इजरायल का दावा : वेस्ट बैंक के जेनिन में हमास के सैन्य प्रमुख को मार गिराया गया
इजरायल का दावा : वेस्ट बैंक के जेनिन में हमास के सैन्य प्रमुख को मार गिराया गयायरूशलम, 30 अगस्त । इजरायल ने शुक्रवार को घोषणा की कि उसने पश्चिमी तट के जेनिन में हमास के कमांडर को मार गिराया। यह इजरायली कब्जे वाले क्षेत्र में महीनों में उसके सबसे बड़े हमलों में से एक का तीसरा दिन है। इजरायली रक्षा बलों और शिन बेट घरेलू सुरक्षा एजेंसी ने एक संयुक्त बयान में कमांडर की पहचान वासेम हेज़म के रूप में की। इजरायली सेना के अनुसार, हेज़म जेनिन में हमास का प्रमुख था और इजरायलियों के खिलाफ गोलीबारी और बमबारी हमलों की योजना बनाने में शामिल था, सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी। हाजेम एक वाहन में हथियारों के साथ गोलीबारी के दौरान मारा गया था। वहीं, दो अन्य हमास आतंकवादी ड्रोन द्वारा उस वक्त मारे गए जब वे कार से भागने की कोशिश कर रहे थे। इस हमले में इजरायली सेना के किसी जवान के घायल होने की सूचना नहीं है। इजरायल ने बुधवार की सुबह उत्तरी पश्चिमी तट पर बड़े पैमाने पर छापेमारी की। इसके साथ ही कहा कि इस अभियान का उद्देश्य इजरायल के खिलाफ भविष्य में होने वाले हमलों को रोकना है। फिलिस्तीनी सूत्रों ने बताया कि सड़कों, घरों और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने पुष्टि की है कि छापेमारी में 16 लोग मारे गए हैं। मंत्रालय के अनुसार, पिछले साल 7 अक्टूबर को गाजा पट्टी में इजरायल के युद्ध की शुरुआत के बाद से पश्चिमी तट पर 650 से अधिक लोग मारे गए हैं। यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
इजरायल का जहर भी जिसे नहीं मार सका वो खालिद मेशाल बन सकता है हमास चीफ, जानें कौन है?Israel Hamas War: इजरायल और हमास का युद्ध चल रहा है। इस बीच हमास के राजनीतिक प्रमुख को इजरायल ने मार गिराया है। इस्माइल हनिया जब ईरान में था तब इसे इजरायल ने मार दिया। अब हमास को नए नेता की तलाश है। खालिद मेशाल को हमास का नया प्रमुख बनाया जा सकता है। आइए...
Read more »
हमास प्रमुख को शॉर्ट-रेंज प्रोजेक्टाइल के माध्यम से मारा गया : ईरानहमास प्रमुख को शॉर्ट-रेंज प्रोजेक्टाइल के माध्यम से मारा गया : ईरान
Read more »
इस्माइल हानिया की मौत के बाद याह्या सिनवार को हमास का प्रमुख बनाया गयाइस्माइल हानिया की मौत के बाद याह्या सिनवार को हमास का प्रमुख बनाया गया
Read more »
इजरायल हमास के नए राजनीतिक प्रमुख याह्या सिनवार को बना सकता है निशानाइजरायल हमास के नए राजनीतिक प्रमुख याह्या सिनवार को बना सकता है निशाना
Read more »
वेस्ट बैंक में फिलिस्तिनियों पर हमला, जॉर्डन ने इजरायल को ठहराया जिम्मेदारवेस्ट बैंक में फिलिस्तिनियों पर हमला, जॉर्डन ने इजरायल को ठहराया जिम्मेदार
Read more »
आईडीएफ करेगा हमास के खिलाफ नया सैन्य अभियान शुरू, दक्षिणी गाजा में निकासी का दिया आदेशआईडीएफ करेगा हमास के खिलाफ नया सैन्य अभियान शुरू, दक्षिणी गाजा में निकासी का दिया आदेश
Read more »
