Lok Sabha Election 2019: भतीजे अक्षय के खिलाफ चुनाव मैदान में क्यों उतरे शिवपाल यादव?

United States News News

Lok Sabha Election 2019: भतीजे अक्षय के खिलाफ चुनाव मैदान में क्यों उतरे शिवपाल यादव?
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 93 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 41%
  • Publisher: 63%

Lok Sabha Elections 2019: भतीजे अक्षय के खिलाफ चुनाव मैदान में क्यों उतरे शिवपाल यादव...? GeneralElections2019 LokSabhaElections2019 LokSabhaPolls2019 PSP ShivpalYadav SP

खास बातेंनई दिल्ली : लोकसभा चुनाव की तारीखें जैसे-जैसे नजदीक आ रही हैं, सियासी पारा भी चढ़ता जा रहा है. उत्तर प्रदेश की बात करें तो इस बार बसपा के साथ चुनावी अखाड़े में उतरी समाजवादी पार्टी की राह में 'अपने' ही रोड़ा बन सकते हैं.

दरअसल, फिरोजाबाद सपा की पारंपरिक सीट रही है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि 'चाचा-भतीजे' की लड़ाई में बाजी कौन मारता है. फिरोजाबाद समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है. 1998 में जब बीजेपी के हाथ से यह सीट फिसली तो फिर वापसी का मौका नहीं मिला. साल 1999 में सपा के रामजी लाल सुमन इस सीट से चुनाव जीते. उसके बाद से सपा लगातार 2009 तक इस सीट पर जीत दर्ज करती आई. 2009 में खुद सपा मुखिया अखिलेश यादव कन्नौज के साथ-साथ फिरोजाबाद सीट से चुनाव लड़े. हालांकि उन्होंने फिरोजाबाद सीट छोड़ दी और उपचुनाव में यह सीट कांग्रेस की झोली में चली गई. कांग्रेस के राज बब्बर ने उपचुनावों में बाजी मारी. 2014 में फिर सपा ने फिरोजाबाद सीट पर वापसी की और अक्षय यादव यहां से चुनाव जीतकर लोकसभा में पहुंचे. चुनाव से ज्यादा, वर्चस्व की लड़ाई समाजवादी पार्टी से अलग होकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नाम से अपना अलग राजनीतिक दल बनाने वाले शिवपाल यादव ने कई महीने पहले ही ऐलान कर दिया था कि वे फिरोजाबाद से चुनाव लड़ेंगे. सियासत के अखाड़े में तमाम प्रतिद्वंदियों को चित करने वाले शिवपाल यादव ने ये दांव यूं ही नहीं चला था, बल्कि इसके पीछे ठोस वजहें भी थीं. जानकारों के मुताबिक शिवपाल यादव की सपा से विदाई में भाई रामगोपाल यादव का बड़ा हाथ था. अब फिरोजाबाद में रामगोपाल के बेटे अक्षय को सीधी चुनौती देकर शिवपाल सपा से अपनी रुख़सती का बदला तो लेना ही चाहते हैं. दूसरी तरफ, फिरोजाबाद सपा का मजबूत किला माना जाता है. ऐसे में शिवपाल की कोशिश इस किले पर कब्जा जमाने की होगी. शिवपाल पर बीजेपी की 'बी टीम' होने का लगा आरोप शिवपाल यादव पर सपा के नेता लगातार हमलावर रहे हैं और उनपर बीजेपी की 'बी टीम' होने का आरोप भी लगाया है और कहा गया कि वे भाजपा में शामिल हो सकते हैं. हालांकि हाल ही में शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा में शामिल होने की संभावनाओं से साफ इनकार कर दिया था. उन्होंने कहा 'हम लोग ‘सेक्यूलर' लोग हैं और हम हमेशा से भाजपा के खिलाफ रहे हैं. हम पुराने ‘सेक्यूलर' समाजवादी हैं और भाजपा में शामिल होने का सवाल ही नहीं उठता है. VIDEO: सपा-बसपा के बीच हुआ गठबंधन

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Vasundhara Raje may contest Lok Sabha elections from rajasthan– News18 HindiVasundhara Raje may contest Lok Sabha elections from rajasthan– News18 Hindiलोकसभा चुनाव 2019: BJP खेल सकती है Ex-CM वसुंधरा राजे पर बड़ा दांव, पढ़ें- कहां फंसा है पेंच? ElectionsWithNews18 BattleOf2019 VasundharaBJP BJP4India
Read more »

Lok Sabha Election 2019 कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस के बीच हुआ सीटों का बंटवाराLok Sabha Election 2019 कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस के बीच हुआ सीटों का बंटवाराबेंगलुरु एएनआइ। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कर्नाटक की 28 सीटों पर कांग्रेस और जेडीएस के बीच सीटों का बंटवारा आखिरकार हो गया है।
Read more »

Lok Sabha Election 2019: कांग्रेस की दूसरी सूची जारी, मुरादाबाद से राजबब्बर को टिकटLok Sabha Election 2019: कांग्रेस की दूसरी सूची जारी, मुरादाबाद से राजबब्बर को टिकटयूपी के मुरादाबाद से राजबब्बर महाराष्ट्र के मुंबई नार्थ सेंट्रल से प्रिया दत्त कांग्रेस की उम्मीदवार होगी। इसके हाल ही में भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुई बहराइच (सुरक्षित) से सावित्रि बाई फुले को टिकट दिया गया है।
Read more »

क्या Lok Sabha Election 2019 से खिलाड़ी अक्षय कुमार भी करेंगे राजनीति में एंट्री ?– News18 हिंदीक्या Lok Sabha Election 2019 से खिलाड़ी अक्षय कुमार भी करेंगे राजनीति में एंट्री ?– News18 हिंदी2019 लोकसभा चुनाव करीब हैं (Lok Sabha Election 2019). ऐसे में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की राजनीति (Politics) में शामिल होने की खबरें आ रही हैं.
Read more »

फिरोजाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे शिवपाल यादव, भतीजे अक्षय यादव को देंगे चुनौतीफिरोजाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे शिवपाल यादव, भतीजे अक्षय यादव को देंगे चुनौतीइस तरह फिरोजाबाद में भाई बनाम भतीजा के बीच में चुनावी मुकाबला होने जा रहा है.
Read more »

फिरोजाबाद से चुनाव लड़ेंगे शिवपाल यादव, भतीजे अक्षय यादव से होगा आमना-सामनाफिरोजाबाद से चुनाव लड़ेंगे शिवपाल यादव, भतीजे अक्षय यादव से होगा आमना-सामनाफिरोजाबाद सीट पर समाजवादी पार्टी का अच्छा-खासा प्रभाव है और बीते आम चुनावों में मोदी लहर के बावजूद सपा फिरोजाबाद सीट पर जीत हासिल करने में कामयाब रही थी।
Read more »

Lok Sabha Election 2019 : सपा-बसपा गठबंधन का नया लोगो 'साथी', अखिलेश यादव ने किया जारीLok Sabha Election 2019 : सपा-बसपा गठबंधन का नया लोगो 'साथी', अखिलेश यादव ने किया जारीLokSabhaElection2019 : सपा बसपा गठबंधन का नया लोगो 'साथी', अखिलेश यादव ने किया जारी SATHI SPBSPAlliance LokSabhaElections2019
Read more »



Render Time: 2026-04-01 23:42:53