एनडीए तय करेगा कौन बनेगा नया प्रधानमंत्री: शिवसेना

United States News News

एनडीए तय करेगा कौन बनेगा नया प्रधानमंत्री: शिवसेना
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 BBC News Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 100 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 43%
  • Publisher: 51%

बीजेपी 200 से कम सीट जीती तो एनडीए तय करेगा कौन बनेगा नया प्रधानमंत्री: शिवसेना

महाराष्ट्र में बीजेपी के साथ लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही शिवसेना के नेता संजय राउत ने एनडीए में प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. बीबीसी मराठी सेवा के एक कार्यक्रम में शामिल हुए शिवसेना के नेता संजय राउत ने कहा है,"साल 2014 में जो सरकार बनी थी वो बीजेपी की सरकार थी लेकिन 2019 में एनडीए सरकार बनाएगी.

अगर बीजेपी को 200 से भी कम सीटें मिलीं तो एनडीए के घटक दल बताएंगे कि प्रधानमंत्री की कुर्सी पर कौन बैठेगा." बीबीसी मराठी सेवा के 'राष्ट्र महाराष्ट्र' कार्यक्रम में बात करते हुए राउत ने ये कहा कि भारत में राष्ट्रवाद की बयार बहने के बाद महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों की अहमियत कम हो गई है. इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के राजनीतिक दलों के कई नेता शामिल हुए जिनमें रामदास अठावले, संजय राउत से लेकर प्रकाश अंबेडकर शामिल हैं.इसी कार्यक्रम में संजय राउत ने ये भी बताया कि 2019 में ही होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद का दावेदारी किसे मिल सकती है. राउत कहते हैं,"हम उद्धव ठाकरे को सीएम के रूप में देखना चाहेंगे और हम उनसे इस पद की ज़िम्मेदारी संभालने के लिए कहेंगे." वहीं, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चह्वाण ने आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर सवालिया निशान खड़ा करते हुए कहा है कि इस चुनाव में कांग्रेस 272 सीटों के आंकड़े को छूने की स्थिति में नहीं हैं. उन्होंने कहा,"मैं ये स्वीकार करता हूं कि हम स्पष्ट बहुमत नहीं हासिल कर पाएंगे. लेकिन ये स्पष्ट है कि अगली सरकार गठबंधन के नेतृत्व में बनेगी जिसका नेतृत्व कांग्रेस पार्टी करेगी." इसके साथ ही चह्वाण ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को शुरुआत में विपक्षी पार्टी की भूमिका निभाने में समस्याओं का सामना करना पड़ा. हाल के दिनों में पाकिस्तान के साथ तनाव और बालाकोट एयर स्ट्राइक एक चुनावी मुद्दे के रूप में सामने आया है. चह्वाण ने इस मुद्दे पर कहा,"मोदी सरकार का राष्ट्रीय सुरक्षा को चुनावी मुद्दा बनाना ठीक हो सकता है. लेकिन अगर विपक्षी पार्टियां इस मुद्दे पर कोई सवाल उठाएं तो उन्हें देश-विरोधी कहा जाना ठीक नहीं है. हम सुरक्षाबलों से नहीं बल्कि सरकार से सवाल कर रहे हैं"महाराष्ट्र विधानमंडल में विपक्षी दलों के नेता धनंजय मुंडे ने दलित नेता प्रकाश अंबेडकर पर बीजेपी की मदद से चुनाव लड़ने का आरोप लगाया.वहीं, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया के नेता रामदास अठावले ने प्रकाश अंबेडकर से सवाल किया कि चुनाव प्रचार करने के लिए उनको कहां से मदद मिल रही है. हालांकि, अंबेडकर ने इन सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में जब नतीजे आएंगे तो सब आश्चर्यचकित रह जाएंगे.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

BBC News Hindi /  🏆 18. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बिहारः एनडीए में 40 लोकसभा सीटों पर ऐसी होगी दलों की उम्मीदवारी!बिहारः एनडीए में 40 लोकसभा सीटों पर ऐसी होगी दलों की उम्मीदवारी!बिहार एनडीए में सभी दलों के बीच सीट का बंटवारा हो चुका है केवल ऐलान बांकि है.
Read more »

जीतनराम मांझी के लिए एनडीए के दरवाजे बंद, पटना लौटे, 16 को बुलाई बैठक- Amarujalaजीतनराम मांझी के लिए एनडीए के दरवाजे बंद, पटना लौटे, 16 को बुलाई बैठक- Amarujalaजीतनराम मांझी के लिए एनडीए के दरवाजे बंद, पटना लौटे, 16 को बुलाई बैठक Elections2019 LokSabhaElections2019 jitanrammanjhi NitishKumar narendramodi NDA
Read more »

बिहार: एनडीए में सीटों का बंटवारा तय, बेगूसराय जाएंगे गिरिराज और 'शत्रु' होंगे बेदखल- Amarujalaबिहार: एनडीए में सीटों का बंटवारा तय, बेगूसराय जाएंगे गिरिराज और 'शत्रु' होंगे बेदखल- Amarujalaबिहार में एनडीए के साथी दलों के साथ भाजपा का सीट बंटवारा तय हो गया है। बिहार लोकसभा की 40 सीटों में भाजपा 17, जदयू 17 औप लोजपा
Read more »

बिहार एनडीए में आज होगा सीट शेयरिंग का ऐलान-Navbharat Timesबिहार एनडीए में आज होगा सीट शेयरिंग का ऐलान-Navbharat Timesबिहार में आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एनडीए के नेता सीट शेयरिंग की जानकारी देंगे। बता दें कि शनिवार देर रात चली बैठक में भी बीजेपी ने बिहार के उम्मीदवारों पर विचार-विमर्श किया था।
Read more »

LIVE UPDATES: Lok Sabha Chunav News And Updates On 17th March 2019 - महाराजगंज, सासाराम, औरंगाबाद, आरा, बक्सर प. चंपारण, पू. चंपारण, मधुबनी, शिवहर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, उजियारपुर, बेगूसराय, पटना साहिब, पाटलीपुत्र, सारण, अररिया की सीटें बीजेपी को।LIVE UPDATES: Lok Sabha Chunav News And Updates On 17th March 2019 - महाराजगंज, सासाराम, औरंगाबाद, आरा, बक्सर प. चंपारण, पू. चंपारण, मधुबनी, शिवहर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, उजियारपुर, बेगूसराय, पटना साहिब, पाटलीपुत्र, सारण, अररिया की सीटें बीजेपी को।2019 लोकसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। कांग्रेस समेत कई विपक्षी पार्टियों ने कई उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने शनिवार को भी लंबी बैठक के बाद भी अपने उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया है। लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ....
Read more »

बिहार : एनडीए में सीट बंटवारा तय, गिरिराज सिंह की नवादा सीट लोजपा के खाते में गई- Amarujalaबिहार : एनडीए में सीट बंटवारा तय, गिरिराज सिंह की नवादा सीट लोजपा के खाते में गई- Amarujalaबिहार : एनडीए में सीट बंटवारा तय, गिरिराज सिंह की नवादा सीट लोजपा के खाते में गई Mahasangram VoteKaro वोटकरो BJP4India NitishKumar
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019: बिहार में एनडीए ने किया सीटों का ऐलान, शाहनवाज की सीट JDU को-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019: बिहार में एनडीए ने किया सीटों का ऐलान, शाहनवाज की सीट JDU को-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 के लिए बिहार में एनडीए ने सीटों का बंटवारा कर महागठबंधन पर मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल कर ली है। इसमें भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड को 17-17 सीट मिली हैं। वहीं एलजेपी को 6 सीट दी गई हैं।
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019: 2014 में BJP की सरकार बनी, अगली सरकार एनडीए की होगी: संजय राउतलोकसभा चुनाव 2019: 2014 में BJP की सरकार बनी, अगली सरकार एनडीए की होगी: संजय राउतलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: बीजेपी की अहम सहयोगी शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने कहा कि इस चुनाव में एनडीए की बड़ी भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी को बहुमत नहीं मिलता है तो एनडीए के सहयोगी दल पीएम चुनने में बड़ी भूमिका निभाएंगे। बीजेपी से गठबंधन के फैसले के वरिष्ठ शिवसेना नेता ने राष्ट्रहित में लिया फैसला बताया।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 03:47:34