से किसी के पास नौकरी नहीं होगी। जब आप टिकट खरीदते हैं तो यह अभिनेताओं के लिए बहुत मायने रखता है। कृपया सुनिश्चित करें कि आप आने वाली हर फिल्म का समर्थन करें।' Devara: उत्तरी अमेरिका में जूनियर एनटीआर की 'देवरा' का धमाका, एडवांस बुकिंग में इतनी टिकट बेच रचा यह इतिहास ' पेट्टा रैप ' की बात करें तो इसे मलयाली फिल्म निर्माता एस जे सिनू ने तमिल में निर्देशित है। इसमें मलयाली अभिनेता कलाभवन शाजोन, रियास खान सहित अन्य कलाकार शामिल हैं। फिल्म का निर्माण ब्लू हिल फिल्म्स के बैनर तले जॉबी सैम ने किया है। यह एक म्यूजिकल पारिवारिक ड्रामा है। वहीं, निर्देशक एस जे सिनू ने खुलासा किया कि शुरुआत में उनकी प्रभु देवा को फिल्म में मुख्य अभिनेता के रूप में लेने की कोई योजना नहीं थी। Ajith: तय समय पर रिलीज नहीं होंगी 'विदामुयार्ची'-'गुड बैड अग्ली'! अजित की दोनों फिल्मों में क्यों हो रही देरी? निर्देशक ने कहा, 'पटकथा लेखक डिनिल पीके एक मलयालम फिल्म की योजना के साथ मेरे पास आए। जब मैंने इसे पढ़ा, तो इसमें बहुत सारे डांस मूव्स और सीक्वेंस थे। हमने नहीं सोचा था कि केरल में ऐसा अभिनेता ढूंढना आसान होगा जो संपूर्ण नृत्य संगीत का हिस्सा बन सके। यही कारण है कि हमने तमिल में फिल्म बनाने का फैसला किया और प्रभु देवा को इस फिल्म के लिए चुना।' फिल्म 27 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।.

प्रभु देवा और वेधिका अपनी अगली फिल्म 'पेट्टा रैप' के प्रमोशन में जोरो-शोरों से जुटे हुए हैं। इस फिल्म में सनी लियोनी भी विशेष भूमिका निभाएंगी। वहीं, हाल ही में सनी फिल्म के प्रमोशन के लिए कोच्चि पहुंचीं। इसी दौरान उन्होंने बातचीत में आइटम सॉन्ग को 'ऑब्जेक्टिफाई' किए जाने पर बात की। उन्होंने इसका जिम्मेदार मीडिया को ठहराया और उनसे आग्रह किया कि उन्हें 'ऑब्जेक्टिफिकेशन' शब्द का इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए। सनी लियोनी के मुताबिक, मीडिया ही महिलाओं के लिए 'ऑब्जेक्टिफिकेशन' शब्द का इस्तेमाल करता है। उन्होंने कहा, 'केवल मीडिया ही है जो ऑब्जेक्टिफिकेशन शब्द का उपयोग कर रहा है। इन गानों की वजह से हजारों लोग सिनेमाघर में फिल्में देखने आते हैं। यह ऑब्जेक्टिफिकेशन नहीं है, यह मनोरंजन प्रदान कर रहा है और हम यहां दर्शकों को वह प्रदान करने के लिए हैं।' सनी लियोनी ने अपनी बात में आगे जोड़ा, 'हमें इस शब्द का प्रयोग बंद करना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि सिनेमा फिर से शीर्ष पर हो, अन्यथा हममें से किसी के पास नौकरी नहीं होगी। जब आप टिकट खरीदते हैं तो यह अभिनेताओं के लिए बहुत मायने रखता है। कृपया सुनिश्चित करें कि आप आने वाली हर फिल्म का समर्थन करें।' Devara: उत्तरी अमेरिका में जूनियर एनटीआर की 'देवरा' का धमाका, एडवांस बुकिंग में इतनी टिकट बेच रचा यह इतिहास 'पेट्टा रैप' की बात करें तो इसे मलयाली फिल्म निर्माता एस जे सिनू ने तमिल में निर्देशित है। इसमें मलयाली अभिनेता कलाभवन शाजोन, रियास खान सहित अन्य कलाकार शामिल हैं। फिल्म का निर्माण ब्लू हिल फिल्म्स के बैनर तले जॉबी सैम ने किया है। यह एक म्यूजिकल पारिवारिक ड्रामा है। वहीं, निर्देशक एस जे सिनू ने खुलासा किया कि शुरुआत में उनकी प्रभु देवा को फिल्म में मुख्य अभिनेता के रूप में लेने की कोई योजना नहीं थी। Ajith: तय समय पर रिलीज नहीं होंगी 'विदामुयार्ची'-'गुड बैड अग्ली'! अजित की दोनों फिल्मों में क्यों हो रही देरी? निर्देशक ने कहा, 'पटकथा लेखक डिनिल पीके एक मलयालम फिल्म की योजना के साथ मेरे पास आए। जब मैंने इसे पढ़ा, तो इसमें बहुत सारे डांस मूव्स और सीक्वेंस थे। हमने नहीं सोचा था कि केरल में ऐसा अभिनेता ढूंढना आसान होगा जो संपूर्ण नृत्य संगीत का हिस्सा बन सके। यही कारण है कि हमने तमिल में फिल्म बनाने का फैसला किया और प्रभु देवा को इस फिल्म के लिए चुना।' फिल्म 27 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Sunny Leone Statement Sunny Leone On Item Song Sunny Leone On Media Petta Rap सनी लियोनी पेट्टा रैप

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

sunny leone ने अपनाया नया लुक! फोटोशूट ने मचाई हलचल, किलर अंदाज देख थम जाएंगी आपकी निगाहें..sunny leone ने अपनाया नया लुक! फोटोशूट ने मचाई हलचल, किलर अंदाज देख थम जाएंगी आपकी निगाहें..Sunny Leone : इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें सनी लिओनी रेड ड्रेस Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

ससुर को इम्प्रेस करने के लिए दूल्हे ने मंडप में गाया हनी सिंह का रैप सॉन्ग, लोग बोले- मौत आ जाए लेकिन ऐसा कॉन्फिडेंस न आएससुर को इम्प्रेस करने के लिए दूल्हे ने मंडप में गाया हनी सिंह का रैप सॉन्ग, लोग बोले- मौत आ जाए लेकिन ऐसा कॉन्फिडेंस न आएइंस्टाग्राम पर इन दिनों शादी के मंडप में हनी सिंह का रैप सॉन्ग गा रहे एक दूल्हे 'राजा' का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.
Read more »

MP News: दलित दादी-पोते की पिटाई मामले में नया मोड़, निलंबित टीआई के पति ने किया चौंकाने वाला दावा, पढ़िएMP News: दलित दादी-पोते की पिटाई मामले में नया मोड़, निलंबित टीआई के पति ने किया चौंकाने वाला दावा, पढ़िएमध्यप्रदेश के कटनी जिले में दलित दादी-पोते की पिटाई मामले में नया मोड़ आया है। दरअसल, निलंबित टीआई के पति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट एक चौंकाने वाला दावा किया है।
Read more »

MP News: कटनी में दलित दादी-पोते की पिटाई मामले में नया मोड़, निलंबित टीआई ने किया चौंकाने वाला दावा, पढ़िएMP News: कटनी में दलित दादी-पोते की पिटाई मामले में नया मोड़, निलंबित टीआई ने किया चौंकाने वाला दावा, पढ़िएमध्यप्रदेश के कटनी जिले में दलित दादी-पोते की पिटाई मामले में नया मोड़ आया है। दरअसल, निलंबित टीआई के पति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट एक चौंकाने वाला दावा किया है।
Read more »

इजरायल का दावा : वेस्ट बैंक के जेनिन में हमास के सैन्य प्रमुख को मार गिराया गयाइजरायल का दावा : वेस्ट बैंक के जेनिन में हमास के सैन्य प्रमुख को मार गिराया गयाइजरायल का दावा : वेस्ट बैंक के जेनिन में हमास के सैन्य प्रमुख को मार गिराया गया
Read more »

Sunny Leone: 5 बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहीं सनी लियोनी, एक में तो प्रभु देवा संग डांस करती आएंगी नजरSunny Leone: 5 बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहीं सनी लियोनी, एक में तो प्रभु देवा संग डांस करती आएंगी नजरमनोरंजन | बॉलीवुड: Sunny Leone Upcoming Projects: एक्ट्रेस सनी लियोनी इस समय अपने काम को लेकर काफी फोकस हैं और अलग-अलग स्क्रिप्ट और जॉनर में अपना हाथ आजमा रही हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 03:03:59