एनएसई 2025 की पहली छमाही में आईपीओ फंड जुटाने में दुनिया भर में चौथे स्थान पर

United States News News

एनएसई 2025 की पहली छमाही में आईपीओ फंड जुटाने में दुनिया भर में चौथे स्थान पर
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 87 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 38%
  • Publisher: 51%

एनएसई 2025 की पहली छमाही में आईपीओ फंड जुटाने में दुनिया भर में चौथे स्थान पर

मुंबई, 14 जुलाई । कैलेंडर वर्ष 2025 की पहली छमाही के दौरान आईपीओ फंड जुटाने के मामले में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज दुनिया का चौथा सबसे बड़ा एक्सचेंज बनकर उभरा है। यह जानकारी सोमवार को आई एक रिपोर्ट में दी गई। एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार, एनएसई ने छह महीने की अवधि में आईपीओ के माध्यम से 5.

51 अरब डॉलर जुटाए, जो कुल ग्लोबल आईपीओ फंड रेजिंग 61.95 अरब डॉलर का 8.9 प्रतिशत है।ग्लोबल आईपीओ लीग टेबल में शीर्ष तीन स्थान नैस्डैक ग्लोबल मार्केट, एनवाईएसई और नैस्डैक ग्लोबल सेलेक्ट मार्केट के पास रहे, जिन्होंने इसी अवधि में कुल मिलाकर 28.95 अरब डॉलर जुटाए।यह मजबूत प्रदर्शन ऐसे समय में आया है जब एनएसई की अपनी पब्लिक लिस्टिंग की उम्मीदें बढ़ रही हैं, जो कि एक लंबे समय से प्रतीक्षित कदम है और भारत के पूंजी बाजारों में एक ऐतिहासिक क्षण साबित हो सकता है।सेबी के अध्यक्ष तुहिन कांत पांडे ने हाल ही में पुष्टि की है कि एनएसई के आईपीओ योजनाओं को आगे बढ़ाने में अब कोई बाधा नहीं है।पिछले महीने मुंबई में एफई सीएफओ अवार्ड्स में पांडे ने कहा, एनएसई आईपीओ के मामले में कोई बाधा नहीं रहेगी।हालांकि जब उनसे पूछा गया कि क्या यह दिवाली से पहले हो सकता है तो उन्होंने किसी तरह की कोई समयसीमा नहीं बताई।इससे पहले, एनएसई के प्रबंध निदेशक और सीईओ आशीष कुमार चौहान ने कहा था कि एक्सचेंज सेबी से एनओसी का इंतजार कर रहा है।एनओसी मिलने के बाद, एनएसई अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस तैयार करेगा और बाजार नियामक के पास दाखिल करेगा।चौहान ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से कहा, हम अपना डीआरएचपी तैयार करेंगे और इसे सेबी को वापस भेज देंगे। उसके बाद, वे इसे मंजूरी देने के लिए अपना समय लेंगे।एनएसई आईपीओ के लिए नियामक अनुमोदन में पहले विरासत संबंधी मुद्दों के कारण देरी का सामना करना पड़ा था। हालांकि, सेबी अध्यक्ष की हालिया टिप्पणियों और एक्सचेंज की तैयारियों के साथ अब रास्ता पहले से कहीं अधिक स्पष्ट प्रतीत होता है। जबकि ध्यान एनएसई के आईपीओ पर केंद्रित है, सेबी ने व्यापक आईपीओ बाजार पर अपनी निगरानी भी कड़ी कर दी है।--आईएएनएसएसकेटी/ Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

भारत में रियल एस्टेट संस्थागत पूंजी प्रवाह 2025 की पहली छमाही में 3.1 बिलियन डॉलर तक पहुंचाभारत में रियल एस्टेट संस्थागत पूंजी प्रवाह 2025 की पहली छमाही में 3.1 बिलियन डॉलर तक पहुंचाभारत में रियल एस्टेट संस्थागत पूंजी प्रवाह 2025 की पहली छमाही में 3.1 बिलियन डॉलर तक पहुंचा
Read more »

इस ब्लड टेस्ट से 2-3 साल पहले ही लग जाएगा कैंसर का पता, वैज्ञानिकों ने खोजा नया फॉर्मूलाइस ब्लड टेस्ट से 2-3 साल पहले ही लग जाएगा कैंसर का पता, वैज्ञानिकों ने खोजा नया फॉर्मूलाCancer: दुनिया भर की तमाम जानलेवा बीमारियों में से एक है कैंसर जिसने अकेले 2022 में ही 97 लाख से अधिक लोगों की जान ले ली थी.
Read more »

8 फीसदी से ज्यादा भागे इस छोटकू कंपनी के शेयर, 14 रुपये भाव, 5 साल में दिया 500 फीसदी रिटर्नआज शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद रतनइंडिया पावर शेयर में उछाल देखा गया। कंपनी के शेयर एनएसई पर 2 की बढ़त के साथ खुले और दोपहर तक 6.
Read more »

भारत की एमएंडए एक्टिविटी 2025 की पहली छमाही में 61.3 बिलियन डॉलर तक पहुंची : रिपोर्टभारत की एमएंडए एक्टिविटी 2025 की पहली छमाही में 61.3 बिलियन डॉलर तक पहुंची : रिपोर्टभारत की एमएंडए एक्टिविटी 2025 की पहली छमाही में 61.3 बिलियन डॉलर तक पहुंची : रिपोर्ट
Read more »

यशस्वी जायसवाल आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में चौथे स्थान परयशस्वी जायसवाल आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में चौथे स्थान परइंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर रहे भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।
Read more »

जॉन सीना ने ट्रोलर्स को दिया मुंह तोड़ जवाब, बोल- 25 साल से इसी की बदौलत WWE पर किया राजजॉन सीना ने ट्रोलर्स को दिया मुंह तोड़ जवाब, बोल- 25 साल से इसी की बदौलत WWE पर किया राजWWE चैंपियन जॉन सीना ने अपनी सुपर सीना रन की आलोचना पर प्रतिक्रिया दी। दिसंबर 2025 में सीना आखिरी बार रिंग में दिखेंगे। सीना ने फैंस की प्रतिक्रियाओं पर जवाब दिया।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 18:24:49