गाजियाबाद में युवक के दो डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जरिये शातिरों ने 1.
गाजियाबाद: युवक के दो डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जरिये शातिरों ने 1.71 लाख रुपये निकाल लिए, जबकि दोनों कार्ड उनके पास थे। दीपक ने मामले में नंदग्राम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नंदग्राम क्षेत्र के हरवंश नगर में रहने वाले दीपक गुप्ता के अनुसार, 13 जुलाई को तड़के लगभग सवा चार बजे उनके डेबिट कार्ड से 9800 रुपये निकाले गए। इसके अलावा क्रेडिट कार्ड के जरिये भी कई बार में ऑनलाइन 1,61,700 रुपये निकाल लिए गए। लेकिन उन्होंने न तो किसी को ओटीपी शेयर किया और न ही कार्ड की डिटेल दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 3 सितंबर को केस दर्ज कर लिया।गाजियाबाद कांड़ के बाद यूपी-दिल्ली को दहलाने की थी तैयारी, अब पुलिस अराजक तत्वों की कर रही पहचानफेक वेबसाइट के जरिये एसी की मरम्मत के नाम पर ठगीराजनगर एक्सटेंशन में खुद को नामी कंपनी का कर्मचारी बता एसी की मरम्मत के नाम पर ठगी की गई। मामले में पीड़ित ने नंदग्राम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्लेटिनम सोसायटी में रहने वाले सतीश यादव के अनुसार, उनका एसी खराब हो गया था। उन्होंने एसी कंपनी से ऑनलाइन संपर्क किया। इसके बाद मोहम्मद दानिश ने उनसे कंपनी का कर्मचारी बताकर संपर्क किया और एडवांस पेमेंट के लिए कहा। उन्होंने दानिश को 16 अगस्त को 4250 रुपये ट्रांसफर कर दिए। आरोप है कि इसके बाद से दानिश न तो फोन उठा रहा है और न ही एसी की मरम्मत करने आ रहा है। आरोप है कि दानिश ने फर्जी वेबसाइट बनाई है। उसी से वह इस तरह की ठगी करता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।दिव्यांग के खाते से 1.
64 लाख रुपये का फ्रॉडहापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले दिव्यांग के खाते से 1.64 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर फ्रॉड किया है। जानकारी के अनुसार, गांव कनिया कल्याणपुर के राहुल कुमार ने बताया कि वह दिव्यांग है। दो सितंबर को उसके पास एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर झांसे में ले लिया। इसके बाद आरोपी ने उसके नंबर पर एक लिंक भेजा। लिंक खोलते ही उसके खाते से 1.64 लाख रुपए साफ हो गए। थानाध्यक्ष विजय गुप्ता ने बताया कि मामलें में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Up News Up Crime Ghaziabad News Ghaziabad Crime यूपी न्यूज यूपी क्राइम गाजियाबाद न्यूज गाजियाबाद क्राइम गाजियाबाद साइबर फ्रॉड
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मुंबई : मूक-बधिर व्यक्ति की हत्या का एक और वीडियो आया सामने, पीड़ित को पीटता दिखा आरोपीअधिकारी ने बताया कि ऐसा संदेह है कि मामले में सोमवार को गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों में से एक ने घटना के दौरान किसी को शायद वीडियो कॉल किया था.
Read more »
रक्षाबंधन का तोहफा: महज 29 मिनट में साहिबाबाद से मेरठ, 155 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ी रैपिड रेललंबे इंतजार के बाद रैपिड रेल नमो भारत रविवार को गाजियाबाद से यात्रियों को लेकर पहली बार मेरठ पहुंची। दोपहर दो बजे मोदीनगर से मेरठ के लिए पहली ट्रेन रवाना हुई।
Read more »
बाइक टैक्सी का 86 रुपये चुकाना पड़ा महंगा, दिल्ली में पेमेंट के चक्कर में 1.19 लाख की ठगी, जानिए पूरा मामलारोहिणी में एक महिला से साइबर ठगों ने बाइक टैक्सी के 86 रुपये के बदले 1.
Read more »
केवल स्वाद के लिए ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है जायफलजायफल न केवल खाने के स्वाद को बढ़ाता हैए बल्कि सेहत के लिए भी कई प्रकार से फायदेमंद है। जायफल के कुछ प्रमुख स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानें यहां।
Read more »
हरियाणा में अनेक बाधाओं से घिरी दिख रही बीजेपी, ज्यादा गहरे हैं मतभेद और मनभेदहरियाणा में बीजेपी अनेक बाधाओं से घिरी दिख रही है। न मुख्यमंत्री के लिए कोई चेहरा तय है और न ही नैरेटिव तय करने की कोशिश दिख रही है।
Read more »
रेलवे ट्रैकमैन्स के बीच पहुंचकर राहुल गांधी ने जानी समस्याएं, हाथ में हथौड़ा, सिर पर टोपी पहने आए नजरराहुल गांधी ने कहा कि रेलवे को गतिशील और सुरक्षित बनाए रखने वाले ट्रैकमैन भाइयों के लिए सिस्टम में न कोई प्रमोशन है, न ही इमोशन।
Read more »
