Indore Man installs CCTV on Helmet: इंदौर के एक शख्स ने पड़ोसियों से जान का खतरा होने पर अपने हेलमेट पर सीसीटीवी कैमरा लगाया। प्रॉपर्टी विवाद में फंसे इस आदमी का आरोप है कि पड़ोसी उसके परिवार पर हमला करते हैं। जिसके चलते उनके खिलाफ सबूत इकट्ठा करने के लिए उसने ऐसा...
हाल ही में सोशल मीडिया पर इंदौर के एक शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसने हेलमेट पर CCTV कैमरा लगा रखा है। लोग शख्स के उस कारनामे पर जमकर मौज ले रहे थे। लेकिन जब उसने ऐसा करने के पीछे वजह बताई तो वाकई इसने आम आदमी की सुरक्षा पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए। वीडियो में इस शख्स ने अपना नाम सतीश चौहान बताया है। सतीश का कहना है कि उन्हें और उनके परिवार को अपने पड़ोसियों से जान का खतरा है। इसलिए उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए और खुद के साथ कुछ गलत होने पर सबूत इकट्ठा करने के लिए अपने हेलमेट पर कैमरा लगाया है।हेलमेट पर कैमरा लगाने का फैसला वीडियो में सतीश ने बताया है कि वह लंबे समय से अपने पड़ोसियों के साथ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद में फंसा हुआ है। सतीश का कहना है कि उनके पड़ोसी उनकी प्रॉपर्टी हड़पना चाहते हैं, जिसके कारण आए दिन झगड़े होते रहते हैं। उन्होंने आगे बताया कि स्थिति इतनी बिगड़ गई है कि अब उन्हें अपनी जान का डर लगने लगा है।उनका यह भी आरोप है कि उनके पड़ोसी उनके घर में घुसकर उनके परिवार के लोगों से मारपीट करते हैं। शख्स ने यह भी बताया कि उनके घर में जो कैमरा लगा था, उसे उनके पड़ोसियों ने हटा दिया है। आपको बता दें कि सतीश चौहान इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र के गौरी नगर में रहते हैं।देखें वायरल वीडियो यह वीडियो एक्स पर @Anurag_Dwary नाम के यूजर ने शेयर किया है। उन्होंने लिखा, 'पहली नजर में यह तस्वीर आपको हंसा सकती है, लेकिन सुनिए, इंदौर में यह व्यक्ति सिस्टम से मजबूर होकर अपने हेलमेट पर सीसीटीवी कैमरा लगाकर घूम रहा है।' सतीश का कहना है कि उन्होंने कई बार पुलिस अधिकारियों से मदद मांगी, लेकिन पुलिस ने उनके परिवार को कोई सुरक्षा नहीं दी। कई कोशिशों के बाद भी जब सतीश को मदद नहीं मिली, तब उन्होंने खुद अपनी सुरक्षा का जिम्मा उठाने का फैसला किया।लोगों ने उठाए कानून पर सवाल वीडियो पर लोगों ने भी शख्स की हालत देख कई कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा, 'आम नागरिक को अपनी जान बचाने के लिए अब यह तक करना पड़ रहा है।' एक और ने लिखा, 'लोग हंस रहे हैं पर यह सोचने वाली बात है कि कानून इस व्यक्ति के साथ क्यों नहीं।'.
हाल ही में सोशल मीडिया पर इंदौर के एक शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसने हेलमेट पर CCTV कैमरा लगा रखा है। लोग शख्स के उस कारनामे पर जमकर मौज ले रहे थे। लेकिन जब उसने ऐसा करने के पीछे वजह बताई तो वाकई इसने आम आदमी की सुरक्षा पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए। वीडियो में इस शख्स ने अपना नाम सतीश चौहान बताया है। सतीश का कहना है कि उन्हें और उनके परिवार को अपने पड़ोसियों से जान का खतरा है। इसलिए उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए और खुद के साथ कुछ गलत होने पर सबूत इकट्ठा करने के लिए अपने हेलमेट पर कैमरा लगाया है।हेलमेट पर कैमरा लगाने का फैसला वीडियो में सतीश ने बताया है कि वह लंबे समय से अपने पड़ोसियों के साथ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद में फंसा हुआ है। सतीश का कहना है कि उनके पड़ोसी उनकी प्रॉपर्टी हड़पना चाहते हैं, जिसके कारण आए दिन झगड़े होते रहते हैं। उन्होंने आगे बताया कि स्थिति इतनी बिगड़ गई है कि अब उन्हें अपनी जान का डर लगने लगा है।उनका यह भी आरोप है कि उनके पड़ोसी उनके घर में घुसकर उनके परिवार के लोगों से मारपीट करते हैं। शख्स ने यह भी बताया कि उनके घर में जो कैमरा लगा था, उसे उनके पड़ोसियों ने हटा दिया है। आपको बता दें कि सतीश चौहान इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र के गौरी नगर में रहते हैं।देखें वायरल वीडियो यह वीडियो एक्स पर @Anurag_Dwary नाम के यूजर ने शेयर किया है। उन्होंने लिखा, 'पहली नजर में यह तस्वीर आपको हंसा सकती है, लेकिन सुनिए, इंदौर में यह व्यक्ति सिस्टम से मजबूर होकर अपने हेलमेट पर सीसीटीवी कैमरा लगाकर घूम रहा है।' सतीश का कहना है कि उन्होंने कई बार पुलिस अधिकारियों से मदद मांगी, लेकिन पुलिस ने उनके परिवार को कोई सुरक्षा नहीं दी। कई कोशिशों के बाद भी जब सतीश को मदद नहीं मिली, तब उन्होंने खुद अपनी सुरक्षा का जिम्मा उठाने का फैसला किया।लोगों ने उठाए कानून पर सवाल वीडियो पर लोगों ने भी शख्स की हालत देख कई कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा, 'आम नागरिक को अपनी जान बचाने के लिए अब यह तक करना पड़ रहा है।' एक और ने लिखा, 'लोग हंस रहे हैं पर यह सोचने वाली बात है कि कानून इस व्यक्ति के साथ क्यों नहीं।'
Ndore Man Installs CCTV On Helmet Man Fits CCTV On Helmet For Safety Aadmi Ne Helmet Par Lagaya Cctv Camera आदमी ने सेफ्टी के लिए हेलमेट पर सीसीटीवी लगाया
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सफेद शर्ट पर गिर गया तेल, अब इस जिद्दी दाग को कैसे छुड़ाएं? ये 5 तरकीबें आएंगी कामसफेद शर्ट आपकी पर्सनालिटी पर चार चांद लगा देता है, लेकिन अगर इस पर तेल के दाग लग जाएं, तो आपका टेंशन में आना लाजमी है.
Read more »
Smartphone पर आप भी देखते हैं अश्लील वीडियो? लग सकता है बड़ा झटका..स्मार्टफोन पर अश्लील वीडियो देखने वालों को तुरंत यह बात जान लेनी चाहिए, नहीं तो वे बड़ी मुसीबत में पड़ जाएंगे.
Read more »
'वो बोलती थी- तू मुझे बिंदास पकड़, पास आ जा'करण मेहरा ने हाल ही में हिना खान के बारे में मजेदार बात बताई है।
Read more »
Panchayat Season 4: पंचायत सचिव प्रधान का चमचा बना तो सिस्टम का बंटाधार तय, अभिषेक त्रिपाठी को तो सस्पेंड द...Panchayat Season 4: किसी भी गांव में पंचायत सचिव अगर ग्राम प्रधान की हां में हां मिलाने लगे तो वहां के प्रशासन और विकास पर नेगेटिव असर पड़ सकता है.
Read more »
इंदौर: बीच सड़क पर तलवार से केक काटना पड़ा महंगा, VIDEO वायरल होते ही 2 गिरफ्तारसोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद जूनी इंदौर पुलिस हरकत में आ गई और वीडियो में दिख रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया.
Read more »
सावन में घर ले आएं समुद्र मंथन से निकली ये एक चीज, दूर हो जाएगी गरीबीदेवताओं और असुरों के बीच समुद्र मंथन सावन माह में ही हुआ था. जिससे निकली कुछ चीजें देवताओं को मिली तो कुछ असुरों को...
Read more »
